Author: shivam kumar

क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान। बलोचिस्तान के बोलन जिले की माछ तहसील में एक कोयला खदान में जहरीली गैस के रिसाव से मंगलवार को तीन खनिकों की मौत हो गई। बचाव अधिकारियों ने बताया कि मजदूर दिगारी क्षेत्र की खदान के अंदर थे, तभी अचानक जहरीली गैस फैल गई, जिससे उनका दम घुट गया। द बलोचिस्तान पोस्ट की आज की खबर के अनुसार, पीड़ितों की पहचान क्वेटा के हजारा टाउन और आलमदार रोड के निवासियों के रूप में हुई है। स्थानीय प्रशासन, बचाव दल और खनन अधिकारी हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंच गए। खान एवं खनिज के मुख्य निरीक्षक अब्दुल गनी…

Read More

वाशिंगटन (अमेरिका)। व्हाइट हाउस ने बुधवार देररात अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) की निदेशक सुजैन मोनारेज को टकराव के बाद बर्खास्त कर दिया। स्वास्थ्य सचिव रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर के कहने पर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। संक्रामक रोग शोधकर्ता डॉ. मोनारेज को कैनेडी ने एक महीने पहले ही शपथ दिलाई थी। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस टकराव पर प्रसारित अपनी खबर में कहा कि डॉ. मोनारेज का कैनेडी के साथ हाल ही में टीका नीति को लेकर टकराव हो गया था। डॉ. मोनारेज की नियुक्ति की पुष्टि सीनेट भी कर…

Read More

तेहरान (ईरान)। इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) ग्राउंड फोर्स के कुद्स बेस को ईरान के दक्षिण-पूर्वी प्रांत सिस्तान और बलूचिस्तान में आतंकवादी समूहों के खिलाफ तीन अभियानों में बड़ी सफलता हाथ लगी है। खुफिया अधिकारियों के साथ मिलकर अंजाम दिए गए इन अभियानों में 13 आतंकी मारे गए। इनमें आतंकवादी समूह जैश अल-अदल के आठ लड़ाके शामिल हैं। ईरान की समाचार एजेंसी तस्नीम की खबर के अनुसार, इन अभियानों को बुधवार तड़के ईरानशहर, खाश और सरवन में अंजाम दिया गया। इस दौरान अनेक आतंकवादियों को गिरफ्तार भी किया गया। इस बीच, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान (फराजा) के कानून प्रवर्तन कमान…

Read More

क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान। जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई) के सदस्यों ने मीर यूसुफ अली खान कलंदरानी के लापता होने पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के खिलाफ खुजदार में आरसीडी राजमार्ग को अवरुद्ध करने के बाद बुधवार को क्वेटा और कराची के बीच यातायात बाधित कर दिया। जेयूआई के पदाधिकारियों के अनुसार, खुजदार के सनी इलाके में धरना शुरू किया गया और कलंदरानी की बरामदगी तक धरना जारी रहेगा। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जेयूआई नेता मौलाना कमरुद्दीन कर रहे हैं। इसमें कलंदरानी जनजाति के प्रमुख अली मुहम्मद कलंदरानी, ​​जिला प्रतिनिधि, आदिवासी बुजुर्ग और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हैं। द बलोचिस्तान पोस्ट की…

Read More

क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान। पाकिस्तानी वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने मंगलवार दोपहर बलोचिस्तान के बोलन क्षेत्र के माच के कुछ हिस्सों में हवाई हमले किए। आसपास के के निवासियों और सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट के अनुसार, बमबारी में गोनीपारा के पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ उर्दू बाग और धादर के आसपास के इलाकों को निशाना बनाया गया। द बलोचिस्तान पोस्ट की खबर में यह जानकारी दी गई पर वह स्वतंत्र रूप से इन रिपोर्टों की पुष्टि नहीं कर सका। पाकिस्तान की सैन्य मीडिया शाखा आईएसपीआर या किसी भी बलोच सशस्त्र समूह ने कोई आधिकारिक बयान भी जारी नहीं किया। पाकिस्तानी…

Read More

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ‘वॉर-2’ रिलीज के समय से ही चर्चा में रही थी और दर्शकों व निर्माताओं को इस फिल्म से बड़ी उम्मीदें थीं। ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी जैसे दमदार सितारों की मौजूदगी के बावजूद फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने के लिए संघर्ष कर रही है। रिलीज के पहले हफ्ते में जहां फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की, लेकिन दूसरे हफ्ते में इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है। नवीनतम रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘वॉर-2’ ने रिलीज के 14वें दिन महज 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ फिल्म का भारत…

Read More

नई दिल्‍ली। ट्रंप प्रशासन की ओर से भारतीय आयात पर लगाए गए अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ के बीच केंद्र सरकार ने कपास के शुल्क मुक्त आयात की अवधि तीन महीने के लिए बढ़ाकर 31 दिसंबर तक कर दी है। इससे पहले 18 अगस्त को वित्त मंत्रालय ने 19 अगस्त से 30 सितंबर तक कपास आयात पर शुल्क छूट की अनुमति दी थी। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि निर्यातकों को और अधिक समर्थन देने के लिए केंद्र सरकार ने कपास (एचएस 5201) पर आयात शुल्क छूट 30 सितंबर से 31 दिसंबर तक बढ़ाने का फैसला…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इसके विपरीत चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमत में उछाल आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,02,600 रुपये से लेकर 1,02,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 94,050 रुपये से लेकर 94,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में बदलाव नहीं होने के कारण कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा…

Read More

नई दिल्ली। भारत पर अमेरिका द्वारा थोपे गए 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ का असर आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव में शेयर बाजार की चाल में बड़ी गिरावट आ गई। हालांकि पहले 20 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में सुधार होने लगा। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.50 प्रतिशत और निफ्टी 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं, एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आज शाम जापान की यात्रा पर रवाना होंगे। प्रधानमंत्री मोदी की यह आठवीं जापान यात्रा होगी। इसके बाद वे शंघाई सहयोग परिषद (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की 25वीं बैठक में भाग लेने के लिए 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन की यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आज शाम जापान रवाना होंगे। इस दौरान वे जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ 29 और 30 अगस्त को विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की समीक्षा करेंगे, जिसमें रक्षा एवं…

Read More