ऑनलाइन सट्टेबाजी और धन शोधन मामलों की जांच कर रही इडी चित्रदुर्ग। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र पप्पी के घर पर फिर से मंगलवार काे छापा मारा है। विधायक इडी की हिरासत में पहले से ही हैं। जिन पर ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। जानकारी के मुताबिक इडी के अधिकारियों ने विधायक वीरेन्द्र के चित्रदुर्ग के चल्लकेरे स्थित एक पुराने घर की तलाशी ली है। इडी के अधिकारियों ने घर के अंदर मौजूद दस्तावेजों की जांच की है और नए सबूतों की तलाश कर रहे हैं। इडी ने किले में खड़ी…
Author: shivam kumar
पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली से वीडिय कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार राज्य जीविका निधि शाखा सहकारी संघ लिमिटेड बैंक का शुभ आरंभ किया। इस मौके पर उन्होंने 105 करोड़ रुपये की राशि जीविका निधि में हस्तानांतरण (ट्रांस्फर) किया।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस कार्यक्रम से जुड़े। यह नई सहकारी संस्था बिहार के ग्रामीण आजीविका कार्यक्रम ‘जीविका’ से जुड़ी महिलाओं को सस्ती और सुलभ वित्तीय सेवाएं प्रदान करने के लिए बनाई गई है। सभी पंजीकृत क्लस्टर-स्तरीय संघ इस संस्था के सदस्य होंगे। इसका संचालन पूरी तरह से डिजिटल होगा, जिससे कि लेन-देन में पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित…
विशेष चीन-जापान की यात्रा में प्रधानमंंत्री ने दिखाया अपनी कूटनीति का दम रूस-चीन के साथ बने त्रिकोण ने भारत की ताकत को कई गुना बढ़ाया बेअसर साबित होने लगी है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की टैरिफ मिसाइल नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सक्रिय कूटनीति ने वैश्विक मंच पर भारत की धमक को फिर से स्थापित किया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी गर्मजोशी भरी मुलाकात ने न केवल ग्लोबल साउथ की…
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय में मंगलवार को राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान राज्य के मुख्य सचिव और नगर विकास सचिव अदालत के समक्ष सशरीर उपस्थित हुए। जस्टिस आंनद सेन की अदालत ने न्यायालय के आदेश के बाबजूद समय पर चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही सुनवाई के दौरान उपस्थित अधिकारियों को अदालत के आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया है। अब अदालत इस मामले की विस्तृत सुनवाई 10 सितंबर को करेगी। झारखंड उच्च न्यायालय में निवर्तमान पार्षद रौशनी खलखो की ओर से इस संबध…
रांची। झारखंड बीजेपी कार्य समिति के सदस्य रमेश सिंह को फोन पर धमकी मिली है। रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। रमेश सिंह ने सुखदेव नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई करने और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। उन्हें मोबाइल नंबर 9474667147 से धमकी भरा फोन आया था। PLFI संगठन के नाम पर आया फोन रमेश सिंह ने पुलिस को बताया कि 1 सितंबर को दोपहर 2:16 बजे मोबाइल नंबर 9474667147 से फोन आया था। रिसीव करने पर एक शख्स ने कहा कि वो…
रांची। रांची के अरगोड़ा स्थित डिपाटोली में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ओक एलीगेंस रेसिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मंगलवार को दो दिवसीय कैरम टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सोसाइटी की 10 टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। यह जानकारी सोसायटी के दिलीप बंका ने दी। उन्होंने बताया कि फाइनल मुकाबले में अंजनी कुमार और शंकर भगत की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता का खिताब जीता है। जबकि गौतम कुमार और जय किशन की जोड़ी उपविजेता बनी। इस अवसर पर सोसाइटी की नवगठित समिति के पदाधिकारी अध्यक्ष सुनील सहाय ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने…
चेन्नई। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने मंगलवार को चेन्नई में 10 स्थानों पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई के तहत तमिलनाडु के नगर प्रशासन मंत्री केएन नेहरू, उनके परिवार के सदस्यों और सहयोगियों के परिसरों में तलाशी ली गई है। यह छापेमारी कथित वित्तीय अनियमितताओं और अनुपातहीन संपत्ति संचय की जांच के सिलसिले में की गई है। सूत्रों के अनुसार इडी की टीमों ने अडयार, तेयनंपेट, सीआईटी कॉलोनी और एमआरसी नगर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में संपत्तियों की तलाशी ली, जो कथित तौर पर मंत्री नेहरू के बेटे केएन अरुण और भाई केएन रवि चंद्रन से जुड़ी हुई थीं। अन्य स्थानों में…
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने आज मथुरा में यूको बैंक की कोतवाली रोड शाखा की वरिष्ठ प्रबंधक प्रमुख गरिमा सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। उन पर एक करोड़ रुपये के लोन की एवज में चार लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। सीबीआइ के अनुसार, शिकायतकर्ता की फर्म को बैंक से एक करोड़ रुपये का सीसी लोन स्वीकृत हुआ था, लेकिन 90 लाख रुपये ही जारी किए गए। शेष 10 लाख रुपये शाखा प्रमुख ने रोक लिए और अवैध लाभ लेने की नीयत से दबाव बनाया। जब शिकायतकर्ता का बेटा बैंक पहुंचा तो शाखा…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को यहां सेमीकॉन इंडिया-2025 का उद्घाटन करेंगे। भारत के सेमीकंडक्टर इको सिस्टम को गति देने के उद्देश्य से आयोजित इस तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस का प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10 बजे उद्घाटन करेंगे। वे 3 सितंबर को होने वाली सीईओ की राउंडटेबल में भी हिस्सा लेंगे। कॉन्फ्रेंस में 48 देशों के 2,500 प्रतिनिधि, 50 ग्लोबल लीडर्स सहित 150 स्पीकर, 350 से ज्यादा एग्जीबिटर्स समेत 20,750 से ज्यादा कंटेस्टेट हिस्सा ले रहे हैं। सेमीकॉन इंडिया-2025 के तहत कार्यक्रम की प्रगति, सेमीकंडक्टर फैब और एडवांस पैकेजिंग प्रोजेक्ट, इन्फ्रास्ट्रक्चर की तैयारी, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च एंड डवलपमेंट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस…
काठमांडू। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली टियांजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) प्लस शिखर सम्मेलन के बाद बीजिंग पहुंचे हैं। सैन्य परेड में शामिल होने के लिए नेपाली प्रतिनिधिमंडल ने बुलेट ट्रेन का सफर किया है। प्रधानमंत्री ओली ने अपने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर बुलेट ट्रेन के जरिए टियांजिन से बीजिंग की यात्रा करने की जानकारी दी है। बीजिंग पहुंचने पर चीनी अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री की मुलाकात चीनी उपराष्ट्रपति हान झेंग से होनी है। उपराष्ट्रपति की ओर से आयोजित राजकीय रात्रिभोज में भी नेपाली प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेगा। इससे पहले टियांजिन में प्रधानमंत्री ओली…
काबुल। अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में रविवार देर रात आए 6.0 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। अब तक मृतकों की संख्या 800 से अधिक हो गई है, जबकि 2800 से ज्यादा लोग घायल हैं। भूकंप का केंद्र जलालाबाद से करीब 27 किलोमीटर दूर था। इसके बाद 5.2 तीव्रता के दो झटके भी महसूस किए ग़ए। सरकारी प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के अनुसार, पूर्वी अफगानिस्तान में आए भूकंप में कम से कम 812 लोग मारे गए और 2,817 घायल हो गए। पूरी बस्तियां हुईं तबाह, बचाव कार्य में मुश्किलें तालिबान सरकार के अनुसार, नुर्गल, सावकी, वाटपुर, मनोगी, चौके और…
