Author: shivam kumar

भागलपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंगलवार को भागलपुर के एनडीए कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महागठबंधन अब महालठबंधन बन चुका है। सीट बंटवारे को लेकर आपसी मतभेद का चेहरा जनता के सामने आ चुका है। दिलीप जायसवाल ने विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया और कहा कि विपक्ष खुद भ्रम फैलाने में जुटा है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के जननायक की उपाधि को ही चोरी कर लिया…

Read More

खूंटी। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से सांसद और कांग्रेस के नगर पंचायत पर्यवेक्षक कालीचरण मुंडा उपस्थित रहे। इस दौरान नव-नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौस और 19 वार्ड अध्यक्षों को सांसद कालीचरण मुंडा ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में सांसद ने सभी वार्ड अध्यक्षों से जल्द से जल्द वार्ड कमिटी गठन कर रिपोर्ट जिला कमेटी को सौंपने का आग्रह किया, ताकि नगर पंचायत चुनाव से पहले संगठनात्मक ढांचा सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने कहा कि एक मजबूत…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी। यह आयोग अपने गठन की तिथि से 18 महीनों के भीतर अपनी सिफारिशें देगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव ने यहां राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र में पत्रकार वार्ता में मंत्रिमंडल के फैसले की जानकारी दी। वैष्णव ने बताया कि 8वां वेतन आयोग एक अस्थायी निकाय होगा। आयोग में एक अध्यक्ष, एक सदस्य (अंशकालिक) और एक सदस्य-सचिव शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यह आयोग अपने…

Read More

कोलकाता। नगर निगम भर्ती भ्रष्टाचार मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कोलकाता में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ईडी की टीम ने आज सुबह शहर के कई हिस्सों में एक साथ छापेमारी की, जिसमें बेलेघाटा, बेंटिक स्ट्रीट और पार्क स्ट्रीट जैसे इलाकों के नाम प्रमुख हैं। सूत्रों के अनुसार, ईडी अधिकारियों की टीम सुबह करीब सात बजे बेलेघाटा स्थित 75, हेमचंद्र नस्कर रोड पहुंची, जहां लक्ष्मी रामलया नामक मकान में एक वस्त्र व्यवसायी का निवास है। इस दौरान छह अधिकारियों की टीम ने वहां छापेमारी की। बताया गया है कि छापे का संबंध नगर…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज के कारोबार में सोना 2,150 रुपये से लेकर 2,340 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,23,270 रुपये से लेकर 1,23,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,12,990 रुपये से लेकर 1,13,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में मंगलवार को उगते सूर्य को छठव्रतियों ने अर्घ्य दिया। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो गया। छठव्रती महिलाएं जल में डुबकी लगाकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिए और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और जीवन में ऊर्जा की कामना की। रांची के सभी छठ घाटों में लोगों की भारी भीड़ लगी हुई थी। साथ ही छठव्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास भी खत्म हो गया।

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला में सोमवार देर रात तांबो चौक इलाके में उस समय हालात बेकाबू हो गए जब नो-एंट्री आंदोलन को लेकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर जुटे सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। जब पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो माहौल अचानक गरम हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। देखते ही देखते पूरे…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र सोमवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। जब पुलिस और आपराधिक गिरोह कुख्यात सुजीत सिन्हा-प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में गिरोह का शूटर रवि महानंद उर्फ गोपाल गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने घायल अपराधी को दबोच लिया और इलाके में करीब दो घंटे तक सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य टुईलाडूंगरी स्थित एक खाली क्वार्टर में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल में नक्सलियों की कायराना हरकत से एक बार फिर मासूम की जान चली गई। जराईकेला थाना क्षेत्र के दीघा इलाके में मंगलवार सुबह नक्सलियों की ओर से पहले से लगाए गए आईईडी में विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आकर 10 वर्षीय श्रेया हेरेंज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे तथा क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि विस्फोट…

Read More

रांची। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के चलते झारखंड के विभिन्न जिलों में बारिश होने की आशंका है। शुक्रवार को राज्य के चार जिलों के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह जानकारी मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को दी गई है। विभाग के अनुसार राज्य के जिन जिलों में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है उनमें उत्तर पश्चिम जिले पलामू गढ़वा लातेहार और चतरा शामिल हैं। वहीं बुधवार को राज्य के दक्षिणी पश्चिमी जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने…

Read More

इंफाल। सुरक्षा बलों द्वारा थौबल, इंफाल वेस्ट, बिष्णुपुर और काकचिंग जिलों में चलाए गए अभियान के दौरान प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के छह कैडरों को गिरफ्तार किया गया। इनसे हथियार, वसूली का सामान और कम्युनिकेशन डिवाइस जब्त किए गए। मणिपुर पुलिस ने साेमवार काे आधिकारिक बयान में बताया कि रविवार को सुरक्षा बलों ने ब्रह्मचारिमयुम रतनकुमार शर्मा (43), जिन्हें मंगल के नाम से भी जाना जाता है, को हिरोक पार्ट-II, खंगारोक में उसके घर से पकड़ा गया। अधिकारियों ने गिरफ्तारी के दौरान दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए। आरोपित रिवोल्यूशनरी पीपुल्स फ्रंट/पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (आरपीएफ/पीएलए) का सक्रिय सदस्य…

Read More