Author: shivam kumar

पूर्वी चंपारण। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 47वीं बटालियन द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा कमांडेंट संजय पांडेय के मार्गदर्शन और उप कमांडेंट प्रियदर्शन अरुण तथा उप कमांडेंट खेम राज के नेतृत्व में आयोजित हुई।वाहिनी मुख्यालय से निकली इस यात्रा में 47वीं बटालियन के अधिकारीगण, अन्य बलकर्मी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इसके अलावा, 47वीं बटालियन की सभी बाह्य सीमा चौकियों…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले के छतौनी थाना पुलिस के शर्मनाक करतूत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में देखा जा रहा है,कि रात के अंधेरे में एक दंपति के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट किया जा रहा है।वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है,कि महिला के साथ पुरूष पुलिसकर्मी हाथापाई और मारपीट करते जबरन पुलिस गाड़ी में बैठा रहे है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस गुंडागर्दी वाले करतूत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। जानकारी के अनुसार घटना छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर चीनी मिल के पास की है।जहां रविवार की देर रात बाजार से…

Read More

गोड्डा। सूर्या हांसदा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। जानकारी के अनुसार, वह कई अपराधिक मामलों में फरार चल रहा था। रविवार को सूर्या की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसकी निशानदेही पर ललमटिया जंगल में छुपाए गए हथियार को बरामद करने सोमवार को गई थी। इसी दौरान वह पुलिस का हथियार छिनकर भागने लगा। तभी पुलिस ने उस पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूर्या हांसदा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। गोड्डा एसपी मुकेश कुमार ने पुलिस मुठभेड़ में सूर्या हांसदा…

Read More

रांची। झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से सोमवार को राज्य के पूर्व मंत्री सह कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने मुलाकात की। इस दौरान बंधु तिर्की ने पेसा कानून को लेकर तैयार प्रारूप में आवश्यक संशोधन से संबंधित सुझाव का दस्तावेज सौंपा । मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात के बाद बंधु तिर्की ने कहा है कि झारखंड जैसे प्रदेश के लिए पेसा कानून महत्वपूर्ण है। इसलिए पेसा कानून का प्रभावशाली तरीके से लागू होना जरूरी है। पंचायती राज विभाग ने बेहतर प्रयास किया है और इसी प्रयास को सफल बनाने के…

Read More

रांची। पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) कोर्ट और झारखंड हाइकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के लैंड स्कैम के आरोपी व रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट से बेल मांगी है। दरअसल बीते 6 अगस्त को हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने छवि रंजन की जमानच याचिका खारिज करते हुए उन्हें बेल देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने हाइकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इसी केस के आरोपी अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट दे चुका है बेल छवि रंजन ने जिस मामले में बेल मांगी…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल के निशानेबाजों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ईस्ट ज़ोन शूटिंग चैम्पियनशिप-2025 में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।स्कूल के खिलाड़ियों ने जो पदक जीते हैं, उनमें छह स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में स्थित सनबीम एकेडमी में आयोजित हुई। इसमें झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लगभग 150 शीर्ष प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सीबीएसई ऑब्ज़र्वर के रूप में मनीषा रानी उपस्थित रहीं। डीएवी हेहल के 17 खिलाड़ियों…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण इलाके धालभूमगढ़ स्थित एक मंदिर में हुई चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी की गई पूजा सामग्री, स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि यह घटना 20 जुलाई की रात की है, जब दो आरोपित मंदिर के अंदर घुसकर पितल का थाली,…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। मानगो स्थित सुभाष कॉलोनी के बंग समाज कार्यालय में सोमवार को अमर शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह समेत उपस्थित लोगों ने मानगो गोलचक्कर पर स्थापित खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान विकास सिंह ने कहा कि खुदीराम बोस की जीवनी पढ़ने से आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। खेलने-कूदने की उम्र में उन्होंने मात्र 18 वर्ष की आयु में अंग्रेजों के फांसी के फंदे को चूम लिया। उनके इस अद्वितीय बलिदान के…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह में पुरानी रंजिश के चलते युवक रवि यादव पर गोली चलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने सोमवार को बताया कि इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि अन्य फरारआरोपितों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपितों में बागबेड़ा गुदड़ी मार्केट निवासी समीर कुमार सिंह उर्फ पांडू (19), कीताडीह निवासी संजय वर्मा (21) और विवेक साह (19) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से एक काले रंग की स्कूटी और वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किया है। जांच…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने सोमवार को नशीली दवाओं के अवैध व्यापार और दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के लिए भारत सरकार के मानसिक स्वास्थ्य और सामान्यता संवर्धन प्रणाली राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन पोर्टल की शुरुआत की है। यह पोर्टल देश के प्रत्येक नागरिक को 24 घंटे, सातों दिन सुविधा प्रदान करता है, जिसके माध्यम से वे नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना टोल फ्री नंबर 1933 पर दे सकते हैं। इस हेल्पलाइन पर नशीली दवाओं की तस्करी, अवैध बिक्री, खरीद, भंडारण, निर्माण या मादक पदार्थों की गैरकानूनी खेती जैसी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं।…

Read More

रांची। राज्य भर में बारिश रुकने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बारिश कम होने के बाद विभिन्न जिलों में कृषि कार्यों में भी तेजी आई है। झारखंड में अब तक लगभग 80 प्रतिशत धान की रोपनी हो चुकी है। वहीं सब्जियों की खेती और खेतों में लगे सब्जियों की निराई-गुड़ाई में किसान जुट गए हैं। बारिश रुकने से विभिन्न गली मुहल्ले में जमा पानी भी अब धीरे-धीरे सूखने लगा है। इसके अलावा लबालब भरे नदी, नाले और डैम में भी जल स्तर सामान्य होने लगा है। वहीं अगले कुछ दिनों तक राज्य के विभिन्न जिलों में हल्के…

Read More