पूर्वी सिंहभूम। मानगो स्थित सुभाष कॉलोनी के बंग समाज कार्यालय में सोमवार को अमर शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह समेत उपस्थित लोगों ने मानगो गोलचक्कर पर स्थापित खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान विकास सिंह ने कहा कि खुदीराम बोस की जीवनी पढ़ने से आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। खेलने-कूदने की उम्र में उन्होंने मात्र 18 वर्ष की आयु में अंग्रेजों के फांसी के फंदे को चूम लिया। उनके इस अद्वितीय बलिदान के…
Author: shivam kumar
पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह में पुरानी रंजिश के चलते युवक रवि यादव पर गोली चलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने सोमवार को बताया कि इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि अन्य फरारआरोपितों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपितों में बागबेड़ा गुदड़ी मार्केट निवासी समीर कुमार सिंह उर्फ पांडू (19), कीताडीह निवासी संजय वर्मा (21) और विवेक साह (19) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से एक काले रंग की स्कूटी और वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किया है। जांच…
पूर्वी सिंहभूम। झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने सोमवार को नशीली दवाओं के अवैध व्यापार और दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के लिए भारत सरकार के मानसिक स्वास्थ्य और सामान्यता संवर्धन प्रणाली राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन पोर्टल की शुरुआत की है। यह पोर्टल देश के प्रत्येक नागरिक को 24 घंटे, सातों दिन सुविधा प्रदान करता है, जिसके माध्यम से वे नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना टोल फ्री नंबर 1933 पर दे सकते हैं। इस हेल्पलाइन पर नशीली दवाओं की तस्करी, अवैध बिक्री, खरीद, भंडारण, निर्माण या मादक पदार्थों की गैरकानूनी खेती जैसी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं।…
रांची। राज्य भर में बारिश रुकने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बारिश कम होने के बाद विभिन्न जिलों में कृषि कार्यों में भी तेजी आई है। झारखंड में अब तक लगभग 80 प्रतिशत धान की रोपनी हो चुकी है। वहीं सब्जियों की खेती और खेतों में लगे सब्जियों की निराई-गुड़ाई में किसान जुट गए हैं। बारिश रुकने से विभिन्न गली मुहल्ले में जमा पानी भी अब धीरे-धीरे सूखने लगा है। इसके अलावा लबालब भरे नदी, नाले और डैम में भी जल स्तर सामान्य होने लगा है। वहीं अगले कुछ दिनों तक राज्य के विभिन्न जिलों में हल्के…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए नवनिर्मित 184 टाइप-7 बहुमंजिला फ्लैट्स का उद्घाटन करेंगे। वे इस परिसर में सिंदूर का पौधा लगाएंगे और श्रमजीवियों से संवाद भी करेंगे। यह उद्घाटन कार्यक्रम सुबह 10 बजे होगा। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, आवास समिति (लोकसभा) के सभापति डॉ. महेश शर्मा सहित कई सांसद और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। सांसदों के लिए बने इस आवासीय परिसर में तमाम तरह की…
अंकारा। तुर्किए एकबार फिर भूकंप के झटकों से हिल गया है। रविवार शाम तुर्किए के उत्तर-पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया जिसमें काफी तबाही हुई है। कई बहुमंजिली इमारतें ढह गई हैं और काफी संख्या में लोग घायल हुए हैं। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। तुर्किए टुडे के मुताबिक रविवार शाम 07.53 बजे (स्थानीय समयानुसार) आए भूकंप का केंद्र सिंदिरगी शहर में जमीन से 11 किलोमीटर नीचे रहा और रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। तुर्किए की आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक इसके झटके इस्तांबुल तक महसूस…
पटना। बिहार में सीतामढ़ी शहर के वीरकुंवर सिंह चौक पर स्वदेशी जागरण मंच ने विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार सह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का पुतला दहन आज किया । मौके पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रान्त सह पर्यावरण प्रमुख डॉ देवेश कुमार ने कहा कि 1991 में अपनी स्थापना के बाद से ही स्वदेशी जागरण मंच स्वदेशी अपनाने के लिए जनता में जागरूकता पैदा कर रहा है। मंच का दृढ़ विश्वास है कि हमारा राष्ट्र स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के आधार पर ही समृद्ध हो सकता है। डॉ देवेश ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं की वर्तमान परिस्थितियों में, जहां वैश्विक…
पटना। पहाड़ों और बिहार के मैदानी इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से गंगा समेत बिहार की सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसकी वजह से गंगा किनारे बसे पटना, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया और कटिहार में बाढ़ की स्थित की नाजुक बनी हुई है। बिहार में बाढ़ से अब तक 19 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा बेगूसराय में 08 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में बेगूसराय के 8, भागलपुर, सीवान और भोजपुर, खगड़िया में दो-दो तथा मुंगेर, वैशाली व कटिहार के एक-एक शामिल हैं। राज्य में 10 लाख…
विशेष इस बार ‘राष्ट्रवाद’ और ‘विकास’ की पटरी पर दौड़ेगी चुनावी गाड़ी एनडीए ने स्थानीय मुद्दों को लगाया किनारे, तो बौखलाया महागठबंधन नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अब माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। बिहार की सत्ता के दावेदारों के बीच इस बात पर मंथन चल ही रहा है कि किन मुद्दों को लेकर जनता के पास जायें, लेकिन इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की यात्रा में चुनावी मुद्दों को सेट कर दिया। अमित शाह की बिहार यात्रा के बाद एक बात स्पष्ट…
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पांचवां और अंतिम दल रविवार सुबह गूंजी के लिए रवाना हुआ। 50 सदस्यीय दल में 37 पुरुष और 13 महिला यात्री शामिल हैं। कैलाश मानसरोवर जाने वाला यात्रियों का यह जत्था शनिवार रात्रि साढ़े 10 बजे पिथौरागढ़ पहुंचा। दल ने केएमवीएन पिथौरागढ़ में रात्रि विश्राम किया और रविवार प्रातः साढ़े 7 बजे गूंजी के लिए प्रस्थान किया। आज यह दल गूंजी पहुंच जाएगा। दल के साथ लाइजनिंग अधिकारी मनु महाराज और ओम प्रकाश यात्रा संचालन व समन्वय का दायित्व निभा रहे हैं। स्वाला (चम्पावत) में शनिवार को सड़क अवरुद्ध होने से यह दल निर्धारित समय…
– 1800 करोड़ की लागत से बनेगी रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग इकाई, 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार भोपाल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज (रविवार को) को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय पर आ रहे हैं। वे यहां रायसेन जिले में बनने वाली रेल कोच फैक्ट्री का भूमिपूजन करेंगे। औबेदुल्लागंज के दशहरा मैदान में आयोजित भूमि-पूजन कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, रक्षा उत्पाद सचिव संजीव कुमार, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार, भारत अर्थ मूवर्स परियोजना के अध्यक्ष शांतनु राय शामिल होंगे। इस अवसर पर बीईएलएल (भारत अर्थ मूवर्स लि.) परियोजना…
