Author: shivam kumar

काठमांडू। नेपाली युवकों को भारत के नौकरी का झांसा देकर ले जाने तथा उनकी किडनी निकल कर बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया किया है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी की है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि इस संगठित और सीमा पार मानव अंग तस्करी अपराध में नेपाल के तीन व्यक्तियों की संलिप्तता थी जो कि काभ्रेपलाञ्चोक और नुवाकोट जिले के रहने वाला बताया गया है। नेपाल पुलिस के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग ब्यूरो के अनुसार, गिरफ्तार किए गए संदिग्धों में 35 वर्षीय राजकुमार परियार (जिसे कुमार के नाम से जाना जाता है),…

Read More

नई दिल्ली। प्राइवेट जेट सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी फ्लाईएसबीएस एविएशन के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 225 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर 90 प्रतिशत प्रीमियम के साथ इसकी लिस्टिंग 427.50 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के बाद लिवाली शुरू हो जाने के कारण कुछ ही देर में कंपनी के शेयर उछल कर 448.85 रुपये के अपर सर्किट लेवल पर पहुंच गए। इस तरह पहले दिन के कारोबार में ही कंपनी के आईपीओ…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार चौथे दिन तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 200 रुपये से 220 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी आज 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई है। कीमत में उछाल आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,02,560 रुपये से लेकर 1,02,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 94,010 रुपये से लेकर 94,160 रुपये प्रति 10 ग्राम…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के बाद कुछ देर के लिए खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की भी कोशिश की, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बिकवाली का दबाव बढ़ जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की कमजोरी बढ़ती चली गई। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। इसी तरह एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव होता रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स ऊपरी स्तर से 530 अंक की…

Read More

पटना। मिथिलांचल की पावन भूमि मां सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी का पुनौरा धाम में आज ( 8 अगस्त) भव्य जानकी मंदिर का शिलान्यास होने जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत देशभर से आए संत-महात्मा, गणमान्य अतिथि और श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा, ‘शुक्रवार का दिन पूरे देश और विशेषकर मिथिलांचल के लिए अत्यंत सौभाग्य और हर्ष का दिन होने वाला है, जब बिहार के सीतामढ़ी स्थित माता सीता की जन्मभूमि में पवित्र पुनौरा धाम मंदिर एवं परिसर के…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान कबायली जिले के एक व्यस्त बाजार में गुरुवार को एक पुलिस वाहन पर बम विस्फोट किया गया, जिसमें कम से कम चार नागरिकों की मौत हो गई और दो पुलिसकर्मियों सहित 14 अन्य घायल हो गए। अभी तक किसी ने भी बम विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की खबर के अनुसार पुलिस ने बताया कि बम विस्फोट में पुलिस वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। मृतकों में राहगीर और दुकानदार हैं। यह विस्फोट वाना बाजार में मुख्य टैक्सी स्टैंड के पास भीड़भाड़ वाले समय…

Read More

देहरादून। उत्तरकाशी जिले के धराली में आपदा एवं राहत कार्य चौथे दिन भी जारी है। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व पुलिस की टीमें मुस्तैदी के साथ लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेली सेवा, एमआई 17 और चिनूक हेलीकॉप्टरों की मदद से सुबह से ही युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान जारी है। गंगोत्री, हर्षिल, झाला, जसपुर, गंगोत्री में फंसे यात्रियों को सुरक्षित लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार घटना की अपडेट ले रहे हैं और केंद्र…

Read More

रांची। देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब लगातार उमड़ रहा है। शुक्रवार तड़के 04:09 बजे से मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। सभी श्रद्धालुओं को बीएड कॉलेज से तिवारी चौक, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स होते हुए जिला प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा के बीच जलार्पण कराया जा रहा है। सभी कांवड़िए कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए जलार्पण कर रहे है। कांवड़िये सुल्तानगंज से जल लेकर 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर देवघर…

Read More

गिरिडीह। डुमरी – गिरिडीह मुख्य मार्ग के कोलडीहा में शुक्रवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल मे चल रहा है। तीनो युवक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पहाड़ीडीह का रहने वाले है और सुबह में गिरिडीह स्टेडियम से लौट रहे थे तभी डुमरी की ओर से आ रहे ओवरलोड 12 चक्का ट्रक ने पीछे से कुर्बान अंसारी ( 22 ) की स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुर्बान पुलिस सेवा में…

Read More

रांची। श्री राणी सती मंडल रांची का 44वां वार्षिकोत्सव 17 अगस्त को मारवाड़ी भवन में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह आयोजन सुबह 8.30 बजे से रात्रि 9 बजे तक चलेगा। संस्था के अध्यक्ष विनोद झुनझुनवाला ने शुक्रवार को बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए एक आयोजन समिति बनाई गई है, जिसके संयोजक पंकज शर्मा (सोनू) और सह संयोजक प्रतीक अग्रवाल हैं। मंत्री अरविंद मंगल ने बताया कि यह महोत्सव वातानुकूलित मल्टीपर्पस हॉल में होगा। मीडिया प्रभारी निर्मल बुधिया ने बताया कि कोलकाता से मंगल पाठवाचक और भजन गायक सौरभ-केशव मधुकर की भव्य प्रस्तुत्ति होगी, जिसमें भजनों की गंगा…

Read More