16 दिन की यात्रा के दौरान तीन बड़े निशाने साध गये कांग्रेस के युवराज बड़ा सवाल: भीड़ तो मिली, क्या वोट भी मिल सकेगा महागठबंधन को नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और दीपांकर भट्टाचार्य की वोटर अधिकार यात्रा समाप्त हो गयी है। महागठबंधन की यह यात्रा 16 दिनों तक चली और बिहार के 22 शहरों से होकर गुजरी। इस यात्रा में कांग्रेस के तीनों मुख्यमंत्री के अलावा तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और यूपी के अखिलेश यादव ने भाग लिया। यात्रा का आधिकारिक समापन एक सितंबर को…
Author: shivam kumar
जम्मू। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हाल ही में हुई भारी बारिश, अचानक आई बाढ़, भूस्खलन और भू-कटाव से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए दो दिवसीय दौरे पर जम्मू में हैं। 31 अगस्त से शुरू हुए अपने दो दिवसीय दौरे के तहत गृह मंत्री आज सुबह सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाकों में हुए नुकसान और चल रहे राहत कार्यों का आकलन करने के लिए हवाई सर्वेक्षण करेंगे। सुबह लगभग 10ः45 बजे गृह मंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण शुरू करेंगे, जिसमें श्री माता वैष्णो देवी तीर्थस्थल के आधार शिविर कटरा और किश्तवाड़ शामिल हैं जहां बादल फटने और…
पूर्वी सिंहभूम। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता, सामाजिक न्याय के अग्रदूत राधे प्रसाद यादव का इलाज के दौरान सोमवार सुुुबह टाटा मुख्य अस्पताल में निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा एग्रिको स्थित आवास (L4-81, क्रॉस रोड नंबर-2) से दोपहर 2:00 बजे स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के लिए प्रस्थान करेगी। राधे प्रसाद यादव जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1995 और वर्ष 2000 में जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ चुके थे। राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह ने शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि “राधे प्रसाद यादव मेरे अभिभावक और राजनीतिक गुरु…
रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर एक से बढ़कर एक पंडाल का निर्माण हो रहा है। इसी क्रम में श्री रामलला पूजा समिति इस साल दुर्गा पूजा में गुजरात के भुज स्थित स्वामी नारायण मंदिर का भव्य प्रारूप बना रही है। शहीद चौक के पास स्थित जिला स्कूल मैदान में करीब एक करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह पूजा पंडाल बिल्कुल सफेद संगमरमर की तरह दिखेगा। रात में लेजर लाइट से पंडाल का रंग बदलता रहेगा। पंडाल का मुख्य आकर्षण मुख्य द्वार पर भगवान विष्णु की 24 फीट ऊंची प्रतिमा होगी, जो विश्वरूप में रहेगी। इसमें…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख नजर आ रहा है। कीमत में तेजी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज प्रति 10 ग्राम 1,02,360 रुपये से लेकर 1,02,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, 22 कैरेट सोना आज 94,190 रुपये से लेकर 94,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में तेजी आने के कारण कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,24,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। दिल्ली में 24 कैरेट…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.48 प्रतिशत और निफ्टी 0.49 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से टेक महिंद्रा, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और हीरो…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स भी आज सपाट स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव में कारोबार होता रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान मुनाफा वसूली का जोर बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.64 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,460.26 अंक…
विशेष आदिवासियों को मान-सम्मान के साथ जीना सिखाया, आत्मनिर्भर बनाया गरीबों, शोषितों और वंचितों की दबी आवाज को बुलंद किया बलिदान और सेवा की असली मिसाल थे दिशोम गुरु शिबू सोरेन नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। शिबू सोरेन यानी झारखंड की ताकतवर आवाज, गरीबों, शोषितों और वंचितों की दबी आवाज को धार देने वाला, उनके हक और सम्मान की लड़ाई लड़नेवाला, उन्हें समाज में विशेष पहचान दिलानेवाला, उनके सपनों को साकार करने वाला। झारखंड अगर शिबू सोरेन को ‘भारत रत्न’ देने की मांग कर रहा है, तो उसके पीछे वजह है। वजह एक…
राजगीर। हॉकी इंडिया ने रविवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर कृष्ण बी पाठक को 150 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का कीर्तिमान पूरा करने पर बधाई दी। पंजाब के कपूरथला के रहने वाले 28 वर्षीय कृष्ण बी पाठक ने राजगीर हॉकी स्टेडियम में चल रहे हीरो पुरुष एशिया कप राजगीर 2025 के दूसरे मैच में जापान के खिलाफ यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत चीन पर 4-3 की रोमांचक जीत के साथ की थी, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक और जुगराज सिंह का गोल शामिल था, और अब उनका लक्ष्य जीत की लय को…
नई दिल्ली। हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में धीमी ओवर गति के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी जेफ क्रो ने यह जुर्माना लगाया। खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी कार्मिकों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित खिलाड़ियों पर निर्धारित समय में गेंदबाजी न करने पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रविवार को बताया कि श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलांका ने अपराध…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के इतर म्यांमार के राज्य सुरक्षा एवं शांति आयोग के अध्यक्ष वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अपनी पड़ोस प्रथम, एक्ट ईस्ट और हिंद-प्रशांत नीतियों के तहत म्यांमार के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है। प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि म्यांमार में आगामी चुनाव सभी हितधारकों को शामिल करते हुए निष्पक्ष और समावेशी तरीके से आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत म्यांमार के नेतृत्व वाली और म्यांमार के स्वामित्व वाली शांति प्रक्रिया…
