Author: shivam kumar

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर लगातार जारी है। भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सबसे ज्यादा तबाही पर्यटन नगरी मनाली में देखने को मिली, जहां ब्यास नदी के उफान पर आने से बाहंग बाजार में एक रेस्टोरेंट (शेर-ए-पंजाब) और तीन-चार दुकानें बह गईं। गनीमत रही कि इसमें किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। मनाली डीएसपी क्षमा दत्त शर्मा ने बताया कि खतरे को भांपते हुए बीती रात ही रेस्टोरेंट और दुकानों को खाली करवा लिया गया था। बावजूद इसके संपत्ति को लाखों का नुकसान पहुंचा है। मनाली में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है…

Read More

लखनऊ। विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। उनका लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी समेत कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर वह जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और समर्थन जुटाएंगे।

Read More

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान दो पाकिस्तानी महिलाओं के नाम वोटर लिस्ट में पाए गए। गृह मंत्रालय और चुनाव आयोग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए जाने का आदेश दिया है। उल्लेखनीय है कि ये न केवल अवैध तरीके से मतदाता बने थे, बल्कि इनके पास आधार कार्ड और वोटर आईडी जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मौजूद य। इन महिलाओं ने कई बार मतदान भी किया था। भागलपुर जिला प्रशासन ने बीएलओ के माध्यम से फार्म 7 भरकर इन…

Read More

27 अगस्त का दिन सिख इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। 27 अगस्त 1604 को अमृतसर के हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में पहली बार गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना की गई थी। यह दिन सिखों के लिए आस्था, श्रद्धा और इतिहास का प्रतीक है। गुरु ग्रंथ साहिब केवल धार्मिक ग्रंथ ही नहीं, बल्कि मानवता, प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश देने वाला जीवन दर्शन है। गुरु अर्जन देव जी के मार्गदर्शन में इस ग्रंथ का संकलन हुआ और इसमें सिख गुरुओं के उपदेशों के साथ-साथ संतों और सूफियों की वाणी भी शामिल है। यह ग्रंथ मानवता के कल्याण का…

Read More

– देश की तीनों सेनाओं की युद्ध पद्धति में नवाचार और रणनीतिक विमर्श पर होगा ‘रण संवाद’ इंदौर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज (मंगलवार को) मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर इंदौर आ रहे हैं। वे यहां इंदौर जिले के महू में भारतीय सेना के एक बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश की तीनों सेनाओं द्वारा युद्ध पद्धति में नवाचार और रणनीतिक विमर्श को लेकर राष्ट्रीय स्तर का ‘रण संवाद 2025’ आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन महू के सैन्य संस्थान- आर्मी वॉर कॉलेज में 26 और 27 अगस्त को हो रहा है।इंदौर…

Read More

कैनबरा (ऑस्ट्रेलिया)। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने मंगलवार को ईरान पर पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में यहूदी संस्थानों पर हुए दो हमलों की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए ईरान के साथ राजनयिक संबंध तोड़ने की घोषणा की। अल्बानीज ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “ऑस्ट्रेलियाई धरती पर एक विदेशी राष्ट्र द्वारा रची गई ये असाधारण और खतरनाक आक्रामकता की घटनाएँ थीं।” इस संवाददाता सम्मेलन में उनके साथ देश के शीर्ष खुफिया अधिकारी, विदेश मंत्री और गृह मंत्री भी मौजूद रहे। अमेरिकी समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अल्बानीज के संवाददाता सममेलन के हवाले से अपनी वेबसाइट पर यह समाचार प्रसारित…

Read More

वाशिंगटन (अमेरिका)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की कि उन्होंने फेडरल रिजर्व बोर्ड की गवर्नर लिसा कुक को बर्खास्त कर दिया है। इसे अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दरों में कटौती से इनकार करने पर उसकी स्वतंत्रता पर हमलों का अभूतपूर्व कदम माना जा रहा है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट बर्खास्तगी पत्र में फेडरल हाउसिंग फाइनेंस एजेंसी के निदेशक बिल पुल्टे के आरोपों का हवाला दिया कि लिसा कुक ने गृह ऋण के आवेदनों में झूठे बयान दिए। सीएनबीसी की खबर में इस घटनाक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई है। बताया गया है कि यह…

Read More

ढाका (बांग्लादेश)। ढाका स्थित अमेरिकी दूतावास ने आज फेसबुक पोस्ट में घोषणा की कि शरीफुल एम खान को ब्रिगेडियर जनरल के पद पर पदोन्नत किया गया है। वह अमेरिकी वायुसेना में यह पद हासिल करने वाले पहले बांग्लादेशी-अमेरिकी हैं। पोस्ट में लिखा गया है, “ब्रिगेडियर जनरल शरीफुल एम खान को बधाई। वह अमेरिकी उत्कृष्टता के उदाहरण और बांग्लादेशी-अमेरिकी समुदाय के लिए एक पथप्रदर्शक हैं।” द डेली स्टार अखबार की खबर के अनुसार, ढाका स्थित अमेरिकी दूतावास ने यह भी लिखा, “अमेरिकी वायु सेना में यह पद हासिल करने वाले पहले बांग्लादेशी-अमेरिकी के रूप में ब्रिगेडियर जनरल खान मातृभूमि की रक्षा…

Read More

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान के सैनिक कराची और बलूचिस्तान के केच जिले में अलग-अलग घटनाओं में कम से कम तीन युवकों को कथित तौर पर उठा ले गए। मुल्ला बख्श के बेटे दाद करीम और वाहिद बख्श के बेटे शोएब अहमद को 24 अगस्त को कराची के मलीर इलाके से उठाया गया। दोनों एक ही परिवार के हैं और मूल रूप से केच जिले के गेबुन के रहने वाले हैं। उस्मान मकबूल को भी कथित तौर पर सुरक्षा बल उठा ले गए हैं। द बलोचिस्तान पोस्ट की स्थानीय सूत्रों के हवाले से प्रसारित खबर में कहा गया है कि उस्मान मकबूल…

Read More

क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान। बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के ‘ऑपरेशन हेरोफ’ की पहली वर्षगांठ पर सोमवार को बलोचिस्तान के कई जिलों में सशस्त्र झड़पें हुई हैं। राजमार्गों की नाकेबंदी और कड़े प्रतिबंध लगाए गए। मस्तुंग जिले में आमच बांध के पास पाकिस्तान की सेना और बलोच लड़ाकों के बीच भीषण झड़पें हुईं। स्थानीय सूत्रों ने दावा किया कि कई सैनिक मारे गए और अनेक घायल हो गए। हेलीकॉप्टरों को शवों और घायल कर्मियों को क्वेटा ले जाते देखा गया। इलाके में अतिरिक्त सैनिकों को तैनात किया गया है। द बलोचिस्तान पोस्ट ने सूत्रों के हवाले आज प्रसारित अपनी खबर में यह…

Read More

नई दिल्ली। सोलर फोटो-वोल्टिक मॉड्यूल बनाने वाली कंपनी विक्रम सोलर के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मामूली बढ़त के साथ एंट्री की। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 332 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई पर इसकी लिस्टिंग 340 रुपये के स्तर पर और एनएसई पर इसकी लिस्टिंग 338 रुपये के स्तर पर हुई। इस तरह कंपनी के आईपीओ निवेशकों को सिर्फ 2 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन का ही फायदा मिल सका। लिस्टिंग के बाद बाजार में खरीदारी शुरू हो जाने के कारण कंपनी के शेयर की चाल में तेजी आने लगी। पहले एक घंटे…

Read More