नई दिल्ली। बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को लेकर बुधवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही आज उपसभापति ने बिहार विशेष गहन पुनरीक्षण, बंगाली प्रवासियों को निशाना बनाने और छत्तीसगढ़ में दो ननों की गिरफ़्तारी जैसे मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के नोटिसों का उल्लेख किया। उन्होंने इनमें से किसी पर भी विचार करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद सदन में जोरदार हंगामा शुरू हो गया। सदन की कार्यवाही दोपहर 12…
Author: shivam kumar
लोहरदगा। अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन टिको कुड़ू के कालेज परिसर में रक्तदान जागरुकता सह रक्तदान शिविर का आयोजन लोहरदगा सदर अस्पताल के सहयोग से बुधवार को किया गया। रक्तदान को लेकर जागरुकता अभियान में वीबीडीए जमशेदपुर के फाउंडर प्रेसिडेंट सुनील कुमार मुखर्जी और ट्रेनिंग कार्डिनेटर प्रदीप घोषाल ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मौके पर रक्तदान के लाभ और आवश्कता को बताया।. रक्तदान शिविर में कालेज की प्राचार्य डॉ प्रतिमा त्रिपाठी, प्राध्यापक डॉ शशि, शिव और पंकज भारती ने रक्तदान करते हुए प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं विशेषकर बालिकाओं ने रक्तदान शिविर मे बढ़-चढ कर भाग लिया।…
पलामू। मेदिनीनगर नगर निगम ने फर्जी सर्टिफिकेट बनाने के मामले में कचहरी में बुधवार को कार्रवाई की। निगम कार्यालय से सटकर चल रही भारत फोटो स्टेट ऑनलाइन सेंटर में छापेमारी की। इस क्रम में यहां से कई तरह के फर्जी सर्टिफिकेट मिलने पर दुकान को सील कर दिया गया। मौके से मुस्लिमनगर के परवेज इकबाल को पकड़ा गया। उसे शहर थाना भेज दिया गया है। पूरे मामले में अनुसंधान किया जा रहा है। कार्रवाई का नेतृत्व सहायक नगर आयुक्त विश्वजीत मेहता कर रहे थे। नगर निगम कार्यालय को गुप्त सूचना मिली थी कि कचहरी की कई दुकानों में फर्जी तरीके…
गढ़वा। गढ़वा के कांडी थाना क्षेत्र के मंडरा गांव में बुधवार की अहले सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन चार की संख्या में आये हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान दिवंगत रामविलास पासवान के 35 वर्षीय पुत्र सुनील पासवान के रूप में हुई है। हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। घटना स्थल पर कांडी पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल करने में जुट गई है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेना चाही, लेकिन परिजन घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक को बुलाने एवं…
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित चक्रधरपुर रेल मंडल में होने वाले आवश्यक विकास कार्यों के कारण बुधवार से दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को रद्द, मार्ग परिवर्तित और आंशिक रूप से समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट) किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा और संरचना के उन्नयन को ध्यान में रखते हुए लिया है। निम्नलिखित तिथियों में कुछ प्रमुख ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा: रद्द की गई ट्रेनें 18109/18110 टाटानगर – एनएससीबी इतवारी – टाटानगर एक्सप्रेस को 09 अगस्त, 12 अगस्त, 16 अगस्त एवं 23 अगस्त को रद्द किया गया है। 68043/68044 टाटानगर – राउरकेला –…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 510 से 560 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इस तरह चांदी के भाव में भी आज 1,100 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। कीमत में उछाल आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,00,430 रुपये से लेकर 1,00,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 92,100 रुपये से लेकर 92,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच मामूली तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से शेयर बाजार की चाल में भी लगातार उतार-चढ़ाव होने लगा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने बिकवाली के दबाव में कुछ देर के लिए लाल निशान में भी गोता लगाया। वहीं, खरीदारी का सपोर्ट मिलते ही दोनों सूचकांकों ने रिकवरी करके हरे निशान में अपनी जगह बना ली। सुबह 10 बजे तक…
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में एक अगस्त से बारिश में कमी आएगी और मौसम भी साफ होगा। इसके साथ ही तापमान में भी दो से तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की जाएगी। यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि एक जून से 29 जुलाई तक राजभर में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। दो जिलों गोड्डा और पाकुड़ को छोड़कर शेष 22 जिलों में अच्छी बारिश हुई है। इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश धनबाद जिले के टुंडी में 174 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। वहीं बुधवार…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी का माहौल बना रहा। वहीं, एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान मुनाफा वसूली होती रही, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स 200 अंक की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसी तरह…
बरवाडीह। मंगलवार को 16 वां अंतरराष्ट्रीय विश्व व्याघ्र दिवस बेतला नेशनल पार्क में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मनिका विधायक सह सभापति रामचंद्र सिंह, डीआईजी (पलामू) मोहम्मद नौशाद आलम समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत केचकी एफआरएच में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के स्वागत से हुई। इसके बाद बेतला पार्क में अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर, अंगवस्त्र और पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन हुआ, जिसमें वन्यजीव संरक्षण व पर्यावरण जागरूकता…
विशेष नीतीश और लालू, दोनों को है इसी फैक्टर के सहारे मैदान जीतने की उम्मीद इस ‘एम’ फैक्टर ने पहले भी बिहार के सियासी रण को रोमांचक बनाया है नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। बिहार के आसन्न चुनाव के मद्देनजर जो गतिविधियां अभी चल रही हैं, उनमें सबसे महत्वपूर्ण है अपने-अपने हथियारों को दुरुस्त करना, ताकि आनेवाले दिनों में इनके सहारे चुनाव मैदान में बाजी मारी जा सके। इन सियासी गतिविधियों के बीच बिहार में एक ‘एम’ फैक्टर है, जो हमेशा से राज्य की सत्ता का रास्ता दिखाता है। यह ‘एम’ फैक्टर किसी…
