Author: shivam kumar

-एक कट्टा,14 कारतूस व चाकू बरामद पूर्वी चंपारण। पुलिस की तत्परता से एक निर्दोष की हत्या होने से बच गई है। दरअसल पकड़ीदयाल डीएसपी चंदन कुमार के नेतृत्व में राजेपुर थाना की पुलिस टीम ने गुरूवार को तेतरिया के फौजदार चौक के समीप वाहन चेकिंग के दौरान दो युवको को एक कट्टा,14 कारतूस, एक चाकू, तीन स्मार्ट फोन, एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया,पकड़े गये दोनो बदमाश पीपरा थाना क्षेत्र के चकबारा गांव के मुना पासवान, मेघु पासवान बताये गये है, जिसने पूछताछ के दौरान बताया कि दोनो राजेपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर सागर गांव के रमेश तिवारी की हत्या…

Read More

अररिया। एसएसबी 56वीं वाहिनी की बाह्य सीमा चौकी ई समवाय बेला की विशेष गश्ती टीम ने बीती रात 20 ग्राम तस्करी के ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। एसएसबी ने यह कार्रवाई बसमतिया थाना क्षेत्र के बेला वार्ड संख्या 7 में भारतीय बोर्डर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 197/7 के नजदीक की।तस्कर नेपाल से ब्राउन शुगर लेकर भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाल में प्रवेश करने वाला था कि इसी दौरान एसएसबी की विशेष नाका गश्ती में भारतीय परिक्षेत्र में करीबन सौ मीटर की दूरी पर भारत से नेपाल के तरफ जा रहे युवक को संदिग्ध हालत में रोकते…

Read More

अररिया। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56वीं वाहिनी की बाह्य सीमा चौकी डी समवाय कुशमाहा के जवानों द्वारा बीते देर शाम बिशनपुर गांव में छापेमारी कर तस्करी का तीन किलो गांजा जब्त किया। एसएसबी की विशेष नाका गश्ती ने यह कार्रवाई भारतीय बोर्डर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 177 के नजदीक की।भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के भारत साइड में करीबन एक किलो मीटर की दूरी पर तस्करी का तीन किलो गांजा जब्त किया गया।गांजा को नेपाल से भारत के तरफ लाया जा रहा था। सशस्त्र सीमा बल के जवानों के साथ कार्रवाई में जोगबनी थाना पुलिस भी साथ थी। आवश्यक कागजी कार्यवाही…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित घाघीडीह केंद्रीय कारा में सजा काट रहे कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। स्वास्थ्य बिगड़ने की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन ने तुरंत उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसका इलाज जारी है। गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम कुख्यात अपराधी फहीम खान की तबीयत अचानक खराब होने के कारण शुक्रवार को उसे घाघीडीह केंद्रीय कारा से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल लाया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, फहीम खान को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर शिकायत हुई थी, जिसके बाद जेल…

Read More

रांची। झारखंड के नौ जिलों में 30 अगस्त को भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है। इस संबंध में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के जिन जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है उनमें मध्यवर्ती जिले रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, धनबाद, बोकारो, कोडरमा और लोहरदगा के अलावा पश्चिमी जिले पलामू, गढ़वा,लातेहार और चतरा शामिल हैं। इन इलाकों में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। 31 अगस्त को भी राज्य के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर…

Read More

मयूराक्षी नदी में नहाने के दौरान चार युवक डूबे, एक का शव बाहर निकला, अन्य की तलाश जारी दुमका। जिले के जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत मयूराक्षी नदी में मिनी गोवा के नाम से जाने जाना वाले स्थान पर स्नान करने गए चार छात्र डूब गए हैं । इनमें से एक छात्र कृष्ण सिंह का शव बरामद किया गया है । अगल-बगल से गोताखोर बुलाए गए हैं । तीनों छात्र की तलाश की जा रही है । घटनास्थल से चार मोबाइल और चार लड़के के कपड़े पुलिस ने बरामद की है । दरअसल दुमका शहर के रहने वाले ये चार दोस्त…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ जिले के रजरप्पा के जंगल में एक बार फिर गजराज ने आतंक मचाया है। शुक्रवार को यहां एक मजदूर को हाथियों ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। रजरप्पा थाना क्षेत्र के जनियामारा ( भुचुंगडीह ) के समीप हाथी के कुचलने से एक व्यक्ति की मौत की खबर मिलते ही स्थानीय लोग वहां जुट गए। जानकारी के अनुसार गोला प्रखंड के मुरपा गांव निवासी मुस्ताक अंसारी लगभग 52 वर्ष प्रत्येक दिन की तरह शुक्रवार को लोडिंग कार्य के लिए रजरप्पा वाशरी आ रहा था। इसी क्रम में जनियामारा जंगल मे जंगली हाथियों के चपेट में आ गया।…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव के बीच कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक उछल कर हरे निशान में पहुंच गए, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट आ गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.01 प्रतिशत और निफ्टी 0.04 प्रतिशत की मजबूती कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। 10 बजे तक का…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,501.86 अंक के स्तर…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने स्पष्ट किया कि संघ सरकार के निर्णय नहीं करता। डॉ. भागवत ने जोर देकर कहा कि संघ और सरकार दोनों की भूमिकाएं अलग हैं और निर्णय प्रक्रिया सरकार की जिम्मेदारी है। डॉ. भागवत विज्ञान भवन में गुरुवार को तीन दिवसीय व्याख्यान शृंखला ‘100 वर्ष की संघ यात्रा : नए क्षितिज’ के तीसरे दिन जिज्ञासा समाधान सत्र में प्रश्नों के उत्तर दे रहे थे। संघ एवं भाजपा के संबंधों और संघ के विभिन्न संगठनों से संबंधों पर तथा संघ के विरोधी राजनीतिक दलों से जुड़े सवाल पर भागवत ने कहा…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि वह राज्य में किसी भी व्यक्ति का मतदान का अधिकार छीनने नहीं देंगी। कोलकाता के मेयो रोड पर गुरुवार काे आयोजित तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) की स्थापना दिवस रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और छात्रों से अपील करते हुए कहा, “आप खुद जांचें कि आपका नाम मतदाता सूची में है या नहीं। सुनिश्चित करें कि आपके पास आधार कार्ड हो। जब तक मैं…

Read More