पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी काे जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी अज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से दी गयी है, जाे उनके एक समर्थक के फाेन पर आया है। समर्थक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी काे मिले व्हाट्सएप संदेश में लिखा है, “हैलो सर, 24 घंटे के अंदर सम्राट चौधरी को गोली मार दूंगा। सच बोल रहा हूं। ” इस धमकी भरे संदेश के बाद कार्यकर्ता ने तुरंत स्थानीय पुलिस थाने को इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने कार्यकर्ता की…
Author: shivam kumar
गुमला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में झारखंड के जिला गुमला का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि समय के साथ इस जिले के लोग उग्रवाद का रास्ता छोड़कर कैसे बेहतर जिंदगी ओर कदम बढ़ा रहे है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी-कभी सबसे बड़ा उजाला वहीं से फूटता है, जहां अंधेरे ने सबसे ज्यादा डेरा जमाया हो। ऐसा ही एक उदाहरण है झारखंड के गुमला ज़िले का। एक समय था, जब ये इलाका माओवादी हिंसा के लिए जाना जाता था। बासिया ब्लॉक के गांव वीरान हो रहे थे। लोग डर के…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम की अगुवाई में मोर्चा के हरमू स्थित कैंप कार्यालय में रविवार को रांची जिला अंतर्गत भाजपा रातू मंडल के कार्यकर्ता रहे सैकड़ों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मोर्चा केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने सबों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि झामुमो के संस्थापक संरक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व से आमजन प्रभावित हैं।…
रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में मुलाकात की। झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने संबंधित छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। महतो ने राज्यपाल से कहा कि झारखंड राज्य लूट के लिए नहीं बना है, और फार्मेसी काउंसिल में जिसतरह भ्रष्टाचार अनियमितताएं हो रही है। उसपर अविलंब कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि काउंसिल में गंभीर घोटालों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीते 19 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग…
रांची। केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा और अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती, झारखंड इकाई के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पुराना विधानसभा सभागार में भारतीय ज्ञान परंपरा और समकालीन समाज विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक सीपी सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति कोई बीता हुआ अध्याय नहीं, बल्कि एक जीवंत विरासत है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को भारतीय दर्शन और भाषा साहित्य को आत्मसात करने करने की जरूरत है। मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने ऑनलाइन वीडियो कॉल के…
रांची। रांची के एक होटल में रविवार को आदित्य विक्रम जायसवाल की अध्यक्षता में एंपावर झारखंड की बैठक हुई। बैठक में राज्यहित और जनकल्याण से जुड़े कई मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। मौके पर आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि एंपावर झारखंड को एक रिसर्च विंग के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया, जो राज्य सरकार को आजीविका, कृषि, हॉर्टिकल्चर, ट्राइबल इकोनॉमी, टूरिज्म कॉरिडोर तथा स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने जैसे विषयों पर शोध कर सुझाव और रिपोर्ट उपलब्ध कराएगा। जायसवाल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य झारखंड को मजबूती से आगे बढ़ाना और युवाओं को राज्य…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर के रास्ते पर हुई भगदड़ में जन क्षति पर शोक व्यक्त किया। हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर के रास्ते में मची भगदड़ में छह लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर के मार्ग में भगदड़ की दुर्घटना में अनेक श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार बहुत पीड़ादायक है। मैं सभी शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं प्रार्थना करती हूं कि घायल…
नई दिल्ली। फुटबॉल क्लब आर्सेनल ने स्वीडन के 27 वर्षीय खिलाड़ी विक्टर ग्योकेरेस के साथ दीर्घकालिक करार किया है। स्पोर्टिंग के साथ अपने दो सीजन के दौरान विक्टर ने टीम को लगातार प्राइमेरा लीगा खिताब और एक राष्ट्रीय कप जीतने में मदद की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन किया है। स्वीडन के लिए अपने पिछले 17 मैचों में 12 गोल दागे हैं। क्लब के खेल निदेशक एंड्रिया बर्टा ने कहा कि विक्टर ग्योकेरेस को क्लब में लाने के लिए हमने जो शानदार डील पूरी की है। विक्टर एक असाधारण प्रतिभा हैं और उन्होंने लगातार यह साबित किया है…
मैनचेस्टर। इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में जब टीम इंडिया पारी की हार के खतरे से जूझ रही थी, तब शुभमन गिल और केएल राहुल ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को फिर से मुकाबले में वापस ला खड़ा किया। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 174 रन बना लिए हैं, लेकिन अब भी 137 रन पीछे है। चौथे दिन की शुरुआत इंग्लैंड ने 544/7 से की और अपनी पहली पारी को 669 रन पर समेटा। कप्तान बेन स्टोक्स (141) ने टेस्ट करियर का 14वां शतक लगाया और 5 विकेट भी…
गांधीनगर। गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश हो रही है। इसको लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट दिया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल राज्य में व्यापक वर्षा की स्थिति को देखते हुए आज अचानक स्टेट इमरजेंसी कंट्रोल रूम के दौरे पर पहुंचे और बारिश के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री पटेल ने सुरेन्द्रनगर, पाटण, अरवल्ली, अहमदाबाद, मेहसाणा, बनासकांठा, साबरकांठा और खेड़ा के जिला कलेक्टरों के साथ टेलिफोन पर बातचीत की और उनके जिलों में बरसात के कारण उत्पन्न हालात की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को अलर्ट…
सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सुकमा में पुलिस ने पांच लाख की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। यह महिला नक्सल संगठन में पामेड़ एरिया कमेटी की सक्रिय सदस्य थी। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने आज बताया कि नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर चिंतागुफा थाना से जिला बल और डीआरजी की संयुक्त पार्टी शनिवार को नक्सल गस्त सर्चिंग के लिए ग्राम एतराजपाड़, मिनपा, टोण्डामरका व आसपास क्षेत्र की रवाना हुए थे । अभियान के दौरान ग्राम टोण्डामरका के जंगल पहाड़ी की घेराबंदी की गई। इसमें एक महिला नक्सली माड़वी सुक्की (35 वर्ष )पति सोमड़ू,पामेड़…
