Author: shivam kumar

खूंटी। झारखंड के खूंटी ही नहीं, राज्य के कई अन्य जंगली इलाकों में बसे गांवों के लोग पिछले पांच दशक से भी अधिक समस से जंगली हाथियों का आतंक झेल रहे हैं। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने हाथियों के हमले से अपनी जान गंवाई और करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ। जंगली हाथियों के आक्रमण से निजात दिलाने की मांग को लेकर खूंटी जिले के लोगों ने सड़क जाम, सरकारी कार्यालयों का घेराव, रेल रोको सहित कई अन्य आंदोलन किये, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा। हाथी भी अब इतने निडर हो गये हैं कि वे दिन…

Read More

रांची। झारखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं में करमा पर्व का खास महत्व है। झारखंड में यह पर्व पूरे धूम धाम से मनाया जा रहा है। यह त्योहार न केवल प्रकृति की पूजा का प्रतीक है बल्कि भाई-बहन के प्रेम और सामाजिक एकता का भी संदेश देता है। आदिवासी समाज इसे सदियों से अपनी संस्कृति की धड़कन मानकर हर साल बड़ी धूमधाम से मनाता आ रहा है। इस बार भी पूरे झारखंड के साथ-साथ राजधानी रांची में करमा पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रकृति और आस्था से जुड़ा पर्व भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी को…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने बुधवार सुबह से कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आज सुबह कृषि से संबंधित कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी गई है। रायपुर में 8 से 10 अलग-अलग स्थानों पर यह छापेमारी चल रही है। इडी की इस कार्रवाई में सशस्त्र बल के साथ 8 से 10 अधिकारी हैं। सूत्रों के अनुसार, रायपुर के शंकर नगर में कारोबारी विनय गर्ग के आवास, महावीर नगर एवं अमलीडीह-विस्टा कॉलोनी में इडी की टीम कार्रवाई कर रही है। भिलाई में अन्न भूमि…

Read More

नई दिल्ली। दवा और क्लीनिकल रिसर्च क्षेत्र में नियामक अनुपालन को सरल बनाने और कारोबार की सुगमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय “न्यू ड्रग्स एंड क्लीनिकल ट्रायल्स रूल्स, 2019” में संशोधन करने जा रहा है। प्रस्तावित संशोधन 28 अगस्त 2025 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित किए गए थे और इस पर जनता से सुझाव मांगे गए हैं। इन संशोधनों का उद्देश्य टेस्ट लाइसेंस और बायोअवेलेबिलिटी/बायोइक्विवेलेंस (बीए/बीइ) स्टडी से संबंधित आवेदनों की प्रक्रिया को सरल बनाना है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस नए नियमों में आवेदकों को अब लाइसेंस (कुछ उच्च…

Read More

जशपुर /रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मंगलवार की देर रात गणेश विसर्जन करने जा रहे ग्रामीणों को बोलेरो वाहन ने रौंद दिया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बगीचा अस्पताल ले जाया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल लाेगाें को अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया है। ग्रामीण बगीचा थाने के जुरूडांड़ गणेश विसर्जन के लिए जा रहे थे। गणेश विसर्जन में शामिल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोलेरो वाहन रायकेरा की ओर से आ रही थी और तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सीधे भीड़ में जा घुसी।…

Read More

फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं और इसके निर्माता बोनी कपूर हैं। फिल्म से जुड़ी कई जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि दिलजीत दोसांझ ‘नो एंट्री 2’ का हिस्सा नहीं होंगे। अब बोनी कपूर ने खुद दिलजीत के फिल्म से अलग होने की पुष्टि कर दी है। मीडिया से बातचीत में बोनी कपूर ने साफ किया कि दिलजीत दोसांझ ने ‘नो एंट्री 2’ से खुद को अलग कर लिया है।…

Read More

रांची। करम पर्व के मौके पर राज्य सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिÞले की 3 लाख 78 हजार 641 महिलाओं को अगस्त माह की सम्मान राशि दी गयी है। इसके तहत लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में 94 करोड़ 66 लाख 2 हजार 500 रुपये का आधार आधारित भुगतान किया गया। जिले के अलग-अलग प्रखंडों और शहरी इलाकों में महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला। अगस्त माह में अनगड़ा की 16,687, बेड़ो की 20,672, बुंडू की 8,521, चान्हो की 19,772, कांके की 31,487, मांडर की 23,234, नगड़ी की 17,374,…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच मामूली तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी की चाल भी ऊपर नीचे होने लगी। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.09 प्रतिशत की मजबूती और निफ्टी 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील,…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं, एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजारों में पिछले सत्र के दौरान लगातार मुनाफा वसूली होती रही, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स 250 अंक फिसल गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.69 प्रतिशत की…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले के वरिष्ठ कवि साहित्यकार प्रसाद रत्नेश्वर की चुनिंदा भोजपुरी कविताओं एवं गज़लों का रेडियो प्रसारण 5 सितम्बर को अपराह्न 5.30 बजे से होगा। 2 सितंबर को आकाशवाणी के पटना केंद्र पर ‘ आरती ‘ कार्यक्रम में प्रसारण हेतु प्रसाद रत्नेश्वर की सात भोजपुरी कविताओं एवं गज़लों की रिकार्डिंग हुई। इस रिकार्डिंग के साथ राष्ट्रीय प्रसारण हेतु चम्पारण सत्याग्रह की पृष्ठभूमि पर लिखित एवं मई में प्रकाशित प्रसाद रत्नेश्वर के नाटक ‘ निलही कोठी से उनकी तीन स्वरचित भोजपुरी गीतों को सस्वर रिकार्ड कराया। इन्हें काफी पसंद किया गया।उल्लेखनीय है,कि आकाशवाणी के इस पहल से चम्पारण सत्याग्रह और…

Read More

खूंटी। खूंटी जिले में जंगली हाथियों का आतंक और खूनी खेल लगातार बढ़ता जा रहा है। शायद ही कोई ऐसी रात गुजरती है, जब गजराज किसी न किसी गांव में आतंक न मचाते हो। मंगलवार की रात को भी रनिया थाना क्षेत्र के बोंगतेल गांव के नजदीक जंगल के पास जंगली हाथी ने 32 वर्षीय कृष्णा सिंह नामक युवक को कुचलकर मार डाला। कृष्णा सिंह स्थानीय ग्रामीणों के साथ गांव में घुसे एक जंगली हाथी को गांव से जंगल की ओर भगा रहा था। इसी दौरान जंगली हाथी ने कृष्णा पर हमला कर दिया और उसे कुचलकर मौत के घाट…

Read More