Author: shivam kumar

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,388.64 अंक के स्तर पर बंद…

Read More

अररिया। सावन माह की तीसरी सोमवारी को जिले के विभिन्न मंदिरों और शिवालयों में शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है।सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में स्थापित शिवलिंग समेत शिवालयों में जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है।शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ ही शिव भक्त भगवान महादेव और मां पार्वती की पूजा अर्चना कर रहे हैं। केसरिया वस्त्रों में ॐ नमः शिवाय और हर हर महादेव का जाप करते हुए शिव भक्त मंदिर और शिवालय पहुंचकर पूजा अर्चना कर रहे हैं।जिले के कुर्साकांटा स्थित श्री सुंदरनाथ धाम मंदिर,मदनपुर स्थित श्री मदनेश्वरनाथ धाम मंदिर,रानीगंज…

Read More

-होटल में 25-30 लोग थे मौजूद पटना। राजधानी पटना के सबसे व्यस्त जगह डाक बंग्ला पर स्थित होटल सम्राट में रविवार-सोमवार दरमियानी रात लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की वजह से घबराहट में आकर तीन लोगों ने होटल के कमरे की खिड़की से छलांग लगा दी, लेकिन वे सुरक्षित हैं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। इस घटना के समय होटल में लगभग 25 से 30 लोग मौजूद थे, जिनमें से 15 लोग फंसे हुए थे जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल की गाड़ियों के साथ ही मौके…

Read More

पटना। राजधानी पटना में रविवार की देर रात हुई झमाझम बारिश से राजधानीवासियों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। सोमवार को भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। रविवार को दिनभर तेज हवाएं चलती रहीं और बादल छाए रहे। इससे मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पटना में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।…

Read More

रांची। सावन मास की तीसरी सोमवारी को लेकर पहाड़ी मंदिर सहित रांची के सभी शिवालयों और मंदिरों में सोमवार सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी है। पहाड़ी मंदिर के पास बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है, ओम नमः शिवाय और हर हर महादेव से पूरा वातावरण गूंज रहा है। लोग पहाड़ी मंदिर सहित अन्य शिवालयों पर जलार्पण कर सुख, समृद्धि और स्वस्थ रहने की कामना कर रहे हैं। रांची के कांके , कोकर, बूटी मोड, बरियातू, हिनू, चुटिया के सुरेश्वर धाम, हरमू, किशोरगंज, लालपुर सहित अन्य शिवालयों में भक्त भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना सुबह से…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। उलीडीह थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 25 वर्षीय युवक विशाल महतो की संदिग्ध हालात में मौत के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने उलीडीह थाना के सामने शव सड़क पर रखकर जाम कर दिया है। उन्होंने टायर जलाकर हत्यारे की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा – बुझाकर सड़क जाम हटाने का प्रयास कर रही है। विशाल रविवार रात यह कहकर घर से निकला था कि वह सूर्य मंदिर सजाने जा रहा है। सोमवार सुबह उसका शव दुर्गा मंदिर के पास एक मकान की छत पर मिला। मृतक…

Read More

अररिया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद राजद नेताओं के साथ सोमवार सुबह अररिया पहुंचे।जहां राजद जिलाध्यक्ष मनीष यादव की मौजूदगी में राजद कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष का स्वागत बुके और माला पहनाकर किया।सर्किट हाउस में तेजस्वी प्रसाद के साथ पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राज्यसभा सांसद संजय यादव,विधान पार्षद कारी शोहेब, प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव का स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया।राजद नेता से मिलने के लिए कार्यकर्ताओं की सर्किट हाउस में भीड़ उमड़ी रही।राजद नेता तेजस्वी प्रसाद समेत अन्य नेता किशनगंज के कोचाधामन में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के सिलसिले में अररिया पहुंचे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…

Read More

रांची। झारखंड में अब तक सामान्य से 56 प्रतिशत अधिक बारिश रिकार्ड की गई है। यह आंकड़ा मौसम विभाग का 1 एक जून से 27 जुलाई तक का है। विभाग के अनुसार झारखंड में 467.4 के मुकाबले 727 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। राज्य में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम में सामान्य से 130 मिमी अधिक दर्ज की गईं है। वहीं रांची में 99 प्रतिशत, सरायकेला खरसावां में 111 प्रतिशत, पश्चिमी सिंहभूम में 81 प्रतिशत, पलामू में 80 प्रतिशत, लातेहार में 98 प्रतिशत, खूंटी में 71 प्रतिशत और रामगढ़ में 70 प्रतिशत बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में रविवार को भी लगातार चौथे दिन गिरावट का रुख बना रहा। सोना आज 490 रुपये से लेकर 540 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी आज 1,900 रुपये प्रति किलोग्राम की कमजोरी दर्ज की गई है। आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 99,930 रुपये से लेकर 1,00,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 91,600 रुपये से लेकर 91,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव…

Read More

नई दिल्ली। विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली, ग्लोबल मार्केट की अनिश्चितता और भारत-अमेरिका के बीच होने वाले प्रस्तावित ट्रेड डील में हो रही देरी की वजह से घरेलू शेयर बाजार लगातार चौथे सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुआ। पूरे सप्ताह के कारोबार के दौरान बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव होता रहा, जिसकी वजह से सेंसेक्स साप्ताहिक आधार पर 294.64 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,463.09 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी ने भी साप्ताहिक आधार पर 131.40 अंक यानी 0.52 प्रतिशत फिसल कर 24,837 अंक के स्तर पर पिछले सप्ताह के कारोबार का अंत किया।…

Read More

पटना। राज्य में तेजी से बढ़ते साइबर अपराध के मामलों का अनुसंधान ठोस और प्रमाणिक तरीके से करने के लिए दो साइबर फॉरेंसिक प्रयोगशाला बनाने की योजना है। पटना और राजगीर में एक-एक ऐसा विशेष लैब स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। वर्तमान में सीआईडी के अंतर्गत कार्यरत फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) के साथ ही इसका संचालन किया जाएगा। इससे संबंधित विस्तृत कार्ययोजना के अमलीजामा पहनाने में सीआईडी लगी हुई है। साइबर फॉरेंसिक लैब को स्थापित करने के लिए गुजरात के गांधीनगर स्थित नेशनल फॉरेंसिक साइंस विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) की विशेष टीम जल्द ही बिहार आने जा रही है।…

Read More