Author: shivam kumar

गिरिडीह: JSSC-CGL भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में CID ने गिरिडीह में देर रात कार्रवाई करते हुए CGL के एक चयनित अभ्यर्थी और ASO समीर उर्फ शालू को हिरासत में लिया है। कार्रवाई बेंगाबाद चौक स्थित एक मिठाई की दुकान पर की गई। जानकारी के अनुसार, समीर छुट्टी लेकर रांची से बेंगाबाद आया था और रक्षाबंधन के अवसर पर अपने परिवार के साथ मिठाई की दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान CID की टीम बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से वहां पहुंची और कार्रवाई करते हुए समीर को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि हिरासत में लेने के बाद CID…

Read More

रांची: झारखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच कई जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और वज्रपात से पांच लोगों की मौत हुई है। मृतकों में हजारीबाग के दो, जबकि गुमला, खूंटी और गिरिडीह के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से राज्य में बारिश का दौर जारी है। घने बादलों और मानसूनी हवाओं के कारण कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में मेदिनीनगर में सबसे अधिक 49 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं रांची में 35 मिमी और जमशेदपुर में 23…

Read More

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के पुलिस थानों में CCTV कैमरे लगाने के अपने आदेश का पालन नहीं होने पर नाराजगी जताई है। अदालत ने पुलिस महानिदेशक (DGP) को अवमानना नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है कि आदेश का अनुपालन नहीं होने पर उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई क्यों न की जाए। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने गुरुवार को पुलिस कस्टडी में JLKM के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो की कथित पिटाई से जुड़े स्वतः संज्ञान मामले की सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिया। हाईकोर्ट के अहम निर्देश राज्य के सभी पुलिस थानों में CCTV लगाने के आदेश के…

Read More

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद बिहार और झारखंड के कई इलाकों में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। झारखंड के साहिबगंज में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। दियारा क्षेत्रों में कटाव और जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रहा है। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर गुरुवार सुबह 6 बजे साहिबगंज में गंगा का जलस्तर 27.85 मीटर दर्ज किया गया। खतरे का निशान 27.25 मीटर है, यानी नदी करीब 58 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। गंगा के जलस्तर में फिलहाल बढ़ोतरी की रफ्तार कुछ कम…

Read More

नई दिल्ली। भारत ने आपदाग्रस्त देश नेपाल के लिए गुरुवार को 37.5 टन एचएडीआर सामग्री, दवाएं और खाने के पैकेट की दूसरी खेप भेजी। विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने एक्स पर लिखा, “नेपाल के लिए 37.5 टन एचएडीआर सामग्री, दवाएं और खाने के पैकेट लेकर दूसरी उड़ान ने अभी-अभी उड़ान भरी है। भारत नेपाल के अधिकारियों के साथ लगातार और करीबी संपर्क में है। हम राहत कार्यों में अपना पूरा सहयोग जारी रखेंगे।” उल्लेखनीय है कि नेपाल के रसुवा और आसपास के क्षेत्रों में भोटेकोशी नदी में बुधवार सुबह अचानक आई विनाशकारी बाढ़ में अब तक कम से कम 157…

Read More

कोलकाता। नेपाल में बुधवार काे आई बाढ़ में पश्चिम बंगाल के करीब 36 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। इनमें से अकेले कोलकाता से 32 लोग लापता हैं। कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गए कोलकाता के 32 लोगों का एक दल नेपाल में आई त्रासदी के बाद लापता हो गया है। इनमें 30 यात्री और दो यात्रा प्रबंधक शामिल हैं। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इसके अलावा हुगली जिले के चंदन नगर और तारकेश्वर तथा बर्दवान और बारासात निवासी चार लोगों के लापता होने की खबर है। अधिकारी के अनुसार, यह दल 21…

Read More

नेपाल में बुधवार को अचानक आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई। सैकड़ों लोगों की मौत की खबर है, जबकि सैकड़ों लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। शुरुआती तौर पर इस आपदा को भारी बारिश या भूकंप से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन वैज्ञानिकों के प्रारंभिक विश्लेषण में एक अलग वजह सामने आई है। तीन मिनट में हुई घटनाओं की पूरी कड़ी सुबह करीब 8:37 बजे तिब्बती क्षेत्र में 4.4 तीव्रता के भूकंप जैसा सिस्मिक सिग्नल दर्ज हुआ। इसके कुछ ही समय बाद नेपाल-तिब्बत सीमा के पास एक विशाल आइस एवलांच यानी बर्फ का भूस्खलन हुआ। सैटेलाइट तस्वीरों के…

Read More

नई दिल्ली: आगामी BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 12 और 13 सितंबर को भारत मंडपम में होने वाले सम्मेलन में विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और वरिष्ठ प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने जमीन से लेकर साइबर स्पेस तक निगरानी बढ़ा दी है। चार स्तरों में तैयार किया गया सुरक्षा चक्र सम्मेलन की सुरक्षा को मुख्य रूप से चार स्तरों में बांटा गया है। दिल्ली पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां भी समन्वय के साथ काम कर रही हैं। एयरपोर्ट से लेकर होटल और…

Read More

रांची: धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित फोन पर गाली-गलौज और धमकी के मामले को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाया है। एसोसिएशन ने डुमरी विधायक जयराम महतो समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामले में पांच दिनों के भीतर गिरफ्तारी की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यभर के पुलिस पदाधिकारी और कर्मी आंदोलन करेंगे। पुलिस एसोसिएशन ने क्या कहा? झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने सरकार और पुलिस प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन के मुताबिक, यदि पांच…

Read More

न्यूयॉर्क: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत मंगलवार को न्यूयॉर्क पहुंचे। वे संघ के शताब्दी वर्ष के तहत अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के दौरे पर हैं। न्यूयॉर्क पहुंचने पर उनका पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत किया गया। मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगा बड़ा कार्यक्रम मोहन भागवत शनिवार को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन्स’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन ‘अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग’ (AHEAD) फोरम की ओर से किया जा रहा है। आयोजन में रक्षाबंधन को पारंपरिक तरीके से मनाया जाएगा। एकता, नागरिक जिम्मेदारी और वैश्विक सद्भाव का संदेश…

Read More

काठमांडू। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बुधवार सुबह आई अचानक भीषण बाढ़ ने नेपाल के रसुवा समेत कई जिलों में भारी तबाही मचा दी। भोटेकोशी नदी में अचानक तेज जलप्रवाह आने से घर, सड़कें, पुल और जलविद्युत परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। नेपाल पुलिस के मुताबिक अब तक 95 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि विभिन्न रिपोर्टों में 1,000 से अधिक लोगों के लापता होने की बात सामने आई है। लापता लोगों में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक और कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले भारतीय भी शामिल हैं। बाढ़ से जुड़ी बड़ी बातें रसुवा के भोटेकोशी नदी क्षेत्र में सुबह करीब 9 बजे अचानक…

Read More