नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ और इसके साथ ही जुर्माना लगाने का ऐलान करके घरेलू शेयर बाजार में हड़कंप की स्थिति बना दी है। शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। स्टॉक मार्केट में मचे हड़कंप का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाजार खुलने के बाद पहले मिनट में ही बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 4.42 लाख करोड़ की गिरावट आ गई। हालांकि बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू करके सेंसेक्स और निफ्टी दोनों…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार करने के बाद बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान सपाट स्तर पर कारोबार करने के बाद मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किए जाने के बाद डाउ जॉन्स और एस…
पटना। बिहार में मानसून का प्रभाव बने रहने के कारण बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान 12 जिलों में भारी और तीन जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में अगले चार से पांच दिनों तक मानसून मेहरबान रहेगा।अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित बेगूसराय, नालंदा, शेखपुरा, जहानाबाद, गयाजी, बक्सर, नवादा, रोहतास, भभुआ, भोजपुर और औरंगाबाद में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा…
देवघर। सावन माह में देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब लगातार उमड़ रहा है। गुरुवार तड़के 04:15 बजे से मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। श्रद्धालुओं को बीएड कॉलेज से तिवारी चौक, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स होते हुए जिला प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा के बीच जलार्पण कराया जा रहा है। बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में शिवभक्तों की गूंज है। कांवड़िए कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए जलार्पण कर रहे हैं। सुल्तानगंज से जल लेकर 105 किलोमीटर पैदल यात्रा कर देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंच…
रांची। राजधानी के व्यस्तम इलाका सिरमटोली चौक से बुधवार की सुबह एक स्कूली छात्रा को अगवा कर लिया गया। ई रिक्शा से स्कूल जा रही छात्रा को अगवा करने के क्रम में अपराधियों ने सिरमटोली चौक के समीप फायरिंग भी की। सरेराह हुई इस घटना के बाद हरकत में आयी पुलिस ने काफी सक्रियता दिखायी। पड़ोस से 10 जिलों की पुलिस की मदद ली और सभी जगह सघन चेकिंग शुरू कर दिया। अपहरण के दो घंटे के अंदर ही अगवा स्कूली छात्रा को रामगढ़ के कुज्जू से सकुशल बरामद कर लिया गया। पकड़े जाने के डर से अपराधियों ने उसे…
रांची। राज्यपाल संतोष गंगवार गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित एम्स, देवघर के प्रथम दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए रेल मार्ग से सुबह देवघर पहुंचे। राज्यपाल के देवघर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुंग एवं रेलवे के वरीय अधिकारियों ने स्वागत किया।
रांची। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में गुरुवार को सुबह से ही रिमझिम बारिश दर्ज की गई। हल्की बारिश होने से लोगों को अपनी दिनचर्या में परेशानी हुई, जबकि स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इधर, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने अगस्त माह के पहले हफ्ते में भारी बारिश नहीं होने की बात कही है। विभाग ने एक अगस्त को राज्य के उत्तरी और मध्यवर्ती जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अमेरिका ने बुधवार रात वाशिंगटन में व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया है। इस पर पाकिस्तान ने टैरिफ में छूट मिलने की उम्मीद जताई है। हालांकि, पाकिस्तान ने इस व्यापार समझौते का विवरण नहीं दिया, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने पाकिस्तान के तेल भंडार को विकसित करने में मदद के उद्देश्य से इस समझौते का हवाला दिया है। डान अखबार की खबर के अनुसार पाकिस्तान के वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब टैरिफ पर बातचीत के लिए वाशिंगटन में हैं। उन्होंने बुधवार को वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों चर्चा भी की है। अमेरिका में पाकिस्तान दूतावास ने गुरुवार सुबह…
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिले के जिला परिषद सभागार में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों और पारंपरिक नेताओं को पेसा अधिनियम 1996 के अंतर्गत ग्राम सभा के अधिकार और जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार की ओर से आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभाओं की भूमिका को सशक्त करना और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनकी संवैधानिक शक्तियों से परिचित कराना था। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर सुशांत कुमार और श्रीमती जयश्री कुंकल ने प्रतिभागियों को पेसा कानून के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी…
विशेष राजनीति के मैदान में आइएएस-आइपीएस की इंट्री से बढ़ेगा रोमांच अभी से ही टिकट हासिल करने के लिए भिड़ाने लगे हैं अपनी जुगत नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। बिहार में होनेवाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगातार तेजी आती जा रही है। राजनीतिक दलों की गतिविधियां बढ़ रही हैं, तो टिकट हासिल करने के लिए भी जुगाड़ लगाये जा रहे हैं। ऐसे में एक दिलचस्प देखने को मिल रही है कि इस बार बड़ी संख्या में अधिकारी चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। बिहार में चुनाव से पहले इन…
2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक का टिकट भी किया पक्का क्विटो। कोपा अमेरिका महिला फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 के सेमीफाइनल में ब्राजील ने मंगलवार को उरुग्वे को 5-1 से करारी शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। इस जीत के साथ ही ब्राजील ने 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। मैच में ब्राजील की ओर से अमांडा गुटिरेस ने दो गोल दागे और शानदार प्रदर्शन किया। शनिवार को होने वाले फाइनल में ब्राजील का मुकाबला कोलंबिया से होगा। यह 2022 के फाइनल की पुनरावृत्ति होगी, जिसमें ब्राजील ने जीत दर्ज कर अपना आठवां खिताब हासिल किया था। 24…
