Author: shivam kumar

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर निम्न दबाव बनने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बुधवार को नया निम्न दबाव क्षेत्र विकसित हो सकता है। इसके चलते मंगलवार और बुधवार को बंगाल तथा ओडिशा तट के मछुआरों के समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। मौसमी अक्ष रेखा इस समय उत्तर बंगाल के ऊपर से गुजर रही है। यह रेखा पंजाब के फरीदकोट और लुधियाना से होते हुए जलपाईगुड़ी तक फैली है और वहां से अरुणाचल प्रदेश तक पहुंच रही है। इसी कारण उत्तर बंगाल में सोमवार…

Read More

पूर्व बर्दवान। लोकसभा चुनाव में पूर्व बर्दवान ज़िले में तृणमूल कांग्रेस ने सफलता हासिल की थी, लेकिन शहरों के कई बूथों पर पार्टी कमजोर साबित हुई। खास तौर पर बर्दवान, काटवा, मेमारी, कालना, गुसुकरा और दाईहाट में कई बूथों पर पार्टी पिछड़ गई थी। इस स्थिति को देखते हुए पार्टी और उसकी सहयोगी संस्थाओं ने समीक्षा की जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि पार्षदों का ‘सेलिब्रिटी’ जैसा व्यवहार और वार्ड एवं बूथ स्तर के नेताओं का अनुशासनहीन रवैया पार्टी को कई शहरी बूथों पर ले डूबा। पार्टी नेतृत्व ने तय किया है कि जिन नेताओं के पास जनसंपर्क की अच्छी पकड़…

Read More

कोलकाता। सप्ताह के पहले कार्यदिवस की सुबह ही कोलकाता मेट्रो रेल सेवा में गड़बड़ी से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दक्षिणेश्वर की थर्ड लाइन में तकनीकी समस्या के कारण निर्धारित समय पर पहली मेट्रो रवाना नहीं हो सकी। सामान्यतः दक्षिणेश्वर से पहली मेट्रो सुबह 6:55 बजे छूटती है, लेकिन सोमवार को यह 7:54 बजे रवाना हुई। इस बीच दमदम स्टेशन से पहली मेट्रो सुबह 7:30 बजे शहीद खुदीराम स्टेशन की ओर रवाना हुई। तकनीकी खामी के कारण दफ्तर, स्कूल और कॉलेज जाने वाले यात्रियों को समय से गंतव्य तक पहुंचने में मुश्किल हुई। कोलकाता मेट्रो के जनसंपर्क…

Read More

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना के पश्चिमी क्षेत्र के लिए 766.73 करोड़ रुपये की लागत वाली पथ निर्माण विभाग की 6 योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इन योजनाओं का काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोलंबर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रगति यात्रा के दौरान पटना जिलान्तर्गत की गई घोषणाओं से संबंधित 138.5 करोड़ रुपये लागत की एम्स गोलंबर-जानीपुर-पैनापुर नेव (जंक्शन ऑफ बिहटा सरमेरा पटना रिंग रोड)(कुल लंबाई 10.5 किमी) पथ के 2 लेन चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास…

Read More

पूर्वी चंपारण। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 47वीं बटालियन द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा कमांडेंट संजय पांडेय के मार्गदर्शन और उप कमांडेंट प्रियदर्शन अरुण तथा उप कमांडेंट खेम राज के नेतृत्व में आयोजित हुई।वाहिनी मुख्यालय से निकली इस यात्रा में 47वीं बटालियन के अधिकारीगण, अन्य बलकर्मी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इसके अलावा, 47वीं बटालियन की सभी बाह्य सीमा चौकियों…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले के छतौनी थाना पुलिस के शर्मनाक करतूत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में देखा जा रहा है,कि रात के अंधेरे में एक दंपति के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट किया जा रहा है।वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है,कि महिला के साथ पुरूष पुलिसकर्मी हाथापाई और मारपीट करते जबरन पुलिस गाड़ी में बैठा रहे है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस गुंडागर्दी वाले करतूत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। जानकारी के अनुसार घटना छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर चीनी मिल के पास की है।जहां रविवार की देर रात बाजार से…

Read More

गोड्डा। सूर्या हांसदा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। जानकारी के अनुसार, वह कई अपराधिक मामलों में फरार चल रहा था। रविवार को सूर्या की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसकी निशानदेही पर ललमटिया जंगल में छुपाए गए हथियार को बरामद करने सोमवार को गई थी। इसी दौरान वह पुलिस का हथियार छिनकर भागने लगा। तभी पुलिस ने उस पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूर्या हांसदा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। गोड्डा एसपी मुकेश कुमार ने पुलिस मुठभेड़ में सूर्या हांसदा…

Read More

रांची। झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से सोमवार को राज्य के पूर्व मंत्री सह कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने मुलाकात की। इस दौरान बंधु तिर्की ने पेसा कानून को लेकर तैयार प्रारूप में आवश्यक संशोधन से संबंधित सुझाव का दस्तावेज सौंपा । मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात के बाद बंधु तिर्की ने कहा है कि झारखंड जैसे प्रदेश के लिए पेसा कानून महत्वपूर्ण है। इसलिए पेसा कानून का प्रभावशाली तरीके से लागू होना जरूरी है। पंचायती राज विभाग ने बेहतर प्रयास किया है और इसी प्रयास को सफल बनाने के…

Read More

रांची। पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) कोर्ट और झारखंड हाइकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के लैंड स्कैम के आरोपी व रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट से बेल मांगी है। दरअसल बीते 6 अगस्त को हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने छवि रंजन की जमानच याचिका खारिज करते हुए उन्हें बेल देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने हाइकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इसी केस के आरोपी अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट दे चुका है बेल छवि रंजन ने जिस मामले में बेल मांगी…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल के निशानेबाजों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ईस्ट ज़ोन शूटिंग चैम्पियनशिप-2025 में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।स्कूल के खिलाड़ियों ने जो पदक जीते हैं, उनमें छह स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में स्थित सनबीम एकेडमी में आयोजित हुई। इसमें झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लगभग 150 शीर्ष प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सीबीएसई ऑब्ज़र्वर के रूप में मनीषा रानी उपस्थित रहीं। डीएवी हेहल के 17 खिलाड़ियों…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण इलाके धालभूमगढ़ स्थित एक मंदिर में हुई चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी की गई पूजा सामग्री, स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि यह घटना 20 जुलाई की रात की है, जब दो आरोपित मंदिर के अंदर घुसकर पितल का थाली,…

Read More