नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज के कारोबार में सोना 2,150 रुपये से लेकर 2,340 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,23,270 रुपये से लेकर 1,23,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,12,990 रुपये से लेकर 1,13,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में मंगलवार को उगते सूर्य को छठव्रतियों ने अर्घ्य दिया। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो गया। छठव्रती महिलाएं जल में डुबकी लगाकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिए और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और जीवन में ऊर्जा की कामना की। रांची के सभी छठ घाटों में लोगों की भारी भीड़ लगी हुई थी। साथ ही छठव्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास भी खत्म हो गया।
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला में सोमवार देर रात तांबो चौक इलाके में उस समय हालात बेकाबू हो गए जब नो-एंट्री आंदोलन को लेकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर जुटे सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। जब पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो माहौल अचानक गरम हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। देखते ही देखते पूरे…
पूर्वी सिंहभूम। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र सोमवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। जब पुलिस और आपराधिक गिरोह कुख्यात सुजीत सिन्हा-प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में गिरोह का शूटर रवि महानंद उर्फ गोपाल गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने घायल अपराधी को दबोच लिया और इलाके में करीब दो घंटे तक सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य टुईलाडूंगरी स्थित एक खाली क्वार्टर में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल में नक्सलियों की कायराना हरकत से एक बार फिर मासूम की जान चली गई। जराईकेला थाना क्षेत्र के दीघा इलाके में मंगलवार सुबह नक्सलियों की ओर से पहले से लगाए गए आईईडी में विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आकर 10 वर्षीय श्रेया हेरेंज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे तथा क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि विस्फोट…
रांची। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के चलते झारखंड के विभिन्न जिलों में बारिश होने की आशंका है। शुक्रवार को राज्य के चार जिलों के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह जानकारी मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को दी गई है। विभाग के अनुसार राज्य के जिन जिलों में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है उनमें उत्तर पश्चिम जिले पलामू गढ़वा लातेहार और चतरा शामिल हैं। वहीं बुधवार को राज्य के दक्षिणी पश्चिमी जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने…
इंफाल। सुरक्षा बलों द्वारा थौबल, इंफाल वेस्ट, बिष्णुपुर और काकचिंग जिलों में चलाए गए अभियान के दौरान प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के छह कैडरों को गिरफ्तार किया गया। इनसे हथियार, वसूली का सामान और कम्युनिकेशन डिवाइस जब्त किए गए। मणिपुर पुलिस ने साेमवार काे आधिकारिक बयान में बताया कि रविवार को सुरक्षा बलों ने ब्रह्मचारिमयुम रतनकुमार शर्मा (43), जिन्हें मंगल के नाम से भी जाना जाता है, को हिरोक पार्ट-II, खंगारोक में उसके घर से पकड़ा गया। अधिकारियों ने गिरफ्तारी के दौरान दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए। आरोपित रिवोल्यूशनरी पीपुल्स फ्रंट/पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (आरपीएफ/पीएलए) का सक्रिय सदस्य…
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया आज से तेज होगी। उम्मीदवार चार नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। चुनाव समिति की अधिसूचना के अनुसार, नामांकन पत्र 25 अक्टूबर को अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे के बीच वितरित किए जा चुके है। उम्मीदवार आज सुबह 9:30 बजे से शाम पांच बजे तक अपने नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं। जेएनयू छात्र संघ चुनाव समिति के अनुसार, वैध नामांकन पत्रों की सूची 28 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10 बजे प्रदर्शित की जाएगी। अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे…
हिंदी साहित्य जगत के प्रसिद्ध व्यंग्यकार श्रीलाल शुक्ल का निधन वर्ष 2011 में हुआ। वे अपने प्रखर व्यंग्य और सामाजिक यथार्थ पर आधारित लेखन के लिए जाने जाते थे। उनकी प्रसिद्ध कृति ‘राग दरबारी’ ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया और हिंदी साहित्य में व्यंग्य विधा को नई पहचान दिलाई। इस उपन्यास में उन्होंने स्वतंत्र भारत के ग्रामीण जीवन, नौकरशाही और सामाजिक व्यवस्था पर तीखा व्यंग्य किया। श्रीलाल शुक्ल ने अपने लेखन में राजनीति, नौकरशाही और ग्रामीण भारत की सच्चाइयों को हास्य और व्यंग्य के माध्यम से उजागर किया। उनके अन्य प्रमुख कार्यों में सीमाएं टूटती हैं, मकान, और…
बीजिंग। चीन में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी)के भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े रूख के तहत एक शीर्ष पार्टी पदाधिकारी काे भ्रष्टाचार में संलिप्तता के आराेप में निष्कासित कर दिया गया है। उन्हें सभी सार्वजनिक पदाें से भी हटा दिया गया है। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, हुबेई प्रांत के पूर्व पार्टी सचिव जियांग चाओलियांग काे सत्ता के लिए धन के व्यापक सौदे एवं परिवार-आधारित भ्रष्टाचार में संलिप्तता, पार्टी अनुशासन और कानूनों के गंभीर उल्लंघन के लिए सीपीसी से निष्कासित कर सभी सार्वजनिक पदाें से बर्खास्त कर दिया गया है। एजेंसी के अनुसार 14वीं राष्ट्रीय जनवादी कांग्रेस (एनपीसी) की स्थायी समिति के…
ढाका। बांग्लादेश-भारत के सिलहट सीमावर्ती क्षेत्र कनाईघाट में लखीप्रसाद पूर्वो संघ के धाना क्षेत्र में सशस्त्र खासिया समुदाय के लोगों की गोलीबारी में 25 वर्षीय शकील अहमद की मौत हो गई। यह घटना रविवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। ढाका ट्रिब्यून अखबार के अनुसार शकील की हत्या धाना सीमा पर मुख्य सीमा स्तंभ संख्या 1334 से लगभग 300 गज की दूरी पर हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार सीमा के पास बांग्लादेश के धना पटिचरा गांव के अब्दुर रऊफ का बेटा शकील अहमद दो अन्य लोगों के साथ रविवार दोपहर सुपारी लेने भारत के मेघालय राज्य के…
