पटना। स्वतंत्रता दिवस और चेहल्लुम को बिहार पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के माध्यम से सभी जगहों की निगरानी की जाएगी। सादे कपड़ों में पुलिस बल को बाजार, भीड़-भाड़ वाले इलाके और रेलवे परिसरों में तैनात किया जाएगा। आतंकवाद निरोधक दस्ता को भी विशेष सतर्कता में रखा गया है। सीमावर्ती जिलों में गहन पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। एडीजी विधि-व्यवस्था ने सभी आईजी, डीआईजी और जिलों के एसएसपी-एसपी को भेजे अलर्ट में निर्देश दिया है कि महाबोधि मंदिर (बोधगया), हरमंदिर साहिब (पटना सिटी), महावीर…
Author: shivam kumar
रांची। राजधानी के पसंदीदा शॉपिंग और एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन मॉल ऑफ रांची की दूसरी वर्षगांठ 13 अगस्त को मनायी जायेगी। मॉल प्रबंधन ने शहरवासियों को एक अविस्मरणीय शाम का हिस्सा बनने का निमंत्रण दिया है। रातू रोड स्थित मॉल के एट्रियम फ्लोर पर बुधवार शाम आयोजित होने वाले विशेष समारोह में मनोरंजन, फेस्टिव गेम्स, गतिविधियां और साल का सबसे बड़ा मेगा लकी ड्रॉ होगा। कार्यक्रम का आरंभ शाम 4:30 बजे होगा और देर रात तक चलेगा। मॉल में आने वाले लोगों को शानदार उपहार जीतने का रोमांचक अवसर मिलेगा। मेगा लकी ड्रॉ में स्कोडा कुसाक कार बंपर इनाम के रूप में…
रांची। राज्य के 11 जिलों में 13 अगस्त को कई स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने रविवार को येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार जिन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। उनमें झारखंड के दक्षिणी जिले और उत्तर-पूर्वी जिले शामिल है। दक्षिणी जिलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां, जबकि उत्तर पूर्वी जिलों में देवघर, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, गिरिडीह, गोड्डा और जामताड़ा के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश दुमका जिले के मसानजोर…
रांची। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य के एक सीनियर पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाये हैं। मरांडी ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान झारखंड के एक उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को षड्यंत्रपूर्वक फंसाने की कोशिश की थी। मरांडी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर आरोप लगाया कि उस अधिकारी ने किसी को दो बार पैसे देकर दिल्ली और गुवाहाटी भेजा ताकि सरमा को झूठे मामलों में फंसाया जा सके। उन्होंने लिखा कि इस साजिश का प्रमाणों के साथ…
नई दिल्ली। अरुण जेटली स्टेडियम में शुक्रवार रात खेले गए हाई-स्कोरिंग दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) मुकाबले में पुरानी दिल्ली 6 ने शानदार हरफनमौला खेल दिखाते हुए न्यू दिल्ली टाइगर्स को 10 रन से मात दी। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पुरानी दिल्ली 6 ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 200 रन बनाए। टीम के लिए समर्थ सेठ ने 46 गेंदों में 80 रनों की लाजवाब पारी खेली, जिसमें बेहतरीन टाइमिंग और तेज़ रनगति देखने को मिली। उन्हें प्रणव पंत (46 रन, 36 गेंद) का अहम साथ मिला, जबकि वंश बेदी ने महज़ 9 गेंदों में 31 रन की तूफ़ानी पारी…
तरौबा। पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज हसन नवाज ने अपने वनडे इंटरनेशनल डेब्यू में शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 63 रन बनाए और टीम भारतीय समयानुसार शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच विकेट से जीत दिलाई। तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने 281 रनों के लक्ष्य को 49वें ओवर में हासिल किया। नवाज और हुसैन तलत ने छठे विकेट के लिए 104 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम को मुश्किल स्थिति से निकालकर जीत की ओर ले गए। नवाज ने 54 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से नाबाद 63 रन बनाए, जबकि…
सुशांत सिंह राजपूत भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और मुस्कान उनके चाहने वालों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी। उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर भाई से जुड़ी पुरानी यादों, किस्सों और अनमोल पलों को सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं, ताकि उनके प्रशंसक भी उन लम्हों को महसूस कर सकें। रक्षाबंधन पर्व के खास अवसर पर श्वेता ने अपने भाई को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा। इस दिल छू लेने वाले पोस्ट में उन्होंने अपने रिश्ते की गहराई और भाई के प्रति अपने प्रेम को शब्दों में पिरोया। उनके शब्दों में…
अररिया। डीएम अनिल कुमार ने शनिवार को अधिकारियों के साथ इनडोर स्टेडियम परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का बाह्य निरीक्षण किया। बताया गया कि निर्वाचन विभागीय निर्देश के आलोक में प्रत्येक माह में एक बार बाहरी एवं प्रत्येक तीसरे माह में एक बार आंतरिक निरीक्षण मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि की उपस्थिति में किया जाना होता है। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशामक व्यवस्था आदि की जांच की जाती है। निरीक्षण के क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ राम बाबू कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी गण एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
पटना। बिहार सहित उत्तराखंड के पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश की वजह से राज्य में बाढ़ की स्थिति भयावह बनती जा रही है। राज्य में गंगा किनारे बसे जिले, पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, भोजपुर, खगड़िया, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा और कटिहार के कई निचले इलाकों में बाढ़ से आम जन जीवन प्रभावित हुआ है। जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) के नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, “गंगा नदी बक्सर, पटना के मनेर, दानापुर, दीघा घाट, गांधी घाट, बांका घाट और मोकमा स्थित हाथीदह घाटों पर शनिवार खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। भागलपुर में गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के…
रांची। अगस्त क्रांति दिवस और विश्व आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में प्रदेश मुख्यालय कांग्रेस भवन में शनिवार को किया गया। इस क्रम में अगस्त क्रांति दिवस का भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका पर प्रकाश डाला गया और स्वतंत्रता आंदोलन के विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही साथ आदिवासी समुदाय को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर कमलेश ने कहा कि करो या मरो का नारा आज ही के दिन दिया गया था जिसने लोगों में ऊर्जा का संचार…
-बाबा वैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में जबरन प्रवेश करने मामला देवघर। झारखंड में गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे बाबा वैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में जबरन प्रवेश करने और धक्का मुक्की समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज होने के बाद शनिवार को अपनी गिरफ्तारी देने बाबा बैद्यनाथ मंदिर थाना पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। सांसद निशिकांत दुबे आज प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज होने के बाद बाबा वैद्यनाथ मंदिर थाना पहुंचे और कानूनी प्रक्रिया के तहत अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने से इनकार कर दिया। पुलिस…
