रांची। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने पिता एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा कि आज उनके मार्गदर्शक, उनके गुरु और उनके बाबा सशरीर साथ नहीं हैं, लेकिन उनका संघर्ष, उनके विचार और आदर्श सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। बता दें कि झारखंड के दिग्गज आदिवासी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन 4 अगस्त 2025 को हुआ था। उनके निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में…
Author: shivam kumar
पूर्वी सिंहभूम। टाटानगर रेल मंडल और उससे होकर गुजरने वाले मार्गों पर बड़ी संख्या में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने बताया कि इस अवधि में कई ट्रेनों को रद्द किया जाएगा, कुछ का मार्ग बदला जाएगा और कुछ को शॉर्ट-टर्मिनेट या शॉर्ट-ओरिजिनेट किया जाएगा। इसका असर टाटानगर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों पर पड़ेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों की स्थिति की पुष्टि करें। मार्ग परिवर्तन (डायवर्जन) टाटानगर से गुजरने वाली या यहां आने-जाने वाली कई मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें वैकल्पिक मार्ग से चलेंगी। इनमें 15630 (सिलचर–तांबरम) एक्सप्रेस, 13287 (दुर्ग–आरा साउथ बिहार)…
– रक्षा उत्पादन की यह उपलब्धि भारत के मज़बूत होते औद्योगिक आधार का संकेत : रक्षा मंत्री नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2024-25 में वार्षिक रक्षा उत्पादन बढ़कर 1,50,590 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। यह उपलब्धि पिछले वित्त वर्ष के 1.27 लाख करोड़ रुपये के उत्पादन की तुलना में 18 फीसदी की वृद्धि और वित्त वर्ष 2019-20 के बाद से 90 फीसदी की आश्चर्यजनक वृद्धि है, जब यह आंकड़ा 79,071 करोड़ रुपये था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि को भारत के मजबूत होते रक्षा औद्योगिक आधार का स्पष्ट संकेत बताया। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक…
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले अखल के जंगल में आतंकवादियों के साथ रात भर चली मुठभेड़ में सेना के दो जवान बलिदान हो गए जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। यह घाटी में सबसे लंबे आतंकवाद-रोधी अभियानों में से एक है जिसका शनिवार को नौवां दिन है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में मुठभेड़ में बलिदान हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए बताया गया है कि आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है। दक्षिण कश्मीर जिले के अखल के जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के…
विशेष पैतृक गांव नेमरा में दिख रहा है मुख्यमंत्री का अलग रूप पुत्र धर्म का पालन करते हुए परंपराओं में डूबे नजर आते हैं नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हैं। लोग उन्हें उसी नजर से देखते हैं। पूरे राज्य में मान-सम्मान, मेल-मुलाकात मुख्यमंत्री की तरह होती है। वहीं, राज्य में एक छोटा सा गांव ऐसा भी है, जहां हेमंत को मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं, बेटा, भाई, दादा के तौर पर देखा जाता है। यह एहसास होता है हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचने पर। लोगों से…
कटिहार। जिले के कोलासी कैम्प (कोढ़ा थाना) पुलिस ने चोरी की गई समान बरामद करते हुए घटना में शामिल अपराधी चंदन कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है। कोढ़ा पुलिस ने शुक्रवार देर शाम बताया कि 29 जुलाई को पीड़ित राजेंद्र प्रसाद साह ने लिखित आवेदन दिया था कि उनके ताला बंद घर से अज्ञात चोरों ने लगभग 9.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और कीमती सामान तथा 2 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। इस मामले में अज्ञात चोरों के विरुद्ध कोढ़ा थाना में कांड संख्या 179/25 दर्ज किया गया था। पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी शाखा की…
सरायकेला। सरायकेला खरसावां जिला स्थित चांडिल में शनिवार तड़के सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जिसमें दो मालगाड़ियां आमने-सामने टकरा गईं। घटना चांडिल रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर पोल संख्या 375/22 के पास हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और लोकोमोटिव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद ट्रैक पर मलबा फैल गया, जिससे अप और डाउन दोनों रेल लाइनों पर परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। सुबह करीब 4:15 बजे यह दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में एक मालगाड़ी टाटानगर से बोकारो जा रही थी, जबकि दूसरी बोकारो…
पश्चिम सिंहभूम। रोट्रैक्ट क्लब चाईबासा की ओर से शनिवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ‘बंधन प्यार का’ नामक एक भावनात्मक और स्नेह से भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन एस. आर. रूंगटा के सौजन्य से 197 बटालियन सीआरपीएफ कैंप, जिला स्कूल प्रांगण, चाईबासा में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की सेवा में समर्पित जवानों को राखी बांधकर उनका मनोबल बढ़ाना और भाई-बहन के रिश्ते को सशक्त करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 197 बटालियन के कमांडेंट सुरेश कुमार थे। विशिष्ट अतिथियों में ए. के. ठाकुर (2Iसीसी), परमिंदर नारायण (2Iसीसी), विजय चौधरी, शंभू कुमार विश्वास (डीसी), सुरेंद्र कुमार…
पूर्वी सिंहभूम। रक्षाबंधन का त्योहार शनिवार को घाघीडीह सेंट्रल जेल में भावुक माहौल के बीच मनाया गया। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का यह पर्व यहां भी उमंग के साथ मनाया गया, लेकिन इस मिलन में सलाखों का फासला और आंखों की नमी भी शामिल थी। बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधी, तिलक किया और मिठाई खिला जेल प्रशासन ने इस खास मौके के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की थी। बहनों को पाँच-पाँच के समूह में प्रवेश की अनुमति दी गई। प्रवेश से पहले महिला पुलिसकर्मियों ने उनकी पूरी तलाशी ली और केवल राखी, मिठाई और पारंपरिक पूजा सामग्री ही…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के धोलाबेड़ा गांव के तालाडीह टोला में शुक्रवार रात महज दो हजार रुपये के लेन-देन के विवाद ने खूनखराबे का रूप ले लिया। गांव के ही सेलाई लूगून उर्फ मटका ने अपने पड़ोसी राम हो उर्फ सुदर्शन की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद भाग रहे आरोपित को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और ग्राम प्रधान के घर के पास खूंटे से बांधकर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक, सेलाई लूगून उर्फ मटका इस क्षेत्र के लोगों को काम दिलाने के नाम पर बेंगलुरु ले…
लोहरदगा। पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में शामिल दो अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों के पास से लगभग 13 ग्राम ब्राउन शुगर और नकदी सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए है। बरामद ड्रग्स की अनुमानित कीमत 2,56,400 बताई जा रही है। थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस अधीक्षक सादीक अनवर रिजवी को गुप्त सूचना मिल रही थी कि लोहरदगा रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के इलाके में ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री हो रही है। आठ अगस्त की शाम को पुलिस…
