नई दिल्ली। जैसा कि आशंका जताई जा रही थी, विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान उन्हें दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके चलते वह अब ओवल टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार देर रात आधिकारिक रूप से पंत के बाहर होने और तमिलनाडु के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ एन जगदीशन को पंत के स्थान पर टीम में शामिल करने की घोषणा की। पंत को यह चोट मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन उस समय लगी जब वह क्रिस वोक्स की गेंद पर स्कूप…
Author: shivam kumar
बासेल। इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम ने यूएफा विमेंस यूरो 2025 के फाइनल में रविवार को स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह लगातार दूसरी बार है जब इंग्लैंड ने यूरो कप जीता है। नियमित समय और अतिरिक्त समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा, जिसके बाद फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। मैच के 25वें मिनट में स्पेन ने ओना बाट्ले के क्रॉस पर मरियोना कालदेंते के हेडर की मदद से बढ़त बना ली। इंग्लैंड की रक्षापंक्ति इस दौरान पूरी तरह चूक गई और गोलकीपर हन्ना हैम्पटन गेंद को रोक नहीं सकीं।…
– बाबा महाकाल नगर भ्रमण कर जानेंगे अपनी प्रजा का हाल, तीन स्वरूपों में भक्तों को देंगे दर्शन भोपाल। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की श्रावण/भाद्रपद माह में निकलने वाली सवारी के क्रम में आज (सोमवार) श्रावण मास की तीसरी सवारी धूमधाम से निकाली जाएगी। इस दौरान अवंतिकानाथ चांदी के रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे और अपनी प्रजा का हाल जानेंगे। सवारी के दौरान भगवान महाकाल तीन स्वरूपों में अपने भक्तों को दर्शन देंगे। श्री चंद्रमौलेश्वर के रूप में पालकी में, श्री मनमहेश के रूप में हाथी पर और श्री शिव-तांडव रूप में…
रांची। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रांची पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपित का नाम नित्यानंद पाल बताया गया है। एक वरीय अधिकारी ने सोमवार को गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित ने नशे की हालत में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। फोन करने वाले ने संजय सेठ से…
एडिनबर्ग (स्कॉटलैंड)। अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) ने एक “व्यापक” टैरिफ समझौता कर लिया है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को झटका देने वाले संभावित व्यापार युद्ध को टाल दिया गया है। यह समझौता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूरोपीय आयोग प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन के बीच स्कॉटलैंड में ट्रंप के गोल्फ कोर्स पर हुई संक्षिप्त बैठक के बाद हुआ। राष्ट्रपति ट्रंप ने बातचीत को “बहुत दिलचस्प” बताया और कहा, “मुझे लगता है कि यह दोनों पक्षों के लिए बहुत शानदार रहेगा।” वहीं, वॉन डेर लेयेन ने इसे “अब तक का सबसे बड़ा समझौता” कहा और ट्रंप को “कठोर लेकिन निष्पक्ष…
बैंकॉक। थाईलैंड की सेकेंड आर्मी एरिया के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बूनसिन पैडक्लांग ने अपनी मौत की खबर का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि वह देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर अपने सैनिकों के साथ लड़ रहे हैं। कमांडर पैडक्लांग ने आज कहा कि कंबोडिया ने अफवाह फैलाकर थाई सैनिकों का मनोबल गिराने की कोशिश की है कि वह कंबोडियाई बलों के हाथों मारे गए हैं। थाईलैंड के अखबार द नेशन की खबर के अनुसार, बूनसिन ने कहा कि कंबोडिया ने तस्वीर के साथ भी छेड़छाड़ की है। उन्होंने कहा, “मैं अभी भी…
कुआलालंपुर। थाईलैंड और कंबोडिया के नेता आज दोपहर यहां शांति वार्ता में हिस्सा लेंगे। थाईलैंड के वार्ताकार देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई के नेतृत्व में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पहुंच चुके हैं। दोनों देश के नेता अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप की चेतावनी के बाद शांति वार्ता को तैयार हुए हैं। थाईलैंड के बैंकॉक पोस्ट अखबार की खबर के अनुसार, दोनों देशों के नेता आज दोपहर तीन बजे कुआलालंपुर में शांति वार्ता के लिए तैयार हैं। इस दौरान दक्षिण-पूर्वी एशिया के इन दोनों देशों के बीच एक दशक से भी अधिक समय में हुए सबसे घातक संघर्ष को…
दमिश्क। पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद के शासन के पतन के बाद सीरिया में पहली बार संसदीय चुनाव की घोषणा की गई है। यह चुनाव 15 से 20 सितंबर 2025 के बीच कराए जाएंगे। इस बात की पुष्टि पीपुल्स असेंबली चुनाव की उच्च समिति के अध्यक्ष मोहम्मद ताहा अल-अहमद ने की, जिनका बयान सरकारी समाचार एजेंसी साना ने जारी किया। यह चुनाव दिसंबर 2024 में बशर अल-असद के शासन के गिरने के बाद स्थापित नई अंतरिम सरकार के अधीन पहली बार होंगे। उस समय सीरिया में एक तेज और अप्रत्याशित विद्रोही हमले में असद शासन का पतन हुआ था। इस नई…
नई दिल्ली। एल्यूमीनियम कास्टिंग बनाने वाली कंपनी स्वास्तिक कैस्टल के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मामूली बढ़त के साथ एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को निराश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 65 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर 3.08 प्रतिशत प्रीमियम के साथ इसकी लिस्टिंग 67 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के बाद भी इस शेयर में कोई खास हलचल नहीं हो रही है। सुबह 10.15 बजे तक का कारोबार होने के बाद भी कंपनी के शेयर 67 रुपये के स्तर पर ही बने हुए थे। स्वास्तिक…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार पांचवें दिन गिरावट का रुख बना हुआ है। हालांकि आज की गिरावट काफी मामूली है। कीमत में गिरावट आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 99,920 रुपये से लेकर 1,00,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 91,590 रुपये से लेकर 91,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी मामूली कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,15,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक कुछ देर के लिए रिकवरी करके हरे निशान में भी पहुंचे। इसके बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण इन दोनों सूचकांकों में गिरावट आ गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.19 प्रतिशत और निफ्टी 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।…
