नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत के अतिरिक्त टैरिफ का नोटिफिकेशन जारी कर दिए जाने का असर आज घरेलू शेयर बाजार में भी शुरुआती कारोबार के दौरान साफ-साफ नजर आ रहा है। पहले घंटे के कारोबार में घरेलू शेयर बाजार लगातार दबाव में कारोबार कर रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के तुरंत बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की गिरावट और बढ़ती चली गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.71 प्रतिशत और…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। और यह काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं। यदि सदन का कार्य जारी रहता है तो आज अतिवृष्टि पर चर्चा हो सकती हैं। आज राजकीय विधेयक के बाद, राज्य में अत्यधिक बारिश से उत्पन्न स्थिति और किसानों को हुए नुकसान पर दो घंटे की विशेष चर्चा हो सकती है। बता दें कि सत्र के दुसरे दिन विपक्ष रिम्स-2 और सूर्या हांसदा के एनकाउंटर को लेकर विरोध में उतरे थे और एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। वहीं सत्ता पक्ष मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विरोध कर…
पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के शिक्षा मंत्री और घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने की तैयारी शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग ने इस सीट पर जल्द ही उपचुनाव कराने की दिशा में कदम उठाते हुए मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का निर्देश दिया है। संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार, किसी भी सीट के रिक्त होने के 6 महीने के भीतर उपचुनाव कराना अनिवार्य है। रामदास सोरेन का निधन 15 अगस्त को दिल्ली में इलाज के दौरान हुआ था, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। ऐसे में संभावना है…
देवघर। देवघर की शिक्षिका श्वेता शर्मा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए चयनित हुई हैं। देशभर से 45 शिक्षकों का चयन किया गया है जिसमे झारखंड से एकमात्र शिक्षक का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में पांच सिंतबर को राष्ट्रपति 45 शिक्षकों को सम्मानित करेंगी। श्वेता शर्मा वर्तमान में विवेकानंद मध्य विद्यालय, देवघर की शिक्षिका हैं। श्वेता शर्मा को पढ़ाई और बच्चों से बहुत लगाव है। श्वेता बताती हैं कि राष्ट्रीय स्तर के चयन के लिए ज्यूरी के समक्ष सात मिनट में अपनी बात रखनी थी। ज्यूरी ने उनसे कहा कि प्राइमरी…
बेटा हफनी बढ़ रही है… तारीख 17 अक्टूबर 2024, मेरे पिता हरिनारायण सिंह जी रोज की तरह मॉर्निंग वॉक कर घर आये। पापा रोजाना करीब आठ से दस किलोमीटर वॉक किया करते। उसके बाद करीब 40 मिनट वह योगा भी करते। मैं अपने कमरे से निकल कर पापा से कुछ बातचीत करने के लिए आया। रोज सुबह सब परिवार एक साथ बैठकर चाय या काढ़ा पीते हैं। नाश्ता भी साथ ही करते। पापा ने उस दिन योगा नहीं किया। वह वॉक से आकर अपना पसीना सफेद गमछा से पोछते हुए बोले कि बेटा कुछ दिनों से मुझे ज्यादा हफनी महसूस…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में भी आज कमजोरी के साथ कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजारों में भी आज दबाव बना हुआ है। अमेरिकी बाजारों में पिछले सत्र के दौरान मुनाफा वसूली का दबाव बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स ऊपरी स्तर से करीब 350 अंक…
बरवाडीह। बरवाडीह में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ गया है। लगातार चोरी की घटनाए हो रही है। लेकिन बरवाडीह पुलिस अभी तक चोरो को पकड़ने मे सफलता हासिल नही कर पाई है। जिसके चलते चोरो का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। पिछले दिनों ही बरवाडीह स्थित प्राचीन पहाड़ी शिव मंदिर मे लगे दान पेटी का ताला तोड़ कर चोरो ने दान पेटी से पैसा चुरा ले गए थे। इसके बाद खुरा पँचायत के बभांडीह में चार पुलिस जवान के घरो में भी चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। लेकिन पुलिस को कोई सुराग…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 5,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। आज शाम वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 25-26 अगस्त को गुजरात दौरे पर अहमदाबाद, गांधीनगर और मेहसाणा में कुल 5400 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वे आज शाम 6 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे, जहां वे रोड शो करेंगे। इसके बाद वे निकोल इलाके के खोडलधाम मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री गांधीनगर राजभवन में…
नई दिल्ली। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने रेलवे ट्रैक पर सोलर पैनल लगाकर एक नया इतिहास रच दिया है। यह प्रयोग देश में पहली बार हुआ है, जहां चलने लायक और मजबूत सोलर पैनल सीधे रेलवे ट्रैक पर लगाए गए हैं। इससे बिजली बनाई जा रही है। यह प्रोजेक्ट फिलहाल पायलट स्तर पर शुरू हुआ है और इसे आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार है। इस तकनीक को अपनाकर भारत अब स्विट्जरलैंड और जर्मनी के बाद दुनिया का तीसरा देश बन गया है, जिसने ट्रैक पर सोलर पैनल लगाए हैं। बरेका के महाप्रबंधक नरेश पाल…
रांची। झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र का आज दूसरा दिन है। स्पीकर रबींद्र नाथ टेगौर ने जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू की, सत्त पक्ष और विपक्ष के विधायक हंगामा करने लगे और वेल मेंम घूस गए। सत्ता पक्ष 130वां संशोधन को रद्द करने की मांग पर अड़ा था। वहीं विपक्ष ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर और रिम्स-टू का विरोध किया। इस दौरान विपक्ष ने वेल में पोस्टर फाड़कर फेंक दिया। हंगामे के बीच स्पीकर ने सभा की कार्यवाही 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
रांची। रांची के खेलगांव स्थित गणपत राय इनडोर स्टेडियम में 22 से 24 अगस्त तक चली अंडर-23 सीनियर पुरुष फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। ग्रीको रोमन शैली में अभिषेक को कांस्य पदक प्रतियोगिता के आखिरी दिन ग्रीको रोमन शैली के 60 किलो वर्ग में अभिषेक कुमार ने कांस्य पदक जीता और झारखंड का मान बढ़ाया। समापन समारोह में सभी खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट दिए गए। ये रहे मौजूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य कुश्ती संघ के संस्थापक और हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, भारतीय कुश्ती संघ…
