नई दिल्ली। भारत और जापान की साझेदारी को नई ऊंचाई पर ले जाने का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को कहा कि दोनों देशों का सहयोग एशियाई सदी को आकार देगा। उन्होंने जापानी कंपनियों से ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ अभियान में शामिल होने का आग्रह किया और कहा कि जापान की तकनीक तथा भारत की प्रतिभा मिलकर वैश्विक परिवर्तन का नेतृत्व कर सकती हैं। प्रधानमंत्री ने आज टोक्यो में आयोजित ‘इंडिया-जापान आर्थिक मंच’ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जापान हमेशा भारत की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण भागीदार रहा है। मेट्रो, विनिर्माण, सेमीकंडक्टर और स्टार्ट-अप जैसे…
Author: shivam kumar
गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की माता के लिए अपशब्दों का प्रयोग किए जाने काे लेकर राहुल गांधी देश की जनता, प्रधानमंत्री मोदी और उनकी माताजी से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कार्यक्रमों में इस प्रकार के अपशब्दों के प्रयोग से देश के सार्वजनिक जीवन को नुकसान पहुंचा रहे हैं। देश की जनता कभी भी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को राजधानी गुवाहाटी के राजभवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। अमित शाह ने कहा कि बिहार में राहुल गांधी के मंच पर जिस…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निजी हमले की निंदा करते हुए इसे अलोकतांत्रिक बताया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया से कहा कि राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी बार-बार प्रधानमंत्री मोदी पर निजी हमले कर रहे हैं। वंशवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति जब उजागर हुई तब बौखलाहट में प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां तक को निशाना बनाया गया है। यह गिरती राजनीति ही नहीं, जनता का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एवं इंडी गठबंधन के नेताओं को यह बर्दाश्त नहीं हो…
लखनऊ। बिहार राज्य के दरभंगा में कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री और उनकी स्व. मां काे लेकर कही गई अभद्र टिप्पणी काे लेकर नेताओं की खूब बयानबाजी हो रही है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी इस पर बिना किसी का नाम लिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा कि देश में ख़ासकर राजनैतिक स्वार्थ के कारण राजनीति का गिरता हुआ स्तर अति-दुखद एवं चिन्तनीय है। इस संबंध में सभी पार्टियों की राजनीति, पार्टी के संविधान के हिसाब से विचार और सिद्धान्तों के आधार…
आइजोल (मिजोरम)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के आइज़ोल सेक्टर मुख्यालय और मिज़ोरम के सेरछिप स्थित नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के संयुक्त अभियान के दौरान 144 करोड़ रुपये की 9.6 लाख मेथामफेटामाइन की गोलियां जब्त की गयी हैं। बीएसएफ सूत्रों ने शुक्रवार काे बताया कि एक पिकअप वाहन (एमजेड-01एई-8791) को खुफिया सूचना के आधार पर बीते गुरुवार की देर शाम को तलाशी के लिए रोका गया। वाहन से नशीली मेथामफेटामाइन की गोलियां जब्त की गयी। मौके पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक महिला भी शामिल है। एनसीबी तीनों को आज अदालत में पेश करेगी। अधिकारियों ने बताया कि…
काठमांडू। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने शुक्रवार को प्रतिनिधि सभा को अपनी 30 अगस्त से पांच दिवसीय चीन यात्रा के बारे में जानकारी दी और विश्वास व्यक्त किया कि इस यात्रा से नेपाल को लाभ होगा। ओली ने कहा कि नेपाल शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में अपनी भागीदारी लगातार बढ़ा रहा है, जो अब दुनिया का सबसे बड़ा क्षेत्रीय संगठन है। उन्होंने कहा कि सक्रिय भागीदारी के माध्यम से देश को महत्वपूर्ण लाभ मिल सकता है। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री का अन्य मित्र राष्ट्रों के नेताओं के साथ चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री हान झेंग से मुलाकात होने…
बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ जल्द ही अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बागी-4’ में नज़र आने वाले हैं। ‘बागी’ फ्रैंचाइज़ी हमेशा से ही दमदार एक्शन और स्टंट्स के लिए जानी जाती रही है और अब चौथे पार्ट को लेकर दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया है। इस बार फिल्म के निर्देशन की कमान ए. हर्ष ने संभाली है, जो कन्नड़ सिनेमा में अपनी फिल्मों ‘बजरंगी’ और ‘वेधा’ के लिए खास पहचान रखते हैं। फिल्म को लेकर फैन्स की बेसब्री तब और बढ़ गई जब मेकर्स ने हाल ही में इसका नया पोस्टर जारी किया। सामने आए पोस्टर में टाइगर…
नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि सरकार देश के निर्यात को बढ़ावा देने को लेकर घरेलू एवं वैश्विक पहुंच बढ़ाने के लिए जल्द ही कई कदम उठाएगी। सरकार उद्योग जगत को एकतरफा कार्रवाई से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री गोयल ने यहां भारत बिल्डकॉन 2026 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि उद्योग जगत को कुछ देशों की एकतरफा कार्रवाइयों से उत्पन्न अनावश्यक तनाव या कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। गोयल ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से उन क्षेत्रों…
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। अब वे आईएमएफ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्मिक मंत्रालय की ओर से 28 अगस्त को जारी एक सरकारी अधिसूचना के मुताबिक मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने अर्थशास्त्री और आरबीआई के पूर्व गवर्नर डॉ. उर्जित पटेल को आईएमएफ में कार्यकारी निदेशक (ईडी) के पद पर नियुक्त करने को अपनी मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए…
भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को भागलपुर के आयुक्त हिमांशु कुमार राय, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार समेत कई वरीय पदाधिकारियों ने शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण से पहले अधिकारियों ने समीक्षा भवन में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में चुनाव की तैयारियों और मतदाताओं की सुविधा से जुड़ी विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इसके बाद सभी अधिकारी कृषि भवन और नगर निगम मतदान केंद्र पहुँचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने कहा कि अधिकांश…
रांची। झारखंड शराब घोटाला केस में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई लगातार जारी है। इस मामले में झारखंड एसीबी ने छत्तीसगढ़ के छह लोगों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जिन लोगों को समन किया है, उनमें छत्तीसगढ़ के दुर्ग के रहने वाले अरविंद सिंह, नवीन केडिया, अरुणपति त्रिपाठी, भाटिया वाइंस एंड कंपनी के मालिक भूपेंद्र पाल सिंह भाटिया, रायपुर के विकास अग्रवाल और विलासपुर के राजेंद्र जायसवाल का नाम शामिल हैं। सभी लोगों को एक और दो सितंबर को एसीबी कार्यालय आकर पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा गया है। उल्लेखनीय…
