नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रूसी तेल की खरीद के लिए भारत पर लगाया गया अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ बुधवार से प्रभावी हो गया। इस तरह भारत पर अमेरिका की ओर से लगाया गया कुल शुल्क अब 50 फीसदी हो गया है। इससे 48.2 अरब डॉलर के भारतीय निर्यात पर असर पड़ेगा। अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (डीएचएस) ने सोमवार को जारी मसौदा आदेश में कहा कि बढ़े हुए शुल्क उन भारतीय उत्पादों पर लागू होंगे जो “27 अगस्त, 2025 को पूर्वी डेलाइट समयानुसार रात 12:01 बजे या उसके बाद उपभोग के लिए प्रवेश किए गए हैं…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। घरेलू स्टॉक मार्केट में आज (बुधवार) गणेश चतुर्थी की छुट्टी होने की वजह से कोई कारोबार नहीं हो रहा है, लेकिन ग्लोबल मार्केट की बात करें तो मिला-जुला रुख नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा, वहीं ज्यादातर एशियाई बाजारों में आज हल्की-फुल्की खरीदारी होती हुई नजर आ रही है। एशिया के नौ बाजारों में से आठ के सूचकांक मजबूती के साथ हरे…
पटना। बिहार में मतदाता विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा चल रही है। बुधवार को यात्रा का 11वां दिन है। आज यात्रा दरभंगा जिले के जीवछघाट से शुरू हुई है। यात्रा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के कई नेता मौजूद हैं। इसी बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी वोटर अधिकार यात्रा में बौरार एनएच-57 मुजफ्फरपुर में शामिल होंगे। आज की वोटर अधिकार यात्रा दरभंग शहर के कठलबारी फ्लाई ओवर, बेलामोड़, बाघमोड़, पुराना बस स्टैंड, पीली मस्जिद कैदराबाद और शिव धारा चौक बाजार समिति होते हुए गायघाट…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी अगले महीने 15 सितम्बर काे एक बार फिर बिहार आएंगे। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी। उन्हाेंने बताया कि प्रधानमंत्री माेदी 15 सितम्बर काे बिहार के पूर्णिया आयेंगे। वे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही सीमांचल को करोड़ों की योजनाओं की साैगात देंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा क्षेत्र के लिए विकास की नई दिशा तय करेगा। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर भाजपा पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी का यह सातवां बिहार दौरा है। इससे पहले 6 बार प्रधानमंत्री मोदी…
अररिया। जिले में 17 थाना के थानाध्यक्ष बदले गए।एसपी अंजनी कुमार ने अररिया जिलादेश संख्या 822/2025 जारी कर तत्काल प्रभाव से पुलिस अधिकारियों को अपने नव पदस्थापन स्थल पर योगदान देने को कहा है। पुलिस कार्यालय के विधि शाखा के प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार को नरपतगंज थाना का थानाध्यक्ष,महलगांव थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार को भरगामा थानाध्यक्ष,ताराबाड़ी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रेमचंद्र कुमार को यातायात थाना का थानाध्यक्ष,डीआईयू शाखा में पदस्थापित एसआई रौशन कुमार को सिकटी थानाध्यक्ष,बरदाहा थाना के थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य को कुर्साकांटा थानाध्यक्ष,पुलिस केंद्र में पदस्थापित एसआई रोहित कुमार को फुलकाहा थाना का थानाध्यक्ष, अनि नवदीप कुमार गुप्ता को बैरगाछी…
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाला ऐतिहासिक वैतरणी पुल अब खतरे की जद में है। एनएच-20 पर स्थित यह पुल क्षेत्र की सामाजिक, व्यावसायिक और स्वास्थ्य सुविधाओं की रीढ़ माना जाता है, लेकिन वर्तमान में इसकी हालत मरणासन्न हो चुकी है। पुल की स्थिति को लेकर बुधवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बड़कुंवर गगराई ने स्थल का निरीक्षण किया और प्रशासन को सख्त चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ, तो भाजपा पुल पर ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगी। गगराई ने बताया कि पुल…
हजारीबाग। हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार देर रात एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। देर रात लेबर रूम में अचानक आग लग गई। उस समय वार्ड में करीब 40 से 50 मरीज मौजूद थे। अचानक उठी लपटों और धुएं से वार्ड में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों के परिजन घबराकर इधर-उधर दौड़ने लगे। जांच में सामने आया कि आग का कारण अस्पताल में मौजूद मरीज के परिजनों की ओर से मच्छर भगाने के लिए जलाई गई अगरबत्ती थी। बताया जा रहा है कि अगरबत्ती से निकली चिनगारी ऑक्सीजन पाइप के संपर्क में आ गई। पाइप के…
पूर्वी सिंहभूम। टेल्को थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक से पुत्र के साथ घर लौट रही एक महिला की जान चली गई। कार की तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। घटना टेल्को थाना क्षेत्र स्थित लेबर ब्यूरो के पास मंगलवार की देर शाम घटी, जब प्रकाशनगर निवासी 59 वर्षीय गुरमीत कौर अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रही थीं। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद गुरमीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तुरंत टाटा…
भागलपुर। जिले के जोगसर थाना क्षेत्र स्थित तपस्वी नर्सिंग होम के समीप एक किराए के फ्लैट से बुधवार को एक युवक का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान आरा निवासी रोहित पांडे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोहित पांडे भागलपुर में शेयर का कारोबार करता था और कई सालों से अकेले फ्लैट में रह रहा था। बीते कई दिनों से उसका फोन नहीं लगने पर छोटा भाई वहां पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर बाथरूम से शव बरामद…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर और घाटशिला से एक बड़े नौकरी घोटाले का मामला सामने आया है। “ग्लेज़ इंडिया”, “राधा इंटरप्राइजेज” और “रॉयल हेल्थ इंडिया” जैसी फर्जी कंपनियों के नेटवर्क ने टाटा और अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर देश के अलग-अलग राज्यों से आए सैकड़ों युवाओं को ठगा और उन्हें जबरन काम पर लगाए रखा। बताया जा रहा है कि इन कंपनियों ने बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और अन्य राज्यों से बेरोजगार युवक-युवतियों को बुलाकर 25,000 की मोटी रकम ली और फिर मार्केटिंग का काम सौंप दिया। विरोध करने वालों को जंगलों में ले…
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में बुधवार को मौसम साफ होने से लोगों को काफी राहत मिली। रांची सहित कई जिलों में सुबह में धूप खिली रही। इससे विभिन्न जगहों पर हुए जल जमाव में कमी आई। हालांकि कई जगहों पर बादल भी छाए रहे। उल्लेखनीय की पिछले तीन-चार दिनों से रांची सहित कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से आम जनजीव अस्त-व्यस्त हो गया था। बारिश में भीगने से काफी संख्या में लोग बीमार हो हो गए हैं। अस्पतालों में ज्यादातर लोग सर्दी, खांसी और बुखार से ग्रसित पहुंच रहे है। वहीं धूप निकलने से लोगों को राहत…
