Author: shivam kumar

नई दिल्ली। अरुण जेटली स्टेडियम में शुक्रवार रात खेले गए हाई-स्कोरिंग दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) मुकाबले में पुरानी दिल्ली 6 ने शानदार हरफनमौला खेल दिखाते हुए न्यू दिल्ली टाइगर्स को 10 रन से मात दी। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पुरानी दिल्ली 6 ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 200 रन बनाए। टीम के लिए समर्थ सेठ ने 46 गेंदों में 80 रनों की लाजवाब पारी खेली, जिसमें बेहतरीन टाइमिंग और तेज़ रनगति देखने को मिली। उन्हें प्रणव पंत (46 रन, 36 गेंद) का अहम साथ मिला, जबकि वंश बेदी ने महज़ 9 गेंदों में 31 रन की तूफ़ानी पारी…

Read More

तरौबा। पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज हसन नवाज ने अपने वनडे इंटरनेशनल डेब्यू में शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 63 रन बनाए और टीम भारतीय समयानुसार शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच विकेट से जीत दिलाई। तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने 281 रनों के लक्ष्य को 49वें ओवर में हासिल किया। नवाज और हुसैन तलत ने छठे विकेट के लिए 104 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम को मुश्किल स्थिति से निकालकर जीत की ओर ले गए। नवाज ने 54 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से नाबाद 63 रन बनाए, जबकि…

Read More

सुशांत सिंह राजपूत भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और मुस्कान उनके चाहने वालों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी। उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर भाई से जुड़ी पुरानी यादों, किस्सों और अनमोल पलों को सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं, ताकि उनके प्रशंसक भी उन लम्हों को महसूस कर सकें। रक्षाबंधन पर्व के खास अवसर पर श्वेता ने अपने भाई को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा। इस दिल छू लेने वाले पोस्ट में उन्होंने अपने रिश्ते की गहराई और भाई के प्रति अपने प्रेम को शब्दों में पिरोया। उनके शब्दों में…

Read More

अररिया। डीएम अनिल कुमार ने शनिवार को अधिकारियों के साथ इनडोर स्टेडियम परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का बाह्य निरीक्षण किया। बताया गया कि निर्वाचन विभागीय निर्देश के आलोक में प्रत्येक माह में एक बार बाहरी एवं प्रत्येक तीसरे माह में एक बार आंतरिक निरीक्षण मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि की उपस्थिति में किया जाना होता है। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशामक व्यवस्था आदि की जांच की जाती है। निरीक्षण के क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ राम बाबू कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी गण एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Read More

पटना। बिहार सहित उत्तराखंड के पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश की वजह से राज्य में बाढ़ की स्थिति भयावह बनती जा रही है। राज्य में गंगा किनारे बसे जिले, पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, भोजपुर, खगड़िया, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा और कटिहार के कई निचले इलाकों में बाढ़ से आम जन जीवन प्रभावित हुआ है। जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) के नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, “गंगा नदी बक्सर, पटना के मनेर, दानापुर, दीघा घाट, गांधी घाट, बांका घाट और मोकमा स्थित हाथीदह घाटों पर शनिवार खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। भागलपुर में गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के…

Read More

रांची। अगस्त क्रांति दिवस और विश्व आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में प्रदेश मुख्यालय कांग्रेस भवन में शनिवार को किया गया। इस क्रम में अगस्त क्रांति दिवस का भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका पर प्रकाश डाला गया और स्वतंत्रता आंदोलन के विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही साथ आदिवासी समुदाय को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर कमलेश ने कहा कि करो या मरो का नारा आज ही के दिन दिया गया था जिसने लोगों में ऊर्जा का संचार…

Read More

-बाबा वैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में जबरन प्रवेश करने मामला देवघर। झारखंड में गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे बाबा वैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में जबरन प्रवेश करने और धक्का मुक्की समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज होने के बाद शनिवार को अपनी गिरफ्तारी देने बाबा बैद्यनाथ मंदिर थाना पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। सांसद निशिकांत दुबे आज प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज होने के बाद बाबा वैद्यनाथ मंदिर थाना पहुंचे और कानूनी प्रक्रिया के तहत अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने से इनकार कर दिया। पुलिस…

Read More

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने चुनाव प्रणाली को स्वच्छ बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए 334 गैर मान्यता प्राप्त रानीतिक दलों का पंजीकरण समाप्त कर दिया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि सूची से नाम हटाना चुनाव प्रणाली को स्वच्छ बनाने की आयोग की व्यापक और सतत कार्यनीति का हिस्सा है। इससे अब देश में 6 राष्ट्रीय, 67 राज्य स्तरीय और 2520 पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल रह गए हैं। आयोग के मुताबिक पंजीकृत राजनीतक दलों को छह सालों में कम से कम एक बार चुनाव लड़ना और किसी भी प्रकार के बदलाव से जुड़ा…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती एयरपोर्ट पर शनिवार को सुबह रेड बर्ड कंपनी का एक प्रशिक्षण विमान तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लेकिन प्रशिक्षु पायलट ने दुर्घटनाग्रस्त विमान को किसी तरह कंट्रोल कर लिया, जिससे इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। फिलहाल रेड बर्ड कंपनी के दुर्घटनाग्रस्त विमान की मरम्मत का काम जारी है। बारामती एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि आज सुबह प्रशिक्षु पायलट विवेक यादव प्रशिक्षण विमान की लैंडिंग कर रहे थे। जब अचानक लैंडिंग के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई और आगे का पहिया निकल गया। इसके बाद विवेक यादव ने…

Read More

-अब तक 931 सुरक्षित, वैली ब्रिज निर्माण कार्य अंतिम चरण में उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में बादल फटने और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में शनिवार को पांचवें दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी रहा। सुबह से दोपहर 11 बजे तक 202 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। अब तक 7 से 9 अगस्त तक कुल 931 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। आज दोपहर 11 बजे तक कुल 202 यात्री को रेस्क्यू किया गया है। शनिवार प्रातः 6 बजे से 10:30 बजे तक कुल 95 लोगों का हर्षिल से मातली और हर्षिल से चिन्यालीसौड़ 107 लोगों को रेस्क्यू…

Read More

किश्तवाड। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को किश्तवाड़ जिले में आतंकी तंत्र पर कार्रवाई करते हुए 26 घरों की तलाशी ली जिसमें हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी मोहम्मद अमीन भट उर्फ जहांगीर सरूरी का घर भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी मोहम्मद अमीन भट के अलावा छापेमारी में ज्यादातर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से सक्रिय आतंकवादियों और सीमा पार से हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी करने वाले आतंकवादियों के घर शामिल थे। किश्तवाड़ में छापेमारी पास के डोडा जिले में 15 स्थानों पर इसी तरह की तलाशी के एक दिन बाद हुई। अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न…

Read More