नई दिल्ली/तियानजिन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर चीन के तियानजिन पहुंचे, जहां वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। चीन के तियानजिन में भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने तियानजिन पहुंचने पर सोशल मीडिया पर लिखा, “तियानजिन, चीन पहुंचा। एससीओ शिखर सम्मेलन में विचार-विमर्श और विभिन्न विश्व नेताओं से मुलाकात को लेकर उत्सुक हूं।” विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी पोस्ट कर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए तियानजिन पहुंच गए हैं और इसके साथ ही उन्होंने भारत की अब…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.5 फीसदी से बढ़कर 7.8 फीसदी पहुंचने पर केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए टैरिफ विवाद पर इशारों-इशारों पर अमेरिकी राष्ट्रपति पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत जब अपने पैरों पर खड़ा होता है तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखता। दुनिया के जिन देशों को भारत की ताकत का एहसास नहीं है, उन्हें एहसास हो जाए कि भारत किसी के सामने झुकने वाला नहीं है।…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के पटना समापन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। पार्टी की ओर से बहरामपुर से सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान तथा ललितेश त्रिपाठी को प्रतिनिधित्व के लिए भेजा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने व्यक्तिगत रूप से ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को पटना आने का न्योता दिया था और समापन के बाद होने वाले डिनर कार्यक्रम में भी आमंत्रित किया था, लेकिन उन्होंने इस कार्यक्रम में दूरी बनाने का फैसला किया…
रांची। भाकपा के राज्या सचिव के रूप में चुने गए महेंद्र पाठक ने कहा है कि पार्टी राज्य में जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष को तेज करेगी। पाठक शनिवार को प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में लाल झंडे के विकल्प के लिए राज्य स्तरीय संगठन को मजबूत करने, जन समस्याओं को लेकर जन आंदोलन विकसित करने का फैसला लिया गया है। पिछले दिनों हुए पार्टी के सम्मेलन में जल जंगल जमीन की हिफाजत करने और खनिज संपदाओं के दोहन पर रोक लगाने, बेरोजगार युवाओं के रोजगार 10 हजार रुपए बेरोजगारी…
खूंटी। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस के जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाध्यक्ष पद के दावेदार एक विहित फॉर्म में आवेदन देंगे। उन्हें आठ सितंबर तक चुनाव पर्यवेक्षक के पास अपना आवेदन जमा करना होगा। 16 सितंबर को प्राप्त सभी आवदेनों को अखिल भारतीय कांग्रेेस कमेटी दिल्ली को भेज दिया जाएगा। यह जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव और जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए प्रतिनियुक्त खूंटी जिला की पर्यवेक्षक जरीता लाइत्फलांग ने शनिवार को सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। जरीता लाइत्फलांग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तीन सहायक पर्यवेक्षकों…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले में समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनाबद्ध निधि, डीएमएफटी, नीति आयोग फंड, एमपी और एमएलए लैड से संबंधित योजनाओं की स्थिति पर चर्चा की गई। समीक्षा में पाया गया कि कई योजनाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी नहीं हो पाई हैं, जिसपर उपायुक्त ने असंतोष व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी कि योजनाओं की स्वीकृति के समय उचित समय सीमा का आकलन कर तिथि तय की जाए। इस दौरान उपायुक्त ने कई दिशा निर्देश दिए।…
गिरीडीह। जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के हथियागढ़ घाटी में शनिवार को ऑटो पलटने से हुए सड़क हादसे में एक महिला सहित दो की मौत हो गई । मृतको मे जिले के धनवार थाना इलाके पंचरूखी गांव निवासी ऑटो चालक शनिचर धोबी ( 35 ) और जागेश्वर शर्मा की पत्नी रुक्मणि देवी ( 30 ) शामिल है। जबकि ऑटो मे बबिता देवी, देवन्ति देवी, फूलन देवी, सोफा देवी, सुशीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई । फिलहाल सभी का इलाज धनवार के रेफरल अस्पताल मे चल रहा है । घटना के बाद तिसरी थाना पुलिस ने दोनों शव को…
कोडरमा। जिले का सदर अस्पताल फिर सुर्खियों में है। व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर जहां कांग्रेस नेताओं का अनशन शुरू हुआ है। वहीं सर्दी, खांसी और बुखार का इलाज कराने आए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान ही रात में मौत हो गई। मौत होने के बाद मृतक के परिजनों ने जमकर बवाल काटा। हरदिया, नवादा (बिहार) निवासी सुरेश मांझी की पत्नी ने बताया कि उनके पति को पिछले 2-3 दिनों से सर्दी, जुकाम और बुखार था। इलाज के लिए शुक्रवार को 11 बजे दिन में उन्हें लेकर सदर अस्पताल कोडरमा आई। जहां मौजूद चिकित्सक की ओर से उन्हें…
पश्चिम सिंहभूम। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक जगत माझी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से 8 सितंबर को गुवा शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम और झारखंड राज्य निर्माता दिशूम गुरु शिबू सोरेन की ‘अंतिम जोहार यात्रा रथ’ के रूट चाट की घोषणा की। यह यात्रा जिले के प्रत्येक गांव तक जाएगी, जिससे शिबू सोरेन के योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। शनिवार को पार्टी की ओर से आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि झारखंड के हर गांव में यात्रा की रूट चार्ट को शामिल किया जाएगा और कार्यक्रम को सफल बनाने के…
दिल के अंदर अगर आंखें होती, तो वहां बरसात हो रही होती मैं भागता रहा, कभी, डॉक्टर, कभी प्रकृति और कभी ईश्वर के पास लेकिन पापा की रेस कहीं और की थी, मैं उन्हें पकड़ न सका और पापा मुझे छोड़कर चले गये हां पापा नहीं रहे, लेकिन उनका सपना अभी भी जीवित है, जिसे पूरा करना उनके दोनों बच्चों की जिम्मेदारी है इलाज के क्रम में ही कैंसर फैलने लगा मेदांता अस्पताल से रांची पहुंचने के बाद पापा ने कहा कि किसी हड्डी विशेषज्ञ से भी दिखा लिया जाये। हमने हड्डी के कुछ डॉक्टरों को दिखाया कि पीठ में…
महादेव मंदिर का निर्माण करा बड़े खुश थे पापा, कहते यहीं रहूंगा चौथा कीमो कंप्लीट हुआ, तो पापा उत्साहित होकर बोले-बला टली जब पापा का चौथा कीमो कंप्लीट हुआ, पापा बहुत उत्साहित थे कि चलो बला टली। उसी दौरान उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में कुंभ मेला का आयोजन जोरों पर था। लाखों लोग कुंभ में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे थे। पापा की भी इच्छा हुई कि वह भी इसका हिस्सा बनें और कुंभ मेला में आस्था की डुबकी लगा कर आयें। लेकिन पापा का इम्यून सिस्टम बहुत वीक हो चुका था। इनफेक्शन का खतरा था। भीड़ में आने-जाने की…
