नई दिल्ली। जीएसटी सिस्टम में किए गए सुधार का असर आज घरेलू शेयर बाजार में साफ-साफ नजर आ रहा है। जीएसटी स्लैब को कम करने और कई चीजों पर जीएसटी दरों में कटौती करने से बाजार में उत्साह का माहौल बना हुआ है, जिसकी वजह से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में तेजी बनी हुई है। आज के कारोबार की शुरुआत भी जोरदार तेजी के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलते ही मुनाफा वसूली का दबाव बनने की वजह से दोनों सूचकांकों को झटका जरूर लगा, लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदारों ने मोर्चा संभाल कर सेंसेक्स…
Author: shivam kumar
-तंबाकू उत्पादों और सिगरेट को छोड़कर जीएसटी दरें 22 सितंबर से होंगी प्रभावी प्रधानमंत्री ने कहा- जीएसटी में व्यापक सुधार नागरिकों के जीवन में लाएंगे सुधार नई दिल्ली। जीएसटी परिषद ने बुधवार को आम सहमति से माल एवं सेवा कर जीएसटी में व्यापक सुधारों को मंजूरी दे दी है। इन सुधारों के तहत साबुन, साइकिल, टीवी और व्यक्तिगत स्वास्थ्य तथा जीवन बीमा पॉलिसी जैसे आम उपयोग के उत्पादों पर जीएसटी की दरें कम की गई हैं। छेना, पनीर, रोटी और पराठा पर कोई जीएसटी नहीं देना होगा। इसके अलावा जीवन रक्षक दवाओं पर भी जीएसटी शून्य होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री…
नई दिल्ली। जीएसटी परिषद ने पॉलिसी धारकों को बड़ी राहत दी है। अब व्यक्तिगत जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के प्रीमियम सस्ते हो जाएंगे। दरअसल, इन बीमा उत्पादों को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से छूट दे दी गई है। संशोधित दरें 22 सितंबर, नवरात्रि के पहले दिन से लागू होंगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में ऐलान किया कि सभी तरह की व्यक्तिगत जीवन बीमा पॉलिसी और उनके पुनर्बीमा पर अब कोई जीएसटी नहीं लगेगा। इनमें टर्म लाइफ, यूलिप या एंडोमेंट पॉलिसी शामिल हैं। फिलहाल इन पर…
अररिया। एनडीए की ओर से घोषित बिहार बंद का असर अररिया जिला में सुबह से ही है।अररिया में जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में अररिया शहर सहित संपूर्ण जिले में भाजपा कार्यकर्ता बिहार बंद को सफल बनाने में लगे हैं।फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी के साथ भाजपा और जदयू नेताओं का अलग अलग समूह बाजार बंद कराने के लिए सड़क पर उतरे और बाजार को बंद कराया। भाजपा नेता शंभू साह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रतिष्ठानों और दुकानों को बंद कराया और नारेबाजी करते हुए बाजार का भ्रमण किया।शहरी क्षेत्र के अलावा कस्बाई…
रामगढ़। जेल से बाहर निकले कुख्यात अपराधी पुलिस के लिए अब सिर दर्द बन गए हैं। कुछ ऐसे अपराधी भी अब जिले में तांडव मचा रहे हैं जो चुनाव के दौरान जिला बदर कर दिए गए थे। अचानक उनकी सक्रियता बढ़ने से पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। इन्हीं अपराधियों की सूची में एक नाम रामगढ़ शहर के बंगाली टोला निवासी अनिल यादव का भी है। रामगढ़ शहर में पिछले चार दिनों के अंदर दो घटनाएं हुई, जिसमें अनिल यादव हथियार के साथ नजर आया। उसने मारपीट की एक घटना में हथियार लहराकर अपना दबदबा बनाने का प्रयास किया।…
अररिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां को दिए गए गाली गलौज के खिलाफ राजग के बिहार बंद को लेकर सांसद प्रदीप कुमार सिंह भी सड़क पर उतरे और दुकानों को बंद कराया। चांदनी चौक के गोलंबर पर चढ़कर सांसद ने समर्थकों के साथ विपक्षी नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी प्रसाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सैकड़ों की संख्या में भाजपा जदयू समेत एनडीए के अन्य घटक दलों के नेता अपने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बिहार बंद को सफल बनाने में लगे हुए है।अररिया बस स्टैंड के एनएच 27 फोरलेन सड़क के अंडर…
खूंटी। राजधानी रांची को खूंटी, गुमला और, सिमडेगा जिले के अलावा ओड़िशा और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली सबसे प्रमुख खूंटी-तोरपा-कोलेबिरा सड़क पर छोटे या बड़े वाहनों में गुजरना इन दिनों जान हथेली पर लेकर चलने के बराबर हो गया है। गत जून कोे हुई भारी बारिश के कारण पेलौल गांव के पास बनई नदी पर बना पुल टूट गया। इसके कारण वाहनों का आवागमन कुंजला से जुरदाग, गम्हरिया अंगराबारी होकर अथवा मार्टिन मंगला, इट्ठे गनालोया होकर हो रहा है। कुछ वाहन कर्रा से तोरपा वाली सड़क पर गुजरते हैं। ग्रामीण सड़कों पर वाहनों के भारी दबाव के कारण लगभग सभी…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पलामू में पुलिस बल और उग्रवादी संगठन के बीच मुठभेड़ में दो जवानों के बलिदान (शहीद) होने पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर गुरुवार को कहा कि पलामू के मनातू क्षेत्र अंतर्गत केदल जंगल में विशेष ऑपरेशन अभियान के दौरान पुलिस के दो जवान संतन मेहता और सुनील राम का शहीद (बलिदान) होना अत्यंत पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु दिवगंत वीर शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। अभियान…
पलामू। पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के केदल जंगल में बुधवार रात 10 लाख के इनामी प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) कमांडर शशिकांत के दस्ते के साथ पुलिस की भीषण मुठभेड़ हुई। जिसमें जिला पुलिस बल के दो जवान संतन मेहता और सुनील राम बलिदान हो गए, जबकि एक जवान रोहित कुमार जख्मी हैं। गुरुवार तड़के सुबह 2 बजे घायल जवान को एमआरएमसीएच लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पलामू की पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन लगातार हालात पर नजर रखी हुई हैं। रात 2 बजे ही वे अस्पताल पहुंचीं हैं और घायल जवान के…
रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर जोर शोर से तैयारी चल रही है। शहर के अलग -अलग स्थानों में एक से बढ़कर एक पंडाल का निर्माण हो रहा है। इसी क्रम में श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा इस साल 21 हजार काल्पनिक किताबों से पंडाल का निर्माण कर रही है। करीब 35 लाख की लागत से भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। पंडाल के ठीक सामने गुरुकुल के साधु एक पेड़ के नीचे पुस्तक लेकर बैठे नजर आएंगे। उनके चारों ओर हिरणों का झुंड होगा, जो आकर्षण का केंद्र रहेगा। पंडाल परिसर में किताब का…
नई दिल्ली। जीएसटी परिषद ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था में व्यापक बदलाव को मंजूरी दे दी। इस बदलाव से कोका-कोला एवं पेप्सी जैसे लोकप्रिय शीतल पेय और अन्य गैर-अल्कोहल पेय पदार्थ अब महंगे हो जाएंगे। जीएसटी परिषद ने कार्बोनेटेड पेय पदार्थों पर जीएसटी की दर को 28 फीसदी से बढ़ाकर 40 फीसदी करने को अपनी मंजूरी दी है। नई दरें 22 सितंबर, यानी नवरात्रि के पहले दिन से लागू होंगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक के बाद यहां आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी। सीतारमण ने मीडिया को दी जानकारी में…
