Author: shivam kumar

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ‘ओली’ ने अपने मंत्रिमंडल में सभी मंत्रियों के कामकाज में प्रदर्शन के आधार पर व्यापक फेरबदल करने की तैयारी कर ली है और सत्तारूढ़ गठबंधन के प्रमुख घटक दल नेपाली कांग्रेस की सहमति मिलते ही मंत्रिमंडल का पुनर्गठन कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर ओली मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारियों गुरुवार की सुबह एक बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में प्रधानमंत्री ओली और नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेरबहादुर देउबा और दोनों पार्टियों के अन्य शीर्ष नेता शामिल हुए । नेपाली कांग्रेस के नेता तथा सरकार में गृहमंत्री रमेश लेखक ने…

Read More

अभिनेता ऋतिक रोशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी है। यह इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। फिल्म की एक खास बात यह भी है कि इसके जरिए साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। वह इस एक्शन थ्रिलर में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे और एक नया धमाका करेंगे। इस बार ऋतिक की जोड़ी कियारा आडवाणी के साथ बनी है, जो पहली बार इस फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा बनी हैं। अब फिल्म का पहला गाना ‘आवन जावन’ रिलीज हो चुका है, जिसने रिलीज के साथ ही इंटरनेट…

Read More

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। रिलीज़ के पहले ही दिन से फिल्म ने जिस रफ्तार से कमाई शुरू की, उसने हर किसी को चौंका दिया। एक ओर जहां फिल्म हर दिन नया रिकॉर्ड कायम कर रही है, वहीं दूसरी ओर अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। इन दोनों कलाकारों को फिल्म ने रातों-रात एक नई पहचान दिला दी है। अब ‘सैयारा’ के रिलीज़ के 13वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आए हैं, जो एक बार फिर साबित करते…

Read More

नई दिल्ली। देश के अलग अलग शहरों में होटल बनाने वाली रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी ब्रिगेड होटल वेंचर्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में कमजोर एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को काफी निराश किया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 90 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई पर इसकी एंट्री 82 रुपये के स्तर पर और एनएसई पर 81.10 रुपये के स्तर पर हुई। इस तरह लिस्टिंग के साथ ही कंपनी के आईपीओ निवेशकों को करीब 9 प्रतिशत का नुकसान हो गया। हालांकि लिस्टिंग के बाद लिवाली शुरू हो जाने के कारण कंपनी के शेयर…

Read More

मॉन्ट्रियल। विंबलडन चैंपियन इगा स्वियातेक ने नेशनल बैंक ओपन (कनाडियन ओपन) के तीसरे दौर में आसानी से प्रवेश किया। बुधवार को खेले गए मुकाबले में उन्होंने चीन की गुओ हानयू को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से हराया। स्वियातेक का यह मुकाबला विंबलडन फाइनल के बाद पहला था, जिसमें उन्होंने अमांडा अनीसिमोवा को 6-0, 6-0 से हराकर अपना छठा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। इस जीत के साथ उन्होंने लगातार 24 गेम जीतने का सिलसिला भी जारी रखा। मैच के बाद स्वियातेक ने कहा, “मुझे लगता है कि मैंने आज काफी ठोस खेल दिखाया। हार्ड कोर्ट पर इतने लंबे ब्रेक…

Read More

नई दिल्ली। 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 1 अगस्त से 12 अगस्त तक आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में किया जाएगा। इस वर्ष यह प्रतियोगिता एक नए डिवीजन-आधारित प्रारूप में आयोजित की जा रही है, जो इस साल की शुरुआत में सीनियर और सब-जूनियर पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी सफलतापूर्वक अपनाया गया था। इस चैंपियनशिप में कुल 30 टीमें भाग लेंगी, जिन्हें प्रदर्शन के आधार पर तीन डिवीजनों—डिवीजन ए, बी और सी—में बांटा गया है। डिवीजन ए और बी की अंतिम स्थान पर रहने वाली टीमें क्रमशः डिवीजन बी और सी में निर्वासित होंगी,…

Read More

मालेगांव ब्लास्ट केस में न्यायालय के फ़ैसले का मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने किया स्वागत लखनऊ। मालेगांव ब्लास्ट केस में न्यायालय का फ़ैसला आने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस को अपने अक्षम्य कुकृत्य को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करते हुए देश से माफी मांगनी चाहिए। वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा किकांग्रेस की भगवा आतंकवाद गढ़ने की काेशिश ध्वस्त हाे गई। मुख्यमंत्री योगी ने गुरुवार काे अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि मालेगांव विस्फोट प्रकरण में सभी आरोपिताें का निर्दोष सिद्ध होना ‘सत्यमेव जयते’ की सजीव उद्घोषणा है।…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क (टैरिफ) लगाए जाने की घोषणा और भारतीय अर्थव्यवस्था को “डेड इकॉनमी” कहे जाने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि भारतीय अर्थव्यवस्था ठप पड़ी है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री इस सच्चाई को मानने को तैयार नहीं हैं। राहुल गांधी ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि ट्रंप ने केवल सच्चाई को उजागर किया है। उन्होंने आरोप लगाया…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली में होम गार्ड्स के महानिदेशक आईपीएस अधिकारी एसबीके सिंह को एक अगस्त से दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे संजय अरोड़ा का स्थान लेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को एक आदेश में कहा, “सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से एजीएमयूटी कैडर के 1988 बैच के आईपीएस एसबीके सिंह जो वर्तमान में होम गार्ड्स, दिल्ली के महानिदेशक के रूप में तैनात हैं, को 01 अगस्त 2025 से अगले आदेश तक दिल्ली के पुलिस आयुक्त के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।” एसबीके सिंह इससे पहले मिजोरम के…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। यह मुलाकात मध्य प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र-राज्य समन्वय को और मजबूत करने के लिए अहम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया से माध्यम से जानकारी साझा करते हुए कहा कि आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Read More

लखनऊ। बहुजन समाज की पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अमेरिका के टैरिफ बढ़ाने पर देशवासियों को आश्वस्त किया है कि केन्द्र सरकार राष्ट्रहित से कोई समझौता नहीं करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गुरूवार को अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि ’मित्र’ देश बताने के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारतीय आयात पर 1 अगस्त से 25 प्रतिशत शुल्क तथा रूस से तेल आयात करने पर पेनाल्टी लगाने के बाद उभरी नई चुनौती को केन्द्र सरकार इससे अवसर और आत्मनिर्भरता में बदलकर देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित नहीं होने देगी। इसको लेकर…

Read More