Author: shivam kumar

नई दिल्ली। अमेरिका के साथ टैरिफ विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चीन यात्रा की कांग्रेस पार्टी ने आलोचना की है। पार्टी प्रवक्ता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इस दौरे का मूल्यांकन राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक हितों के संदर्भ में किया जाना चाहिए। जयराम रमेश ने अपने एक्स पिस्ट में कहा कि जून 2020 में गलवान घाटी में चीनी आक्रामकता के दौरान 20 भारतीय सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। इसके बावजूद 19 जून 2020 को प्रधानमंत्री मोदी ने चीन को क्लीन चिट दे दी…

Read More

भोपाल। दिल्ली से इंदौर आ रहे एयर इंडिया के विमान में टेकऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी आ गई। बताया गया है कि विमान के दाहिने इंजन में आग लगने का अलर्ट मिला। इसकी सूचना तुरंत संबंधित अथॉरिटी को दी गई, जिसके बाद पायलट ने तुरंत दाहिना इंजन बंद कर दिया और एक इंजन पर विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई। रविवार को एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 2913 ने दिल्‍ली से इंदौर के लिए उड़ान भरी थी। विमान के टेकऑफ करते ही पायलट को फायर इंडिकेशन मिलने लगा। इसके बाद पायलट ने अलर्ट भेजा और…

Read More

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म दर्शकों और समीक्षकों से मिश्रित प्रतिक्रियाएं बटोर रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी औसत प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, पहले दिन फिल्म का कारोबार उम्मीद से कम रहा, लेकिन दूसरे दिन इसने कमाई में जोरदार उछाल दर्ज किया। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘परम सुंदरी’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को 9 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला था। इस तरह 2 दिन में…

Read More

भागलपुर। जिले के बिहपुर विधानसभा महिला भाजपा मोर्चा ने रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी की स्व. मां को गाली देने के प्रकरण को लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का बिहपुर रेलवे स्टेशन गोलंबर पर पुतला दहन किया, जिसका नेतृत्व बिहपुर विस के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक ईं.शैलेंद्र और संचालन महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष काजल कुमारी ने किया। बेहलर विस के पूर्व प्रत्याशी सह इस कार्यक्रम के प्रभारी मनोज यादव,‌ भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद और भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता आदि भी इस कार्यक्रम में शामिल थे। पुतला दहन से पूर्व बिहपुर एनडीए कार्यालय में विधायक…

Read More

नवादा। नवादा परिसदन में पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने पत्रकार वार्ता में रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश और बिहार को 2047 तक विकसित बनाने के लिए संकल्पित हैं। आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग गठबंधन 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। रामकृपाल यादव ने कहा कि वोट अधिकार यात्रा में दरभंगा में प्रधानमंत्री की दिवंगत मां को गाली दी गई। यह देश के हर मां का अपमान है। बिहार शर्मसार हुआ है। इंडिया गठबंधन ने राजनीतिक नीचता की सारी हदें पर दी हैं।…

Read More

नालंदा। नालंदा जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के क्रम में निर्वाचक सूची के प्रारूप प्रकाशन के अवसर पर सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श हेतु विशेष शिविर आयोजित की गई है। शिविर में प्रारूप निर्वाचक सूची की हार्ड एवं सॉफ्ट प्रति एवं छुटे हुए निर्वाचकों की सूची उपस्थित प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई है साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित अपील पत्र की प्रति भी उपलब्ध कराई गई है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दावा -आपत्ति से संबंधित विषयों एवं विशेष कैम्प के आयोजन पर विस्तार पूर्वक जानकारी…

Read More

फारबिसगंज/अररिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की फारबिसगंज नगर टीम ने विभिन्न बूथों पर एकत्रित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 125वें संस्करण को सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री ने ‘प्रतिभा सेतु’ पोर्टल का विशेष रूप से उल्लेख किया, जहाँ 10,000 से अधिक प्रतिभाशाली युवाओं का डेटा उपलब्ध है। ये वे युवा हैं जो सरकारी सेवाओं में अंतिम चयन से वंचित रह गए। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस पहल से निजी संस्थानों को योग्य युवाओं तक पहुँचने और उन्हें रोजगार प्रदान करने में मदद मिलेगी।उन्होंने यह…

Read More

रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के नेता डॉ. इरफान अंसारी ने बिहार में कांग्रेस के कार्यालय (सदाकत आश्रम) में हुई तोड़फोड़ और मारपीट की घटना का कड़े शब्दों में निंदा की है। डॉ. इरफान अंसारी ने रविवार को कहा कि किसी पार्टी का कार्यालय उसके कार्यकर्ताओं के लिए मंदिर के समान होता है और उस पर हमला किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि हमारे नेता राहुल गांधी केवल एक इशारा कर दें, तो हम विरोधियों को कड़ा जवाब दे सकते हैं।संगठन और कार्यकर्ताओं की गरिमा की रक्षा के लिए हर कदम उठाया जाएगा।…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों की 28 छात्राओं का दल इसरो के शैक्षणिक भ्रमण पर गया था। रविवार को छात्राओं ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से उनके आवास पर मुलाकात की और सहभोज कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर छात्राओं ने तीन दिवसीय यात्रा के अपने अनुभव साझा किए और इसे जीवन बदल देने वाला अवसर बताया। छात्राओं ने कहा कि उनके लिए यह अनुभव अद्वितीय और अविस्मरणीय रहा। पहली बार गांव से बाहर निकलकर हवाई जहाज की यात्रा करना, एयरपोर्ट देखना, दूसरे राज्य जाना और विज्ञान, तकनीक, कला और संस्कृति की दुनिया को करीब से जानना उनके…

Read More

गिरिडीह। गिरिडीह के मधुबन थाना क्षेत्र स्थित 20 पंथी कोठी में झंडा लगाने के दौरान शुक्रवार को हुए हादसे में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान दिलीप बेसरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दिलीप बेसरा कोठी के मुख्य गेट पर झंडा लगा रहा था, तभी वह करीब 25 फीट ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार देर शाम जब मृतक का शव…

Read More

गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले को चीन सीमा तक पहुंच वाला सड़क मार्ग पर तमक नाला का पुल शनिवार की रात्रि में भारी बारिश के चलते बह गया है। इससे सीमावर्ती इलाकों के 14 गांवों का संपर्क कट गया है। सीमा सड़क संगठन मार्ग पर आवाजाही शुरू करने में जुटा है। चारधाम के मार्ग भी अभी बंद हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के जोशीमठ से लगभग 50 किमी मलारी की ओर सीमावर्ती क्षेत्र को जोड़ने वाला एक मात्र तमक-लौंग पुल कल देर रात बह गया।…

Read More