Author: shivam kumar

रांची। मंत्री दीपक बिरूआ ने कहा कि विस्‍थापित योग गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और मामला अब कैबिनेट के स्तर पर लंबित है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कैबिनेट की स्वीकृति मिलते ही बहुत जल्‍द विस्थापित आयोग का गठन कर दिया जाएगा। मंत्री ने यह बातें मॉनूसन सत्र में गुरुवार को भोजनावकाश के बाद जेएलकेएम के विधायक जयराम महतो के प्रश्‍न के जवाब में कही। जयराम महतो ने कहा कि राज्‍य सरकार राज्‍य के विस्थापितों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। इस मामले में सरकार केवल आश्वासन दे रही हैै। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष ही…

Read More

रांची। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा है कि 15वें वित्त आयोग के वित्ती य वर्ष 2024-25 और 2025-26 की बकाया राशि सितंबर माह के पहले हफ्ते में केंद्रीय राज विभाग की ओर से मिलने की संभावना है। राशि मिलते ही वित्त आयोग का पैसा राज्य के पंचायतों को मुहैया करा दिया जाएगा। मंत्री ने यह बातें गुरुवार को विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान ध्यानाकर्षण सूचना के तहत पूछे गए सवाल के जवाब में कही। मंत्री विधायक चंद्रदेव महतो की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में बोल रही थीं। विधायक ने सवाल पूछा था कि…

Read More

रांची। विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को भोजनावकाश के बाद सदन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति पारित किया। इस आशय का प्रस्ताव भू राजस्व मंत्री दीपक बिरुवा ने सदन में रखा। इसे सदन ने ध्वनिमत से सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इस मौके पर प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस प्रस्ताव का हम समर्थन करते हैं लेकिन झारखंड अलग राज्य के योगदान में जयपाल सिंह मुंडा और विनोद बिहारी महतो का भी योगदान रहा है। केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजते समय इन दो विभूतियों का भी नाम…

Read More

रांची। धनबाद के आसनबनी में सेल कंपनी की ओर से अधिगृहित जमीन पर कब्जा हटाने गए प्रशासन की ओर से हुई कार्रवाई में यदि कोई अधिकारी दोषी होगा तो सरकार उसपर जरूर कार्रवाई करेगी। यह बातें मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गुरुवार को दी। मंत्री झामुमो के विधायक मथुरा प्रसाद महतो के सवाल का जवाब दे रहे थे। विधायक ने जमीन अधिग्रहण करने गई प्रशासन की टीम पर कई ग्रामीणों की पिटाई पर आपत्ति दर्ज की। उन्होंने सरकार से ग्रामीणों की पिटाई करने वाले दोषी अधिकारियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग की। इसपर मंत्री ने कहा कि मामले में…

Read More

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पीएन सिंह की 12वीं पुण्यतिथि गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। श्रद्धासुमन के बाद सभा का आयोजन कर कांग्रेसजनों ने पीएन सिंह के व्यक्तित्व के बारे में चर्चा की। इस अवसर पर प्रदेश के वक्ताओं ने सिंह को सच्चा कांग्रेसी बताते हुए कहा कि एक-एक कार्यकर्त्ता और उनके परिजनों से उनका व्यक्तिगत लगाव था। कहा गया कि पीएन सिंह के नहीं रहने पर भी उनके पुत्रों की ओर से इस परंपरा का निर्वाहन किया जा रहा…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। जिला स्थित पोटका प्रखंड के डोमजुड़ी में टाटा पावर की ओर से निर्मित सोलर पावर प्लांट के उद्घाटन से पहले भाजपा ने विरोध करने की घोषणा की है। पार्टी का कहना है कि उद्घाटन शिलापट्ट में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, स्थानीय जिला परिषद सदस्य हिरणमय दास, मुखिया और ग्राम प्रधान जैसे प्रमुख जनप्रतिनिधियों के नाम शामिल नहीं किए गए हैं, जिससे कार्यकर्ताओं और नेताओं में गहरा आक्रोश है। गुरुवार को भाजपा के असानबनी मंडल अध्यक्ष हलधर दास, महामंत्री निधु दास, प्रभाकर दास, जगदीश दास और आलोक भक्त ने एक प्रेस वार्ता…

Read More

रांची। झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक दो सितम्बर को होगी। मंत्रिपरिषद की बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। मंत्रिपरिषद की बैठक मुख्यमंत्री हेंमत साेरेन की अध्यक्षता में हाेगी। इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई जाएगी। यह जानकारी गुरुवार को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) विभाग ने दी।

Read More

गिरिडीह। राज्‍य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को बम से उड़ाने की धमकी दिये जाने संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गिरिडीह पुलिस सक्रिय हुई और देर शाम को युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त जानकारी एसपी डाॅ विमल कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने कहा कि युवक को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। बताया कि बुधवार को सोशल मीडिया पर गिरिडीह के बाभनटोली – राजेंद्र नगर के रहने वाले एक युवक अंकित कुमार मिश्रा का वीडियो सामने आया था। जिसमें युवक ने मंत्री सुदिव्य…

Read More

जब पापा निगेटिव होने लगे, पॉडकास्ट विद हरिनारायण सिंह शुरू किया पूरे शो में पापा बोलते, मैं सिर्फ इंट्रो दे पाता, चाहता भी यही था मैं लेकिन लगातार घटता हीमोग्लोबिन दोनों के कॉन्फिडेंस को तोड़ देता पहले कीमो के बाद जब रांची पहुंचे, घर में घुसने की बजाय पापा ऑफिस में इंटर कर गये पहले कीमो के करीब सात दिन के बाद हम रांची के लिए निकले। घर जाना हमेशा सुखद अनुभव रहता है। मैं और पापा बहुत उत्साहित थे। खैर शाम की फ्लाइट से हम रांची पहुंचे। पापा के लिए मैंने टिफिन बना रखा था। फ्लाइट में उन्हें खिला…

Read More

बांदीपोरा। बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना ने गुरुवार को यह जानकारी दी। श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने एक्स पर बताया कि घुसपैठ की कोशिशों के बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरेज सेक्टर में संयुक्त अभियान शुरू किया। सेना ने कहा कि सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और घुसपैठियों को चुनौती दी जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों की जवाबी…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सतीश कुमार का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के स्थापना अधिकारी कार्यालय द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार मंत्रिमंडलीय नियुक्ति समिति (एसीसी) ने भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (आईआरएमएस) से सेवानिवृत्त सतीश कुमार के कार्यकाल विस्तार को मंजूरी दी है। वह 01 सितम्बर 2025 से एक वर्ष तक अनुबंध के आधार पर, मौजूदा शर्तों और नियमों पर कार्यरत रहेंगे या फिर अगले आदेश तक पद पर बने रहेंगे। कुमार वर्तमान में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ के रूप में…

Read More