पूर्वी सिंहभूम। टेल्को थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक से पुत्र के साथ घर लौट रही एक महिला की जान चली गई। कार की तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। घटना टेल्को थाना क्षेत्र स्थित लेबर ब्यूरो के पास मंगलवार की देर शाम घटी, जब प्रकाशनगर निवासी 59 वर्षीय गुरमीत कौर अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रही थीं। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद गुरमीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तुरंत टाटा…
Author: shivam kumar
भागलपुर। जिले के जोगसर थाना क्षेत्र स्थित तपस्वी नर्सिंग होम के समीप एक किराए के फ्लैट से बुधवार को एक युवक का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान आरा निवासी रोहित पांडे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोहित पांडे भागलपुर में शेयर का कारोबार करता था और कई सालों से अकेले फ्लैट में रह रहा था। बीते कई दिनों से उसका फोन नहीं लगने पर छोटा भाई वहां पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर बाथरूम से शव बरामद…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर और घाटशिला से एक बड़े नौकरी घोटाले का मामला सामने आया है। “ग्लेज़ इंडिया”, “राधा इंटरप्राइजेज” और “रॉयल हेल्थ इंडिया” जैसी फर्जी कंपनियों के नेटवर्क ने टाटा और अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर देश के अलग-अलग राज्यों से आए सैकड़ों युवाओं को ठगा और उन्हें जबरन काम पर लगाए रखा। बताया जा रहा है कि इन कंपनियों ने बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और अन्य राज्यों से बेरोजगार युवक-युवतियों को बुलाकर 25,000 की मोटी रकम ली और फिर मार्केटिंग का काम सौंप दिया। विरोध करने वालों को जंगलों में ले…
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में बुधवार को मौसम साफ होने से लोगों को काफी राहत मिली। रांची सहित कई जिलों में सुबह में धूप खिली रही। इससे विभिन्न जगहों पर हुए जल जमाव में कमी आई। हालांकि कई जगहों पर बादल भी छाए रहे। उल्लेखनीय की पिछले तीन-चार दिनों से रांची सहित कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से आम जनजीव अस्त-व्यस्त हो गया था। बारिश में भीगने से काफी संख्या में लोग बीमार हो हो गए हैं। अस्पतालों में ज्यादातर लोग सर्दी, खांसी और बुखार से ग्रसित पहुंच रहे है। वहीं धूप निकलने से लोगों को राहत…
बरवाडीह। पूरे प्रखंड क्षेत्र में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव से धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय, रेलवे कॉलोनी, बाजार, छिपादोहर समेत विभिन्न क्षेत्रों में गणपति बप्पा की प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई।रेलवे कॉलोनी में डे परिवार द्वारा लगातार 15 वें वर्ष गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। भव्य पूजा पंडाल में प्रतिमा स्थापित कर पुजारी मृत्युंजय मिश्रा (बबलू) के द्वारा पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों के साथ जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, सेवानिवृत्त वरीय अभियंता विवेकानंद बसु, ईसीआरकेयू के कार्यकारी अध्यक्ष चंदन कुमार समेत कई…
प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में बीते तीन दिनों से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। संगम क्षेत्र में स्थित बंधवा के लेटे हनुमान जी महाराज इस वर्ष चौथी बार स्नान किया। नदियों के किनारे बसने वाले लोगों में भय है कि कहीं फिर घर छोड़कर दूसरे स्थान पर शरण लेना न पड़ जाय। संभावित बाढ़ को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे तक प्रयागराज के यमुना नदी के नैनी में जलस्तर 82.85 मीटर तक पहुंच गया है। बीते चौबीस घंटे के दौरान…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मदर टेरेसा (सेंट टेरेसा ऑफ़ कलकत्ता) की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मदर टेरेसा शांति, सौभ्रातृत्व और मानवता की प्रतीक थीं। मंगलवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर मुख्यमंत्री ने लिखा कि इंसानियत के प्रति प्रेम किस ऊंचाई तक जा सकता है और सेवा कितनी निःस्वार्थ हो सकती है, यह दुनिया को मदर टेरेसा ने दिखाया। उन्होंने कहा कि मदर टेरेसा का जीवन और कार्य दुनिया भर के अनगिनत लोगों की तरह उन्हें भी प्रेरित करता है कि जाति, धर्म और समुदाय की सीमाओं…
पूर्वी चंपारण। जिले में एक ओर जहां किसान एक बोरी यूरिया खाद के लिए दर-दर भटक रहे है,वही दूसरी ओर मुनाफाखोर व तस्कर यूरिया खाद को सरकार के निर्धारित 268 के बजाय 600 से 700 रूपये की दर से बेचकर मालोमाल हो रहे है। ऐसे ही एक मामले का खुलासा एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर डीएसपी सदर दिलीप कुमार व सदर एसडीओ श्वेता भारती के नेतृत्व में मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने की है।पुलिस ने बंजरिया थाना क्षेत्र के बथना गांव के समीप मटुआ चंवर में छापेमारी करते हुए एक बोलोरो पिकअप रजिस्ट्रेशन नंबर BR05GC6445 पर लदी 80 बोरा…
नई दिल्ली। शिपिंग और लॉजिस्टिक सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी श्रीजी शिपिंग ग्लोबल लिमिटेड के शेयरों ने आज प्रीमियम लिस्टिंग के जरिए अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 252 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई पर इसकी लिस्टिंग करीब 8 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 271.85 रुपये के स्तर पर और एनएसई पर इसकी लिस्टिंग 270 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के बाद शेयर की चाल में उतार-चढ़ाव होने लगा। खरीदारी के सपोर्ट से कंपनी के शेयर 275 रुपये तक पहुंचे। वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर शेयरों ने…
~ 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर हॉकी स्टेडियम में होगा एशिया कप का आयोजन ~ नई दिल्ली। हॉकी प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को घोषणा की कि हीरो पुरुष एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 के सभी मैचों में दर्शकों का प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क होगा। 29 अगस्त से 7 सितंबर तक नव-निर्मित राजगीर हॉकी स्टेडियम में होने वाला यह टूर्नामेंट बिहार की धरती पर हॉकी का ऐतिहासिक उत्सव बनने जा रहा है। प्रशंसक अपनी मुफ्त टिकट पाने के लिए www.ticketgenie.in या हॉकी इंडिया ऐप पर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद उन्हें…
नई दिल्ली, 26 अगस्त (हि.स.)।सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने शानदार ऑलराउंड खेल का प्रदर्शन करते हुए सोमवार रात अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए वर्षा प्रभावित मुकाबले में पुरानी दिल्ली 6 को 104 रनों (डीएलएस विधि) से मात दी और दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 197 रन बनाए। विकेटकीपर कौशल सुमन (5) के जल्दी आउट होने के बाद ओपनर यश धुल ने एक शानदार अर्धशतक जड़ा और युगल सैनी (28 रन, 20 गेंद) के साथ 57 रनों की अहम साझेदारी की। कप्तान जोंटी सिधु…
