Author: shivam kumar

भागलपुर। जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे शहर के निचले इलाकों में बाढ़ के पानी के घुसने का खतरा बढ़ गया है। उधर तिलकामांझी विश्वविद्यालय के परिसर में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। छात्रों और कर्मचारियों को आने-जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासनिक भवन अभी सुरक्षित है लेकिन सीनेट हॉल के आसपास पानी प्रवेश कर चुका है। छात्रों का कहना है कि आने वाले एक-दो दिनों में जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन अलर्ट मोड में काम कर रहा है…

Read More

कोलकाता। उत्तर–पूर्व बंगोपसागर में म्यांमार तटवर्ती क्षेत्र में बने चक्रवातीय परिसंचरण के मंगलवार को निम्न दबाव में तब्दील होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश तेज होगी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि समुद्र उफान पर रहेगा और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। सुरक्षा के तौर पर मछुआरों के समुद्र में जाने पर रोक लगाई गई है। इस मानसून सीजन में निम्न दबाव के मामले ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले 43 दिनों में 13 बार निम्न दबाव बनने की स्थिति…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग के हुरहुरू आवास पर आज पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने प्रेस वार्ता कर अपनी ही सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल, जंगल और जमीन की बात तो करती है, लेकिन हकीकत में इनका लगातार विनाश हो रहा है। योगेंद्र साव ने हजारीबाग पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बड़कागांव की एक कंपनी के इशारे पर पुलिस उन्हें लगातार धमकी दे रही है कि झूठे मुकदमों में फंसा कर जेल भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हजारीबाग की पुलिस जनता के लिए नहीं, बल्कि बड़कागांव की कंपनी के लिए काम कर…

Read More

नई दिल्ली। चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और रूस कठिन से कठिन परिस्थितियों में हमेशा कंधे से कंधे मिलाकर चले हैं। दोनों नेताओं ने यूक्रेन संघर्ष और वैश्विक परिस्थितियों पर चर्चा की तथा ऊर्जा, वित्त और आर्थिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर भारत-रूस संबंधों की गहराई और व्यापकता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी दोनों देश हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे…

Read More

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में लगातार बारिश और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित है। राज्य में तीन दिनों तक भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए केदारनाथ यात्रा को 3 सितंबर तक के लिए अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि सभी संबंधित विभागों को बारिश के दौरान सतर्क रहने और सभी आवश्यक तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि भारी बारिश की चेतावनी के चलते केदारनाथ यात्रा को 1 सितंबर (सोमवार) से 3 सितंबर तक अस्थाई रूप से रोक दिया गया है। यह निर्णय तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में…

Read More

पटना। भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन (आईएनडीआईए) की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का सोमवार को पटना में समापन हो जायेगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान पहुंच चुके हैं। जहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद राहुल गांधी और महागठबंधन के तमाम वरिष्ठ नेता आम्बेडकर चौक के लिए प्रस्थान कर गए हैं। राहुल गांधी का पटना एयरपोर्ट पर आज सुबह उतरने पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने स्वागत किया। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता का…

Read More

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिला समाहरणालय सभागार में सोमवार को झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) से संबंध रखने वाले नौ (09) नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस भी पुलिस प्रशासन को सौंपे। जेजेएमपी से जुड़े जिन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, उनमें पांच लाख के इनामी चार उग्रवादी, संगठन का सुप्रीमो रविंद्र यादव, सब जोनल कमांडर अखिलेश यादव, बलदेव गंझु, मुकेश राम तथा तीन लाख का ईनामी पवन उर्फ राम प्रसाद महतो, एरिया कमांडर राजू राम, विजय यादव, श्रवण सिंह और मुकेश गंझु शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने चार एक-47,…

Read More

देवरी प्रखंड के जेवडा गांव में गर्भवती महिला को खाट पर उठाकर ले जाया गया अस्पताल गिरिडीह। गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसने ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था और बुनियादी ढांचे की जमीनी हकीकत को उजागर कर दिया है। आदिवासी खटोरी पंचायत के जेवडा गांव में सड़क सुविधा न होने के कारण एक गर्भवती महिला को खाट पर लेटाकर कंधों के सहारे अस्पताल तक पहुँचाना पड़ा। जानकारी के अनुसार, जेवडा निवासी नरेश सोरेन की 19 वर्षीय पत्नी सलगी मुर्मू प्रसव पीड़ा से जूझ रही थी। परिजन और ग्रामीणों ने उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक ले…

Read More

नई दिल्ली। इजराइल की अटॉर्नी जनरल गली बहारीव-मियारा ने हाई कोर्ट में दायर याचिकाओं के जवाब में कहा है कि सरकार द्वारा उन्हें पद से हटाने की पूरी प्रक्रिया “पूरी तरह अवैध” है। बहाराव-मियारा ने अपने बयान में कहा, “सरकार ने अटॉर्नी जनरल का कार्यकाल समाप्त करने के नियमों में बदलाव किया, और यह बदलाव तब किया जब बर्खास्तगी की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी थी। यह सिर्फ परिणाम सुनिश्चित करने के लिए किया गया।” उनके अनुसार, सरकार ने मौजूदा कानूनी प्रक्रिया को छोड़कर एक नया रास्ता अपनाते हुए एक मंत्रिस्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लिया, ताकि वही…

Read More

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई थी। फिल्म को जहां समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, वहीं दर्शकों ने पहली बार सिद्धार्थ और जाह्नवी की जोड़ी को खूब सराहा। ओपनिंग डे पर भले ही फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन वीकेंड तक आते-आते इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार उछाल मारी। अब तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार ‘परम सुंदरी’ ने रिलीज़ के तीसरे दिन यानी रविवार को 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने पहले दिन 7.25…

Read More

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय (चाईबासा) में सोमवार सुबह दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। गांधी मैदान स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के बाहर बाइक सवार तीन अपराधियों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर हमला कर पांच लाख रुपये लूट लिए। इस घटना में एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है। आईबीपी पेट्रोल पंप के मालिक पुनित सेठिया के कर्मचारी विमलेश कुमार और संजय नंदी पांच लाख रुपये बैंक में जमा करने पहुंचे थे। जैसे ही वे बैंक गेट तक पहुंचे, वहां घात लगाए अपराधियों ने उन पर हमला कर…

Read More