नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारत पर 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ (आयात शुल्क) को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के इस कदम से भारत को पहले ही झटके में करीब 2.17 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होगा। खरगे ने एक्स पोस्ट में कहा कि इससे खासकर कपास उगाने वाले किसान, छोटे उद्योग, हीरा और झींगा उद्योग से जुड़े लोग बुरी तरह प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार एक मजबूत व्यापार समझौता नहीं कर पाई और अब देश की आर्थिक सुरक्षा भी खतरे में है। किसानों, मजदूरों और छोटे कारोबारियों…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के चक्की नदी में भारी कटाव और अचानक आई बाढ़ के कारण जम्मू मंडल में रेल यातायात अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। इस वजह से 104 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बुधवार को बताया कि इस स्थिति के चलते कुल 44 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। इसके अलावा 16 ट्रेनों की शुरूआत को छोटे स्टेशनों से किया गया है और 28 ट्रेनों को गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही समाप्त करना पड़ा है। छह ट्रेनों का आंशिक रूप से संचालन बहाल कर…
जम्मू। माता वैष्णो देवी तीर्थ मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास हुए भूस्खलन से प्रभावित लोगों को सहायता के लिए राहत और बचाव सामग्री लेकर भारतीय वायुसेना का सी-130 परिवहन विमान बुधवार को जम्मू पहुंचा है। सूत्रों ने बताया कि एनडीआरएफ का सामान लेकर सी-130 परिवहन विमान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित हिंडन वायुसेना स्टेशन से जम्मू पहुंचा है। इसके अलावा चिनूक और एमआई-17 वी5 जैसे हेलीकॉप्टर जम्मू, उधमपुर, श्रीनगर और पठानकोट के नजदीकी ठिकानों पर सक्रिय स्टैंडबाय पर हैं। अधिकारियों ने बताया कि अर्धकुंवारी के पास वैष्णो देवी मार्ग पर बचाव अभियान जारी है जहां मंगलवार को भूस्खलन हुआ था…
जम्मू। वैष्णो देवी मार्ग पर मंगलवार को हुए भूस्खलन और भारी बारिश के कारण अभीतक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में वैष्णो देवी की यात्रा में शामिल 6 श्रद्धालु भी हैं। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है। जम्मू संभाग में भारी बारिश ने काफी तबाही मचाई है। राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि वे स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। उन्होंने यहां के हालात के बारे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को फोन पर जानकारी दी है। मंगलवार को जम्मू संभाग में भारी बारिश और वैष्णो देवी मार्ग पर…
28 अगस्त 1928 को भारतीय राष्ट्रीय अधिवेशन में नेहरू रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। यह ब्रिटिश इंडिया के लिए एक स्वशासित संविधान का प्रथम प्रस्तावित मसौदा था। इसे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा वित्तीय और राजनीतिक सुधारों के लिए तैयार किया गया था और यह डॉ. भीमराव आंबेडकर की अध्यक्षता में हुआ था। हालांकि रिपोर्ट का नाम पंडित जवाहरलाल नेहरू के सम्मान में रखा गया, जिन्होंने इस रिपोर्ट की प्रमुख रूप से तैयारी में योगदान दिया था। नेहरू रिपोर्ट ने भारतीय राजनीतिक जगत में संवैधानिक सुधार की भूमिका को पुनः स्थापित किया। भविष्य में संविधान सभा द्वारा संविधान निर्माण की दिशा को…
ढाका (बांग्लादेश)/सियोल (दक्षिण कोरिया)। बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया ने अपने मौजूदा राजनीतिक और विकासात्मक संबंधों को और गहरा करने पर सहमति जताई है। साथ ही रणनीतिक साझेदारी के अवसर भी तलाशे हैं। बांग्लादेश विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, दोनों देशों ने यह सहमति कल सियोल में आयोजित विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) के चौथे दौर के दौरान जताई। बांग्लादेश के अखबार द डेली स्टार की खबर में आज यह जानकारी दी गई। द डेली स्टार के अनुसार, विदेश मंत्रालय के सचिव (द्विपक्षीय-पूर्व और पश्चिम) डॉ. नजरुल इस्लाम ने बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल और कोरियाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्रालय के…
कोलंबो। देश के पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी देशबंधु तेनाकून लगभग तीन साल बाद आज जेल से रिहा कर दिए गए। तेनाकून को 9 मई, 2022 को गॉल फेस में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट निलुपुली लंकापुरा ने उन्हें सशर्त जमानत देते हुए उनकी यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। डेली मिरर अखबार की खबर के अनुसार पूर्व कार्यवाहक पुलिस महानिरीक्षक तेनाकून को डुम्बारा जेल से जूम के जरिए अदालत में पेश किया गया। अदालत ने जमानत आदेश में स्पष्ट किया कि तेनाकून इस मामले में 33वां संदिग्ध नहीं, बल्कि 37वां संदिग्ध…
लाहौर (पंजाब) पाकिस्तान। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के छह जिलों में नदियों के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि से बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। पंजाब सरकार तटीय क्षेत्र के गांवों को खाली करा रही है। साथ ही बचाव और राहत कार्यों में सहायता के लिए छह जिलों में सेना बुलाई गई है। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) ने मंगलवार देर रात कहा कि भारत ने रावी नदी पर स्थित अपने थीन बांध के सभी द्वार खोल दिए हैं। इस दौरान बारिश के कारण चिनाब नदी उफान पर है। चिनाब के निचले इलाके में बाढ़ जैसे हालात पैदा…
काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के भारत भ्रमण के दौरान दोनों देशों बीच हवाई कनेक्टिविटी को और आगे बढ़ाते हुए भारत के बिहार राज्य की राजधानी पटना से काठमांडू तक की सीधी उड़ान की तैयारी चल रही है। प्रधानमंत्री के भ्रमण से पहले दोनों देशों के अधिकारी बैठ कर भ्रमण के एजेंडा को अंतिम रूप देने में व्यस्त हैं। दोनों देशों के बीच हवाई संपर्क को और अधिक शहरों तक पहुंचने के लिए भारत के तीन शहरों से काठमांडू तक की सीधी उड़ान का प्रस्ताव नेपाल के तरफ से किया गया है। इनमें पटना, लखनऊ और देहरादून से…
वाशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिका के विदेशमंत्री मार्को रुबियो कल दोपहर विदेश विभाग में इजराइली विदेशमंत्री गिदोन सार से मुलाकात करेंगे। इसी वक्त व्हाइट हाउस में गाजा पर एक “बड़ी बैठक” होने की उम्मीद है। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप करेंगे। सीएनएन की खबर के अनुसार, इजराइली विदेशमंत्री गिदोन सार इस समय वाशिंगटन में हैं। रूबियो से मुलाकात के अलावा सार गृह सुरक्षा विभाग की सचिव क्रिस्टी नोएम से भी मुलाकात करने वाले हैं। नोएम इजराइली दूतावास के कर्मचारियों यारोन लिस्चिंस्की और सारा मिलग्राम की हत्या के बाद मई में इजराइल का दौरा कर चुकी हैं। विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज बुधवार को गणेश चतर्थी के दिन सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ है। इसके विपरीत चांदी के भाव में आज कोर्ई बदलाव नहीं हुआ है। कीमत में उछाल आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,02,440 रुपये से लेकर 1,02,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 93,900 रुपये से लेकर 94,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में बदलाव नहीं होने के कारण कारण ये चमकीली…
