नई दिल्ली। यूपी टी20 लीग के 19वें मुकाबले में कानपुर सुपरस्टार्स ने काशी रुड्राज को करारी शिकस्त देते हुए 128 रन से बड़ी जीत दर्ज की। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आदर्श सिंह की तूफानी शतक और शुभम मिश्रा की घातक गेंदबाजी ने पूरी बाजी पलट दी। शानदार शतक के लिए आदर्श सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। शुभम मिश्रा की घातक गेंदबाजी ने भी जीत में अहम भूमिका निभाई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर सुपरस्टार्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने चौथे ओवर में पहला…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को माता वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर भूस्खलन के कारण हुई जान-माल की हानि पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा, “श्री माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर हुए भूस्खलन के कारण हुई जनहानि दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर करे कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों। प्रशासन सभी प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। मैं सभी की सुरक्षा और कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना करता हूं।” जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी मंदिर के पास भारी बारिश के कारण मंगलवार को हुए…
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को गुजरात की कई अनाम राजनीतिक पार्टियों को 4300 करोड़ रुपये का चंदा मिलने का अरोप लगाया। उन्होंने इस मुद्दे पर चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए इसकी जांच कराने की मांग की। राहुल गांधी ने एक्स पर एक खबर को पोस्ट करते हुए कहा कि गुजरात में कुछ ऐसी पार्टियां हैं जिनका नाम शायद ही किसी ने सुना हो, लेकिन उन्हें 4300 करोड़ रुपये का चंदा मिला है। इन पार्टियों ने या तो बहुत कम बार चुनाव लड़ा है या…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के उन जवानों से भेंट की और उन्हें सम्मानित किया, जिन्होंने हाल ही में सफलतापूर्वक ‘ऑपरेशन महादेव’ को अंजाम देते हुए पहलगाम हमले के आतंकियों का सफाया किया। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश की जनता की ओर से सुरक्षा बलों को यह सम्मान दिया जा रहा है, जिन्होंने देशवासियों के मन में सुरक्षा का विश्वास और अधिक मजबूत किया है। जिस समय कश्मीर में पर्यटन अपने चरम पर था, उसी दौरान आतंकियों ने पहलगाम हमले के जरिये…
नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारत पर 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ (आयात शुल्क) को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के इस कदम से भारत को पहले ही झटके में करीब 2.17 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होगा। खरगे ने एक्स पोस्ट में कहा कि इससे खासकर कपास उगाने वाले किसान, छोटे उद्योग, हीरा और झींगा उद्योग से जुड़े लोग बुरी तरह प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार एक मजबूत व्यापार समझौता नहीं कर पाई और अब देश की आर्थिक सुरक्षा भी खतरे में है। किसानों, मजदूरों और छोटे कारोबारियों…
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के चक्की नदी में भारी कटाव और अचानक आई बाढ़ के कारण जम्मू मंडल में रेल यातायात अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। इस वजह से 104 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बुधवार को बताया कि इस स्थिति के चलते कुल 44 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। इसके अलावा 16 ट्रेनों की शुरूआत को छोटे स्टेशनों से किया गया है और 28 ट्रेनों को गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही समाप्त करना पड़ा है। छह ट्रेनों का आंशिक रूप से संचालन बहाल कर…
जम्मू। माता वैष्णो देवी तीर्थ मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास हुए भूस्खलन से प्रभावित लोगों को सहायता के लिए राहत और बचाव सामग्री लेकर भारतीय वायुसेना का सी-130 परिवहन विमान बुधवार को जम्मू पहुंचा है। सूत्रों ने बताया कि एनडीआरएफ का सामान लेकर सी-130 परिवहन विमान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित हिंडन वायुसेना स्टेशन से जम्मू पहुंचा है। इसके अलावा चिनूक और एमआई-17 वी5 जैसे हेलीकॉप्टर जम्मू, उधमपुर, श्रीनगर और पठानकोट के नजदीकी ठिकानों पर सक्रिय स्टैंडबाय पर हैं। अधिकारियों ने बताया कि अर्धकुंवारी के पास वैष्णो देवी मार्ग पर बचाव अभियान जारी है जहां मंगलवार को भूस्खलन हुआ था…
जम्मू। वैष्णो देवी मार्ग पर मंगलवार को हुए भूस्खलन और भारी बारिश के कारण अभीतक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में वैष्णो देवी की यात्रा में शामिल 6 श्रद्धालु भी हैं। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है। जम्मू संभाग में भारी बारिश ने काफी तबाही मचाई है। राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि वे स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। उन्होंने यहां के हालात के बारे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को फोन पर जानकारी दी है। मंगलवार को जम्मू संभाग में भारी बारिश और वैष्णो देवी मार्ग पर…
28 अगस्त 1928 को भारतीय राष्ट्रीय अधिवेशन में नेहरू रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। यह ब्रिटिश इंडिया के लिए एक स्वशासित संविधान का प्रथम प्रस्तावित मसौदा था। इसे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा वित्तीय और राजनीतिक सुधारों के लिए तैयार किया गया था और यह डॉ. भीमराव आंबेडकर की अध्यक्षता में हुआ था। हालांकि रिपोर्ट का नाम पंडित जवाहरलाल नेहरू के सम्मान में रखा गया, जिन्होंने इस रिपोर्ट की प्रमुख रूप से तैयारी में योगदान दिया था। नेहरू रिपोर्ट ने भारतीय राजनीतिक जगत में संवैधानिक सुधार की भूमिका को पुनः स्थापित किया। भविष्य में संविधान सभा द्वारा संविधान निर्माण की दिशा को…
ढाका (बांग्लादेश)/सियोल (दक्षिण कोरिया)। बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया ने अपने मौजूदा राजनीतिक और विकासात्मक संबंधों को और गहरा करने पर सहमति जताई है। साथ ही रणनीतिक साझेदारी के अवसर भी तलाशे हैं। बांग्लादेश विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, दोनों देशों ने यह सहमति कल सियोल में आयोजित विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) के चौथे दौर के दौरान जताई। बांग्लादेश के अखबार द डेली स्टार की खबर में आज यह जानकारी दी गई। द डेली स्टार के अनुसार, विदेश मंत्रालय के सचिव (द्विपक्षीय-पूर्व और पश्चिम) डॉ. नजरुल इस्लाम ने बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल और कोरियाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्रालय के…
कोलंबो। देश के पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी देशबंधु तेनाकून लगभग तीन साल बाद आज जेल से रिहा कर दिए गए। तेनाकून को 9 मई, 2022 को गॉल फेस में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट निलुपुली लंकापुरा ने उन्हें सशर्त जमानत देते हुए उनकी यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। डेली मिरर अखबार की खबर के अनुसार पूर्व कार्यवाहक पुलिस महानिरीक्षक तेनाकून को डुम्बारा जेल से जूम के जरिए अदालत में पेश किया गया। अदालत ने जमानत आदेश में स्पष्ट किया कि तेनाकून इस मामले में 33वां संदिग्ध नहीं, बल्कि 37वां संदिग्ध…
