Author: shivam kumar

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। आयोग को दोबारा सक्रिय करने के उद्देश्य से कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर राज्य कैबिनेट को भेज दिया है। प्रस्ताव में आयोग की मौजूदा स्थिति और सीआईडी जांच का हवाला देते हुए अध्यक्ष समेत तीनों सदस्यों के इस्तीफे के बाद उत्पन्न स्थिति का उल्लेख किया गया है। मुख्य बिंदु: JPSC के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा गया अध्यक्ष और तीनों सदस्यों के इस्तीफे के बाद आयोग का कामकाज प्रभावित नए अध्यक्ष और सदस्यों के नाम फिलहाल प्रस्ताव में शामिल नहीं…

Read More

रांची। राजधानी रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वासुदेव टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से वर्कशॉप में खड़े छह वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण किए जाने से इसे वर्कशॉप के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। सदर…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में 37 वर्षीय सुशील शाह की मौत हो गई। पानी टंकी के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार सुशील गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मची अफरा-तफरी प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, सुशील बाइक से तेज गति से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका बाइक पर से नियंत्रण हट गया और वाहन बिजली के पोल से टकरा गया। जोरदार टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल…

Read More

काठमांडू। नेपाल सरकार विदेशों में रह रहे नेपाली नागरिकों को मतदान का अधिकार देने की दिशा में आगे बढ़ रही है। गृहमंत्री सुदन गुरुंग ने निर्वाचन आयोग से विदेश में रहने वाले तथा अपने निर्वाचन क्षेत्र से बाहर रह रहे मतदाताओं के लिए मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक कानूनी प्रावधान प्रस्तावित विधेयक में शामिल करने का आग्रह किया है। निर्वाचन आयोग के साथ निर्वाचन प्रबंधन विधेयक के मसौदे और चुनाव सुधार को लेकर हुई चर्चा के दौरान गृहमंत्री ने यह प्रस्ताव रखा। उन्होंने आयोग से इस व्यवस्था को लागू करने के लिए जरूरी तकनीकी तैयारियां भी शुरू…

Read More

काठमांडू। नेपाल में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने शनिवार को मौसम को लेकर नया बुलेटिन जारी करते हुए देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। पहाड़ी और हिमाली क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश के अलावा कुछ स्थानों पर हिमपात का भी अनुमान है। मुख्य बिंदु नेपाल में मानसून फिर सक्रिय, कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान। पहाड़ी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना। कोशी, बागमती, गंडकी, लुंबिनी और सुदूरपश्चिम के कुछ तराई इलाकों में मध्यम बारिश संभव। मधेस प्रदेश के कुछ हिस्सों में…

Read More

पश्चिम चंपारण। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग पर पराउ टोला बनकटवा के पास तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी और तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार देर रात सड़क किनारे आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। बताया गया कि कार्यक्रम देवेंद्र दुबे के बेटे की छठी…

Read More

हजारीबाग। गिद्दी थाना क्षेत्र में शनिवार की अहले सुबह पुलिस और राहुल दुबे गिरोह से जुड़े अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों के पैर में गोली लगी, जिन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया। वहीं, एक अन्य अपराधी जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। मुख्य बिंदु सुबह करीब 3:50 बजे गिद्दी थाना क्षेत्र में हुई पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़। पुलिस के अनुसार, राहुल दुबे गिरोह के तीन अपराधी बड़ी वारदात की तैयारी में इलाके में घूम रहे थे। पुलिस की…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल स्थित सीमेंट एंड इस्पात पावर प्लांट में शुक्रवार देर रात हुए जोरदार ब्लास्ट में तीन इंजीनियरों की मौत हो गई, जबकि एक इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बरकाकाना थाना प्रभारी उमाशंकर वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अत्यधिक तापमान के कारण पावर प्लांट के सिस्टम पर दबाव बढ़ गया था। इसी दौरान प्रोटेक्शन सिस्टम फेल होने और टरबाइन के ओवरस्पीड होने के बाद जोरदार ब्लास्ट हुआ।…

Read More

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई है। इस मामले पर देश की शीर्ष अदालत में सुनवाई होने वाली है, जिससे एक बार फिर राज्य के अभ्यर्थियों और युवाओं की निगाहें अदालत के रुख पर टिकी हुई हैं। याचिकाकर्ता हरीशरण देवगन की ओर से दायर इस याचिका में परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल उठाए गए हैं। याचिका में मांग की गई है कि आयोग की परीक्षाओं में सामने आई गड़बड़ियों की निष्पक्ष…

Read More

रांची। झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, रांची के वर्ष 2026-2028 के कार्यकाल के लिए हुए चुनाव में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया के दौरान पूरे दिन अधिवक्ताओं के बीच काफी उत्साह और सरगर्मी देखने को मिली। सुबह से ही मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। विभिन्न पदों के उम्मीदवार और उनके समर्थक लगातार अपने पक्ष में समर्थन जुटाने और मतदाताओं से संपर्क करने में जुटे रहे। इस चुनाव के माध्यम से एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सहायक कोषाध्यक्ष, सचिव प्रशासन, सचिव पुस्तकालय के…

Read More

कोडरमा। सतगावां प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्था और खराब भोजन के खिलाफ शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। करीब 300 छात्राओं ने विद्यालय से प्रखंड मुख्यालय तक लगभग 8 किलोमीटर पैदल मार्च किया। प्रदर्शन के दौरान कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ गयी और वे बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ीं। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मुख्य बिंदु : कस्तूरबा विद्यालय की करीब 300 छात्राओं ने निकाला पैदल मार्च खराब भोजन और बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन कई छात्राएं रास्ते में हुईं बेहोश,…

Read More