कोलकाता। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सिलिगुड़ी के पास एक संदिग्ध चीनी नागरिक को फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया है। घटना सोमवार रात की है जब खोड़ीबाड़ी थाना पुलिस ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सहायता से भारत में अवैध रूप से दाखिल हुए इस विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया। सिलिगुड़ी पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी सिलिगुड़ी के पानीटंकी इलाके के न्यू ब्रिज स्थित ट्रेड एंड ट्रांजिट रूट से हुई, जहां एसएसबी की 41वीं बटालियन की ‘सी’ कंपनी नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति के पास से संदेहास्पद दस्तावेज मिलने पर उसे तत्काल हिरासत में…
Author: shivam kumar
– सभी परीक्षण उद्देश्यों को पूरा करते हुए सटीक सटीकता के साथ लक्ष्य बिंदु पर पहुंची मिसाइल नई दिल्ली। भारत ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन ‘प्रलय’ मिसाइल प्रणाली की अधिकतम और न्यूनतम सीमा क्षमता का सत्यापन करने के लिए दो उड़ान परीक्षण किए। नई पीढ़ी की सतह से सतह पर मार करने वाली कम दूरी की इस मिसाइल का परीक्षण ओडिशा तट के कलाम द्वीप से किया गया। मिसाइलों ने निर्धारित प्रक्षेप पथ का सटीक अनुसरण किया और सभी परीक्षण उद्देश्यों को पूरा करते हुए सटीक सटीकता के साथ लक्ष्य बिंदु पर पहुंची। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ)…
श्रीनगर। पहलगाम आतंकी हमले के कथित मास्टरमाइंड समेत दो आतंकवादियों के श्रीनगर के पास सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे जाने की जांच एनआईए की एक टीम ने मंगलवार को शुरू की है। एनआईए की टीम मंगलवार तड़के तीनों आतंकवादियों के शवों की पहचान करने के लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम हमले के दौरान इस्तेमाल किए गए सैटेलाइट फोन के दोबारा एक्टिव होने की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन ‘महादेव’ शुरू किया था। सेना के विशिष्ट पैरा कमांडो ने सोमवार को पहलगाम हमले के कथित मास्टरमाइंड सुलेमान उर्फ आसिफ को…
नई दिल्ली। लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दूसरे दिन मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस ऑपरेशन पर सवाल उठाए। उन्होंने सरकार से पूछा कि पाकिस्तान के पीछे कौन सा देश खड़ा है? उन्होंने कहा कि हमें चीन से उतना ही खतरा है, जितना देश को आतंकवाद से खतरा है। उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा कि सरकार ने ऐसे समय जब देश की सेनाएं बढ़त में थीं तो सीजफायर क्यों किया गया? इसके बाद उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर पर एक्स पोस्ट पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी रणनीति बनानी…
नई दिल्ली। चार देशों के राजदूतों एवं उच्चायुक्तों ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक औपचारिक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए। परिचय पत्र प्रस्तुत करने वाले देशों में डोमिनिकन गणराज्य, तिमोर-लेस्ते, श्रीलंका और गैबोनीज गणराज्य शामिल हैं। राष्ट्रपति भवन के अनुसार, राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत करने वाले राजनियकों में डोमिनिकन गणराज्य के राजदूत फ्रांसिस्को मैनुअल कॉम्प्रेस हर्नांडेज़, तिमोर-लेस्ते लोकतांत्रिक गणराज्य के राजदूत कार्लिटो नून्स, श्रीलंका की उच्चायुक्त प्रदीपा महिशिनी कोलोन और गैबोनीज़ गणराज्य के उच्चायुक्त रोड्रिग डिकायी शामिल थे।
-बाघों की दहाड़ : मध्यप्रदेश में संरक्षण की एक जीवंत गाथा भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को कहा कि “बाघ केवल संख्या नहीं, बल्कि स्वाभिमान, स्वतंत्रता और सह-अस्तित्व का प्रतीक है।” दुनिया आज जब अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाती है, तब मध्य प्रदेश इसे केवल उत्सव नहीं बल्कि उपलब्धि की पुनः पुष्टि के रूप में देखता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय बाघ उत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में कुल 3,682 बाघों में से आज 800 से अधिक बाघ मध्य प्रदेश में हैं।…
नई दिल्ली। सिविल इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी फर्म मोनार्क सर्वेयर्स एंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मजबूती के साथ एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 250 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर 68.50 प्रतिशत प्रीमियम के साथ इसकी लिस्टिंग 421.25 रुपये के स्तर पर हुई। हालांकि लिस्टिंग के तुरंत बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण कंपनी के शेयरों में गिरावट आ गई। सुबह 10.30 बजे तक का कारोबार होने के बाद भी कंपनी के शेयर 407 रुपये के स्तर…
नई दिल्ली। लगातार पांच दिनों की गिरावट के बाद आज घरेलू सर्राफा बाजार सपाट स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज के कारोबार में सोना और चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमत में बदलाव नहीं होने के कारण आज भी देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 99,920 रुपये से लेकर 1,00,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज सोमवार के भाव 91,590 रुपये से लेकर 91,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच ही बिक रहा है। सोने की तरह ही चांदी के…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न मंत्रिमंडल की बैठक में राजगीर खेल अकादमी के लिए 1100 (ग्यारह सौ ) करोड़ रुपये की मंजूरी और पत्रकार पेंशन योजना में बदलाव को स्वीकृति सहित कुल 41 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। नीतीश कुमार मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में सबसे बड़ी घोषणा पत्रकारों की पेंशन योजना को लेकर रही। मुख्यमंत्री द्वारा कुछ दिनों पहले ही पात्र पत्रकारो की पेंशन को 6000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये करने की घोषणा की गई थी, जिसे अब कैबिनेट ने औपचारिक मंजूरी दे दी है। सरकार की के…
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से निष्कासित पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने राजद विधायक भाई वीरेंद्र की ओर से अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी/एसटी) समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। तेजप्रताप यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर मंगलवार सुबह एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा “क्या राजद अपने विधायक भाई वीरेंद्र पर भी कार्रवाई करेगी, जिन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर के आदर्शों के उलट एससी-एसटी समाज के खिलाफ शर्मनाक टिप्पणी की, जान से मारने की धमकी दी? तेज प्रताप यादव ने कहा कि मुझे तो जयचंदों की साज़िश के तहत पार्टी से…
देवघर। सावन माह में देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में लगातार श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। तीसरे सोमवार को सुबह 04:09 से मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में शिवभक्तों की गूंज से पूरा रूट लाइन गुंजायमान रहा। सभी कांवरिया कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए जलार्पण कर रहे थे। कांवरिया सुल्तानगंज से जल लेकर 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर जलार्पण करते हैं। जिला प्रशासन के अनुसार सावन मेला में अब तक कुल 33 लाख 11 हजार 291 श्रद्धालुओं ने बाबा…
