कोलकाता। मालदह के एक प्रवासी श्रमिक के साथ कथित बदसलूकी के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, वह एक राजनीतिक साजिश के तहत बनाया गया था। इसके तुरंत बाद ही सोमवार रात पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोला। शुभेंदु ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “जनता जान गई है कि ममता झूठी हैं। मुख्यमंत्री ने 27 जुलाई, 2025 को एक पोस्ट में दावा किया था कि दिल्ली में आधार सत्यापन के नाम पर…
Author: shivam kumar
बासेटेर (सेंट्स किट्स)। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवां और आखिरी टी20 मैच मंगलवार को जीतकर सीरीज 5-0 से क्लीन स्वीप कर ली। गेंदबाज बेन ड्वार्शुइस (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी और बाद में मिडिल ऑर्डर की दमदार बल्लेबाज़ी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 3 ओवर बाकी रहते हुए 3 विकेट से जीत हासिल की। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 171 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और टीम ने 25 रन पर 3 विकेट और 60 पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कैमरन ग्रीन (32 रन), टिम डेविड…
कम्पाला। सह-मेजबान यूगांडा ने आगामी कॉन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप 2024 के लिए अपनी अंतिम 25 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यह घोषणा सोमवार को टीम के कोच मॉर्ले बायेकवसो और फ्रेड मुहुमुजा द्वारा की गई। यह टूर्नामेंट केवल घरेलू लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया जाता है और 2 अगस्त से 30 अगस्त तक युगांडा, केन्या और तंजानिया द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। सीएएफ ने मूल रूप से 2024 में प्रस्तावित इस प्रतियोगिता को ढांचागत सुविधाओं की तैयारियों के कारण एक साल आगे बढ़ाकर 2025 में आयोजित करने का…
ढाका। बांग्लादेश से सोमवार को यात्रियों को लेकर सऊदी अरब जा रहे बांग्लादेश के विमान को तकनीकी खराबी की वजह से ढाका वापस लौटना पड़ा। यात्रियों को दूसरे विमान से रवाना किया गया। बांग्लादेश की राष्ट्रीय विमानन कंपनी ‘बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस’ के साथ इस हफ्ते दूसरी बार ऐसा हुआ है। ‘बिमान’ एशिया और यूरोप के लगभग 16 देशों में उड़ानों का संचालित करती है। ढाका ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के बोइंग बोइंग 777-ईआर ने सोमवार को दम्मम (सऊदी अरब) के लिए शाम होने से कुछ पहले 3ः33 बजे उड़ान भरी। यह उड़ान…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 09 मई, 2023 के आठ मामलों में जमानत देने से इनकार कर दिया। न्यायालय ने उनके वकील के अनुरोध पर नोटिस भी नहीं जारी किए और इन मामलों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई 12 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी। डान अखबार की खबर के अनुसार नवंबर, 2024 में लाहौर की एक आतंकवाद-रोधी अदालत ने 09 मई, 2023 के दंगों से संबंधित मामलों में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान को जमानत देने से इनकार कर दिया था। इस केस में लाहौर कोर कमांडर के…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान के केच क्षेत्र के जमरान इलाके में सशस्त्र अज्ञात लोगों ने पाकिस्तानी सेना पर ताबड़तोड़ हमले किए। अज्ञात व्यक्तियों ने कल रात जमरान के निवानो क्षेत्र में पाकिस्तान सेना के राशन वितरण वाहन को भी फूंक दिया। द बलूचिस्तान पोस्ट की बलूची भाषा समाचार सेवा के अनुसार, बंदूकधारियों ने पाकिस्तान सेना के एक काफिले को रिमोट कंट्रोल बम से निशाना बनाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, काफिले में शामिल वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। विस्फोट की आवाज दूर तक सुनाई पड़ी। इन हमलों में पाकिस्तान की सेना को भी भारी नुकसान हुआ है। इस बीच, एक…
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने और पाकिस्तान के प्रति नरम नीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सारे आतंकवाद की जड़ पाकिस्तान है और पाकिस्तान कांग्रेस की भूल है। ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले पर चर्चा गृहमंत्री अमित शाह ने कल से लोकसभा में जारी पहलगाम में आतंकवादी हमले के जवाब में भारत के सशक्त, सफल और निर्णायक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष चर्चा में आज भाग लिया। उन्होंने ऑपरेशन महादेव, पहलगाम हमले पर एनआईए जांच, पूरे घटनाक्रम और आंतकवाद के खिलाफ भाजपा सरकार की जीरो टॉलरेंस की…
मॉस्को। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस प्रमुख दिमित्री बाकानोव अमेरिका पहुंच गए हैं। वहां उनकी अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के कार्यवाहक प्रशासक सीन डफी के साथ बातचीत प्रस्तावित हैै। रोस्कोस्मोस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। द मॉस्को टाइम्स की खबर के अनुसार, रोस्कोस्मोस ने बयान में कहा कि बाकानोव ह्यूस्टन( टेक्सास) में हैं। डफी के साथ उनकी मुलाकात नासा और रोस्कोस्मोस के बीच क्रॉस-फ्लाइट समझौते को जारी रखने, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के जीवनकाल को बढ़ाने और स्टेशन की सुरक्षित डीऑर्बिटिंग सुनिश्चित करने की योजनाओं पर केंद्रित होगी। रोस्कोस्मोस प्रमुख बाकानोव स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान से 31 जुलाई…
कीव। मध्य यूक्रेन की एक जेल पर रात में हुए रूसी हमले में कम से कम 16 लोग मारे गए और कम से कम 35 अन्य घायल हो गए। रूस के हमलों में कई घरों को भी नुकसान हुआ है। यह दावा मंगलवार तड़के यूक्रेन के अधिकारियों ने किया। द मॉस्को टाइम्स अखबार की खबर के अनुसार यूक्रेनी क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख इवान फेडोरोव ने कहा कि रूस ने जापोरिज्जिया क्षेत्र में आठ हमले किए। इन हमलों में 16 लोग मारे गए और कम से कम 35 अन्य घायल हो गए। हमले में जेल पूरी तरह नष्ट हो गई।…
गाजा पट्टी। गाजा पट्टी के कई इलाकों में आज तड़के इजराइल के हवाई हमले में 15 नागरिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। इजराइल के लड़ाकू विमानों में इन क्षेत्रों में बमबारी की है। इतना ही नहीं, इजराइली बलों ने कल्किलिया प्रांत के पूर्वी हिस्से में एक निर्माणाधीन इमारत की नींव गिरा दी। इसके अलावा इजराइली खुफिया एजेंसी ने सुबह फिलिस्तीनी बार एसोसिएशन के प्रमुख फदी अब्बास को तलब किया। फिलिस्तीनी राष्ट्रीय प्राधिकरण की आधिकारिक समाचार एजेंसी वाफा के अनुसार, गाजा शहर के पश्चिम में हैदर गोलचक्कर के पास एक अपार्टमेंट पर इजराइली बलों की बमबारी में दो…
फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ तो आप सभी को याद ही होगी। इस फिल्म ने बॉलीवुड को तीन चमकते सितारे दिए वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट। तीनों ने इसी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी और आज इंडस्ट्री के सबसे चर्चित चेहरों में शुमार हैं। फिल्म के अन्य कलाकारों को भी दर्शकों ने काफी सराहा था। लेकिन अब उसी फिल्म से जुड़े एक अभिनेता ने अभिनय की दुनिया से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है, जिससे उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग चौंक गए हैं। फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में ‘सुडो’ का यादगार किरदार…
