Author: shivam kumar

खूंटी। भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु की मिट्टी अब झारखंड और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एकता का नया अध्याय लिखने जा रही है। भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु की मिट्टी से छत्तीसगढ़ में धरती आबा की प्रतिमा बनेगी। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दर्रीपारा, कुसमी में बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है, जिसके लिए उलिहातु से लाई गई मिट्टी की पूजा-अर्चना कर विधिवत स्वागत किया गया। यह पूरा आयोजन बिरसा मुंडा सेवा समिति, दर्रीपारा नगरपंचायत कुसमी की ओर से किया जा रहा है। समिति के सदस्य उलिहातु पहुंचे और भगवान बिरसा मुंडा…

Read More

रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और अन्य अधिकारियों पर भ्रष्टाचार करने और मुख्यमंत्री पर उन भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया। बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर रविवार को लिखा,” मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सत्ता क्या पाई, जैसे खुलेआम दुश्मनी निकालने का लाइसेंस मिल गया। सच कहें तो, उन्होंने दिल की भड़ास निकालने और अपने सियासी विरोधियों को कुंठा और जलन में ताबड़तोड़ मुक़दमा करवाने और जेल भेजने का जो गंदा खेल…

Read More

कोडरमा। जिले में शनिवार रात सड़क हादसे में स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मी की मौत हो गयी। सदर अस्पताल में लिपिक के रूप में पदस्थापित उक्त महिला की पहचान 55 वर्षीया सुलोचना कुमारी (पति रंजीत कुमार, झुमरीतिलैया) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार सुलोचना कुमारी शनिवार को सदर अस्पताल से अपना कार्य पूरा कर पुत्र के साथ बाइक से झुमरीतिलैया के अड्डी बंग्ला रोड स्थित अपने आवास आ रही थी। इसी दौरान रांची-पटना रोड के एनएच 20 स्थित महाराणा प्रताप चौक के समीप उनके बाइक के सामने अचानक से एक गाय आ गई, जिसे बचाने के चक्कर…

Read More

रांची। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद एजाज रसूल को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। मोहम्मद एजाज रसूल को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने, घाटशिला उपचुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव प्रचार में शामिल होने के कारण पार्टी से निष्कासित किया है। प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ, प्रदीप वर्मा ने इस आशय से संबंधित पत्र रविवार को जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू है।

Read More

गिरिडीह। अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूरों की वतन वापसी 4 नवम्बर से शुरू होगी । चार नवम्बर को 31 मजदूर, पांच नवम्बर को 10 और छह नवंबर को 8 मजदूरो की स्वदेश वापसी होगी । सभी श्रमिक ट्यूनीशिया से फ्लाइट पकड़ कर अपने स्वदेश मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे । फिर वहा से अपने अपने गृह प्रखंड वापस लौटेगे । इस संवंध में ट्यूनीशिया में फंसे मजदूरो ने लिखित सूची भेजकर एलएंडटी कंपनी और सरकार का आभार जताया है। और कहा कि अनजाने में एलएंडटी कंपनी पर आरोप लगाये थे इसके लिए…

Read More

रांची। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर अब झारखंड में खत्म हो गया है। इसके साथ ही राज्य भर में अब ठंड के तेजी से बढ़ने की संभावना है। दरअसल, झारखंड के विभिन्न जिलों में ‘मोंथा’ के चलते तीन-चार दिनों से बारिश हो रही थी। इससे आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। विभाग का कहना है कि रांची सहित कई जिलों में देर रात और सुबह में कुहासा छाया रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे…

Read More

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को बिहार के मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर जमकर हमला बोला। मुजफ्फरपुर के औराई में आयोजित जनसभा को वर्चुअली संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। औराई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार राम निषाद के पक्ष में चुनावी जनसभा को वर्चुअली संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि राजद का डीएनए आज भी नहीं बदला, उसके डीएनए में आज भी हत्या, लूट और बलात्कार ही है। जेपी नड्डा ने कहा…

Read More

घाटशिला। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रीयो भट्टाचार्य ने घाटशिला विधानसभा उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत का दावा किया है। कहा कि घाटशिला की पहचान झारखंड से ही और झारखंड की पहचान झारखंड मुक्ति मोर्चा से है जिसका निशान तीर-कमान है। पिछले विधानसभा चुनाव की ही तरह इस बार भी जीत झामुमो की होगी। घाटशिला की जनता रिकॉर्ड वोट से जीत दिलायेगी। उन्होंने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि चंपाई सोरेन को सीएम बनाकर हेमंत सोरेन ने सम्मान दिया था। उस समय पार्टी कि पूरी कमान सौंप दी गयी थी लेकिन…

Read More

घाटशिला। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को बदनाम करने के उद्देश्य से फेक एआइ से बने हुए इमेज/ वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों के खिलाफ चुनाव आयोग के निर्देश पर घाटशिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस संबंध में बाबूलाल सोरेन के निर्वाचन अभिकर्ता दीपक कुमार महतो द्वारा घाटशिला के निर्वाची पदाधिकारी को लिखित शिकायत की गयी थी। चुनाव आयोग ने उक्त शिकायत को प्रथम दृष्टया सही पाते हुए, शनिवार को घाटशिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी। घाटशिला थाने में बीएनएस की धारा 223/ 356(2), इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 66(उ) एवं लोक…

Read More

घाटशिला। घाटशिला प्रखंड के पश्चिमी मऊभंडार पंचायत एवं न्यू कीताडीह में झामुमो के साझा प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने मुखी समाज के लोगों से मुलाकात की और ग्रामीणों से उनके सुख-दु:ख एवं क्षेत्रीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराया, जिस पर प्रत्याशी सोमेश सोरेन ने गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि आचार संहिता की समाप्ति के बाद सभी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर को जब आप मतदान करें, तो इस क्षेत्र के विकास और झारखंड की अस्मिता को ध्यान में रखकर तीर-धनुष…

Read More

यह जनसमर्थन बता रहा है कि बिहार से राजग बाहर होगा पटना/दरभंगा। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को बिहार के दरभंगा में बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित किया और केंद्र तथा राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर निशाना साधा। जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ये जनसमर्थन और जोश बता रहा है कि अबकी बार बिहार से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार सत्ता से बाहर हो जायेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस्तमाली पार्टी है, वो…

Read More