नई दिल्ली, 31 जुलाई (हि.स.)। अमेरिका ने ईरान से पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उत्पादों का व्यापार करने के आरोप में भारत की 6 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका के ताजा प्रतिबंधों का सामने करने वाली भारत की इन 6 कंपनियों के साथ दुनिया भर की 20 कंपनियां शामिल हैं। माना जा रहा है कि ईरान पर दबाव बढ़ाने की कोशिशों के तहत अमेरिका का ये कदम उठाया है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए कहा कि भारत की 6 कंपनियों समेत दुनिया की 20 कंपनियों ने जानबूझकर अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के लिए ईरानी…
Author: shivam kumar
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप सुबह करीब 7 बजकर 31 मिनट पर आया। इस दौरान लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। भूकंप से किसी तरह की जनहानि या नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केन्द्र जशपुर जिला के बगीचा इलाका बताया जा रहा है। हालांकि प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। भू गर्भ शास्त्री अनिल सिन्हा ने बताया कि भूकंप 4 के मैग्नीड्यूड का है। इससे बहुत ज्यादा जान-माल की हानि नहीं होती है। इस वजह से अभी ये नेशनल…
नई दिल्ली। राज्यसभा में गुरुवार को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन बढ़ाने वाला प्रस्ताव पेश होगा। इसपर चर्चा के बाद मतदान होगा। राज्यसभा की जारी कार्यसूची के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रपति द्वारा संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत मणिपुर के संबंध में 13 फरवरी, 2025 की घोषणा को 13 अगस्त, 2025 से छह महीने की अवधि के लिए जारी रखने के अनुमोदन के लिए प्रस्ताव पेश करेंगे। इसके साथ केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल आज राज्यसभा में समुद्री मार्ग से माल परिवहन विधेयक 2025 पर प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। यह विधेयक, लोकसभा से पहले ही…
विशेष पीएम मोदी ने लोकसभा में लिखी मां भारती की शौर्य गाथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान विपक्ष के हर वार को किया नाकाम एक वाक्य बोल कर ही चलाया ऐसा ब्रह्मास्त्र कि विपक्ष हो गया बेनकाब नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की शौर्यगाथा को जिन अक्षरों में लिखा, उससे न केवल उनकी नेतृत्व क्षमता एक बार फिर प्रमाणित हुई, बल्कि विश्वगुरु बनने की राह पर लगातार आगे बढ़ रहे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की इच्छाशक्ति…
कोलकाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार रात हावड़ा स्थित प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर काली मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। इसी मंदिर में संत रामकृष्ण परमहंस ने पुजारी के रूप में सेवा दी थी। दर्शन के दौरान राष्ट्रपति ने मां काली के चरणों में प्रसाद अर्पित किया और आरती में भी हिस्सा लिया। उन्होंने अगरबत्ती और पंच प्रदीप जलाकर देवी का आह्वान किया। मंदिर के पुरोहितों की सहायता से सम्पन्न हुई पूजा में राष्ट्रपति ने गहरी आस्था प्रकट की। पूजा के बाद राष्ट्रपति मुर्मु ने मंदिर की ऐतिहासिक विरासत के बारे में जानकारी ली। उन्होंने रानी रासमनी द्वारा स्थापित इस लगभग दो…
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ब्राजील पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। इस आदेश के साथ, उन्होंने कानूनी आधार स्थापित किया कि ब्राजील की नीतियां और पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो पर आपराधिक मुकदमा चलाना 1977 के एक कानून के तहत आर्थिक आपातकाल है। इससे पहले ट्रंप भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगा चुके हैं। बता दें कि ट्रंप ने भारत और ब्राजील दोनों को टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। ट्रंप ने दी थी ब्राजील को धमकी ट्रंप ने 9 जुलाई को राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला डा सिल्वा को लिखे एक…
वाशिंगटन। अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बुधवार को घोषणा की कि वे अगले साल कैलिफोर्निया के गवर्नर पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगी। पिछले साल के राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद उन्होंने एक और चुनाव अभियान छोड़ते हुए इस दौड़ में शामिल होने के बारे में महीनों से चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया। द न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार की खबर के अनुसार, कमला हैरिस ने बयान में कहा कि वह अब लोगों की बात सुनेंगी। ऐसे डेमोक्रेट्स उम्मीदवारों का चयन करेंगी, जो निडर होकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह कैलिफोर्निया के गवर्नर पद के लिए…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आजादी की लड़ाई में शामिल सशस्त्र समूहों के समन्वयक संगठन ‘बलूच राजी आजोई संगर’ (बीआरएएस) ने जमुरान क्षेत्र में पाकिस्तान के सैन्य बलों और उनको रसद सामग्री की आपूर्ति करने वाले वाहनों पर हमला करने का दावा किया है। बीआरएएस के प्रवक्ता बलूच खान ने स्वीकार किया कि यह हमला उसके लड़ाकों ने किया। लड़ाकों ने सुरक्षा बल के कई जवानों को ढेर कर दिया। द बलूचिस्तान पोस्ट के अनुसार, बीआरएएस के प्रवक्ता बलूच खान ने 30 जुलाई को जारी बयान में यह दावा किया है। प्रवक्ता खान ने कहा कि 28 जुलाई की…
ढाका। बांग्लादेश के बेतगारी संघ के अलदादपुर बालापारा गांव में हिंदुओं पर हमले के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार शाम रंगपुर डिवीजन की एक अदालत में पेश किया। अदालत ने पांचों को जेल भेज दिया। अलदादपुर बालापारा गांव रंगपुर के गंगाचारा उपजिले में आता है। द डेली स्टार की खबर के अनुसार, किशोरगंज पुलिस थाना के प्रभारी अशरफुल इस्लाम ने बताया कि रंगपुर की अदालत ने यासीन अली (25), स्वाधीन मिया (28), अशरफुल इस्लाम (28), अतीकुर रहमान खान (30) और सद्दाम हुसैन सलीम (22) को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। सभी आरोपित निलफामारी…
ओटावा। फ्रांस और ब्रिटेन के बाद कनाडा और माल्टा ने भी फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा देने की घोषणा की है।सितंबर में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा में कनाडा, फिलिस्तीन को औपचारिक मान्यता देगा। पिछले दस दिनों के भीतर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सितंबर में फिलिस्तीन को औपचारिक मान्यता देने की घोषणा की। फिलिस्तीन के मुद्दे पर फ्रांस, ब्रिटेन और कनाडा के साथ आने से जी-7 के तीन महत्वपूर्व देश एकसाथ आ गए हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि कनाडा 23 सितंबर से शुरू हो रही संयुक्त…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली तेजी का रुख नजर आ रहा है। कीमत में उछाल के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,00,490 रुपये से लेकर 1,00,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 92,110 रुपये से लेकर 92,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह चांदी के भाव में भी तेजी आने के कारण कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,17,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। दिल्ली में 24…
