Author: shivam kumar

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तेलंगाना के गोशामहल विधानसभा से तीन बार के विधायक टी. राजा सिंह का पार्टी से इस्तीफा मंजूर कर लिया है। शुक्रवार को भाजपा महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार टी. राजा सिंह ने इस्तीफे के साथ जो बातें लिखी थीं, उसे अप्रासंगिक बताते हुए इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार लिया गया है। उल्लेखनीय है कि तेलंगाना के गोशामहल से चर्चित विधायक टी. राजा सिंह ने एन. रामचंदर राव को तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के विरोध में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता…

Read More

रांची। झारखंड पुलिस के इंस्पेक्टर रैंक से प्रमोशन पाकर डीएसपी बने रांची जिला के नवप्रोन्नत छह अधिकारियों को बैच लगाया गया। डीआईजी सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा के दफ्तर में पीपिंग सेरेमनी के तहत सभी अधिकारियों को एक-एक कर डीएसपी रैंक का बैच लगाया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गयी। लोअर बाजार के थानेदार इंस्पेक्टर दयानंद, बरियातु थानेदार मनोज कुमार, अरगोड़ा थाना प्रभारी आलोक सिंह, इंस्पेक्टर विजय सिंह, महेश्वर प्रसाद रंजन और तलेश्वर प्रसाद कुशवाहा को रांची के आईजी मनोज कौशिक ने बैच लगाकर सम्मानित किया। इन अधिकारियों के कंधे पर लगे इंस्पेक्टर रैंक के बैच को हटाकर…

Read More

रांची। सावन के पहले दिन राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों में शुक्रवार तड़के सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। पहाड़ी मंदिर में जहां हजारों श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ पर जल अर्पित कर सुख, समृद्धि की कामना की। पहाड़ी मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है। फूल-मालाओं से सजे मुख्य द्वार से लेकर मंदिर शिखर तक आस्था और सौंदर्य का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भीड़ को व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने के लिए प्रशासन ने इस बार तकनीक का सहारा लिया है। मंदिर के मुख्य द्वार के पास एलईडी स्क्रीन लगाई गई है…

Read More

खूंटी। मिनी बाबाधाम के रूप में प्रसिद्ध बाबा आम्रेश्वर धाम में शुक्रवार से शुरू हो रहे श्रावणी मेले का उद्घाटन केंदीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ सहित अन्य ने बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर और नारियल फोड़कर किया। अन्य अतिथियों में खूंटी के विधायक राम सूर्या मुंडा, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, अनुमंडल पदाधिकारी रूपेश कुमारी, बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के अध्यक्ष लाल ज्ञानेंद्र नाथ शाहदेव, महामंत्री मनोज कुमार शामिल थे। पंडित हरिहर नाथ कर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अतिथियों को भगवान शिव शंकर की पूजा अर्चना कराई। मेले का समापन नौ अगस्त को सावन पूर्णिमा को होगा।

Read More

लातेहार। लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर कुख्यात अपराधकर्मी राहुल सिंह गिरोह के छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने दो देशी पिस्तौल और छह जिंदा गोलियां बरामद की। गिरफ्तार अपराधियों में मोहम्मद शाहिद अंसारी ,शमशाद अंसारी, मुजम्मिल अंसारी लोहरदगा के रहने वाले हैं। तरुण यादव और मनोज तूरी चंदवा लातेहार के रहने वाला है। वही नितेश उरांव गुमला का रहने वाला है । शुक्रवार को प्रेस वार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि उन्‍हें सूचना मिली कि कुख्‍यात अपराधी राहुल सिंह के इशारे पर कुछ…

Read More

लंदन। लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज़ बनकर उभरे युवा ऑलराउंडर नितीश रेड्डी ने अपनी सधी हुई गेंदबाज़ी से सबको प्रभावित किया। 22 वर्षीय नितीश ने इंग्लैंड की पहली पारी में बेन डकेट और ज़ैक क्रॉली को आउट करते हुए कुल दो विकेट झटके – और खास बात यह रही कि दोनों विकेट उन्हें उनके पहले ओवर में ही मिल गए। भारत की ओर से खेले जा रहे चार तेज़ गेंदबाज़ों में सबसे धीमी गति से गेंदबाज़ी करने वाले नितीश ने 14 ओवर डाले, जो अनुभवी मोहम्मद सिराज के बराबर थे। उन्होंने पूरे दिन…

Read More

जिनेवा। स्विट्ज़रलैंड की रियोला झेमाइली ने गुरुवार को फिनलैंड के खिलाफ मुकाबले के अंतिम क्षणों में गोल कर टीम को 1-1 की रोमांचक बराबरी दिलाई और इसके साथ ही मेज़बान टीम ने पहली बार महिला यूरो 2025 के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस ड्रा के चलते फिनलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो गया। ग्रुप ए में नॉर्वे के बाद स्विट्ज़रलैंड दूसरे स्थान पर रहा। उसे नॉकआउट चरण में पहुंचने के लिए सिर्फ ड्रॉ की जरूरत थी, जो उसने नाटकीय अंदाज में हासिल किया। फिनलैंड के लिए नतालिया कुइक्का ने 79वें मिनट में पेनल्टी पर गोल कर बढ़त दिलाई। यह पेनल्टी…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्त हुए युवाओं को 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी इन युवाओं को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने आज एक बयान में कहा कि इस बार 16वां रोजगार मेला देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इन मेलों के माध्यम से चयनित युवा देश के विभिन्न हिस्सों से आए हैं और वे जल्द ही अपने-अपने मंत्रालयों और विभागों में कार्यभार संभालेंगे। यह नियुक्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में की…

Read More

नई दिल्ली। केन्‍द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की क्षेत्रीय बैठक शनिवार को केवड़िया में होगी। बैठक में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गोवा, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के विभागों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। क्षेत्रीय बैठक की केन्‍द्र-राज्य के बीच रचनात्मक संवाद और तालमेल के लिए एक मंच के रूप में कल्‍पना की गई है, जिसमें मंत्रालय की प्रमुख योजनाएं लागू करने को मजबूती प्रदान करने पर मुख्‍य रूप से चर्चा होगी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक बैठक…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पांच देशों की यात्रा को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की टिप्पणी को भारतीय जनता पार्टी ने शर्मनाक बताया है। शुक्रवार को भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री को विदेशों में मिलने वाला सम्मान हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। चाहे वो कोई भी देश हो, जब भारत के नेतृत्व को वैश्विक मंच पर सिर आंखों पर बैठाया जाता है तो वो क्षण संपूर्ण भारत की प्रतिष्ठा का प्रतीक बनता है। मुख्यमंत्री भगवत मान का बयान शर्मनाक और हर भारतीय का अपमान है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए…

Read More

मुंबई। लोकप्रिय कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा और उनकी पत्नी के कनाडा में स्थित रेस्टोरेंट ‘कैप्स कैफे’ पर गोलीबारी की घटना काे लेकर एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है। कपिल शर्मा की टीम ने घटना पर दुख जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।उनकी टीम ने प्रशंसकाें से संयम बरतने की अपील की गई है। कपिल शर्मा की टीम ने कैप्स कैफे पर हुई गोलीबारी के बाद एक आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए अपने भावनात्मक हालात शेयर किए हैं। बयान में कहा गया है, “हमने इस कैफे की शुरुआत लोगों को एक साथ लाने…

Read More