– देश की तीनों सेनाओं की युद्ध पद्धति में नवाचार और रणनीतिक विमर्श पर होगा ‘रण संवाद’ इंदौर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज (मंगलवार को) मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर इंदौर आ रहे हैं। वे यहां इंदौर जिले के महू में भारतीय सेना के एक बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश की तीनों सेनाओं द्वारा युद्ध पद्धति में नवाचार और रणनीतिक विमर्श को लेकर राष्ट्रीय स्तर का ‘रण संवाद 2025’ आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन महू के सैन्य संस्थान- आर्मी वॉर कॉलेज में 26 और 27 अगस्त को हो रहा है।इंदौर…
Author: shivam kumar
कैनबरा (ऑस्ट्रेलिया)। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने मंगलवार को ईरान पर पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में यहूदी संस्थानों पर हुए दो हमलों की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए ईरान के साथ राजनयिक संबंध तोड़ने की घोषणा की। अल्बानीज ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “ऑस्ट्रेलियाई धरती पर एक विदेशी राष्ट्र द्वारा रची गई ये असाधारण और खतरनाक आक्रामकता की घटनाएँ थीं।” इस संवाददाता सम्मेलन में उनके साथ देश के शीर्ष खुफिया अधिकारी, विदेश मंत्री और गृह मंत्री भी मौजूद रहे। अमेरिकी समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अल्बानीज के संवाददाता सममेलन के हवाले से अपनी वेबसाइट पर यह समाचार प्रसारित…
वाशिंगटन (अमेरिका)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की कि उन्होंने फेडरल रिजर्व बोर्ड की गवर्नर लिसा कुक को बर्खास्त कर दिया है। इसे अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दरों में कटौती से इनकार करने पर उसकी स्वतंत्रता पर हमलों का अभूतपूर्व कदम माना जा रहा है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट बर्खास्तगी पत्र में फेडरल हाउसिंग फाइनेंस एजेंसी के निदेशक बिल पुल्टे के आरोपों का हवाला दिया कि लिसा कुक ने गृह ऋण के आवेदनों में झूठे बयान दिए। सीएनबीसी की खबर में इस घटनाक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई है। बताया गया है कि यह…
ढाका (बांग्लादेश)। ढाका स्थित अमेरिकी दूतावास ने आज फेसबुक पोस्ट में घोषणा की कि शरीफुल एम खान को ब्रिगेडियर जनरल के पद पर पदोन्नत किया गया है। वह अमेरिकी वायुसेना में यह पद हासिल करने वाले पहले बांग्लादेशी-अमेरिकी हैं। पोस्ट में लिखा गया है, “ब्रिगेडियर जनरल शरीफुल एम खान को बधाई। वह अमेरिकी उत्कृष्टता के उदाहरण और बांग्लादेशी-अमेरिकी समुदाय के लिए एक पथप्रदर्शक हैं।” द डेली स्टार अखबार की खबर के अनुसार, ढाका स्थित अमेरिकी दूतावास ने यह भी लिखा, “अमेरिकी वायु सेना में यह पद हासिल करने वाले पहले बांग्लादेशी-अमेरिकी के रूप में ब्रिगेडियर जनरल खान मातृभूमि की रक्षा…
इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान के सैनिक कराची और बलूचिस्तान के केच जिले में अलग-अलग घटनाओं में कम से कम तीन युवकों को कथित तौर पर उठा ले गए। मुल्ला बख्श के बेटे दाद करीम और वाहिद बख्श के बेटे शोएब अहमद को 24 अगस्त को कराची के मलीर इलाके से उठाया गया। दोनों एक ही परिवार के हैं और मूल रूप से केच जिले के गेबुन के रहने वाले हैं। उस्मान मकबूल को भी कथित तौर पर सुरक्षा बल उठा ले गए हैं। द बलोचिस्तान पोस्ट की स्थानीय सूत्रों के हवाले से प्रसारित खबर में कहा गया है कि उस्मान मकबूल…
क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान। बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के ‘ऑपरेशन हेरोफ’ की पहली वर्षगांठ पर सोमवार को बलोचिस्तान के कई जिलों में सशस्त्र झड़पें हुई हैं। राजमार्गों की नाकेबंदी और कड़े प्रतिबंध लगाए गए। मस्तुंग जिले में आमच बांध के पास पाकिस्तान की सेना और बलोच लड़ाकों के बीच भीषण झड़पें हुईं। स्थानीय सूत्रों ने दावा किया कि कई सैनिक मारे गए और अनेक घायल हो गए। हेलीकॉप्टरों को शवों और घायल कर्मियों को क्वेटा ले जाते देखा गया। इलाके में अतिरिक्त सैनिकों को तैनात किया गया है। द बलोचिस्तान पोस्ट ने सूत्रों के हवाले आज प्रसारित अपनी खबर में यह…
नई दिल्ली। सोलर फोटो-वोल्टिक मॉड्यूल बनाने वाली कंपनी विक्रम सोलर के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मामूली बढ़त के साथ एंट्री की। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 332 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई पर इसकी लिस्टिंग 340 रुपये के स्तर पर और एनएसई पर इसकी लिस्टिंग 338 रुपये के स्तर पर हुई। इस तरह कंपनी के आईपीओ निवेशकों को सिर्फ 2 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन का ही फायदा मिल सका। लिस्टिंग के बाद बाजार में खरीदारी शुरू हो जाने के कारण कंपनी के शेयर की चाल में तेजी आने लगी। पहले एक घंटे…
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत के अतिरिक्त टैरिफ का नोटिफिकेशन जारी कर दिए जाने का असर आज घरेलू शेयर बाजार में भी शुरुआती कारोबार के दौरान साफ-साफ नजर आ रहा है। पहले घंटे के कारोबार में घरेलू शेयर बाजार लगातार दबाव में कारोबार कर रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के तुरंत बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की गिरावट और बढ़ती चली गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.71 प्रतिशत और…
रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। और यह काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं। यदि सदन का कार्य जारी रहता है तो आज अतिवृष्टि पर चर्चा हो सकती हैं। आज राजकीय विधेयक के बाद, राज्य में अत्यधिक बारिश से उत्पन्न स्थिति और किसानों को हुए नुकसान पर दो घंटे की विशेष चर्चा हो सकती है। बता दें कि सत्र के दुसरे दिन विपक्ष रिम्स-2 और सूर्या हांसदा के एनकाउंटर को लेकर विरोध में उतरे थे और एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। वहीं सत्ता पक्ष मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विरोध कर…
पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के शिक्षा मंत्री और घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने की तैयारी शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग ने इस सीट पर जल्द ही उपचुनाव कराने की दिशा में कदम उठाते हुए मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का निर्देश दिया है। संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार, किसी भी सीट के रिक्त होने के 6 महीने के भीतर उपचुनाव कराना अनिवार्य है। रामदास सोरेन का निधन 15 अगस्त को दिल्ली में इलाज के दौरान हुआ था, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। ऐसे में संभावना है…
देवघर। देवघर की शिक्षिका श्वेता शर्मा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए चयनित हुई हैं। देशभर से 45 शिक्षकों का चयन किया गया है जिसमे झारखंड से एकमात्र शिक्षक का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में पांच सिंतबर को राष्ट्रपति 45 शिक्षकों को सम्मानित करेंगी। श्वेता शर्मा वर्तमान में विवेकानंद मध्य विद्यालय, देवघर की शिक्षिका हैं। श्वेता शर्मा को पढ़ाई और बच्चों से बहुत लगाव है। श्वेता बताती हैं कि राष्ट्रीय स्तर के चयन के लिए ज्यूरी के समक्ष सात मिनट में अपनी बात रखनी थी। ज्यूरी ने उनसे कहा कि प्राइमरी…
