Author: shivam kumar

नई दिल्ली। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने अहमदाबाद में एयर इंडिया (एआई 171) दुर्घटना पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर दी । एयर इंडिया ने 15 पेज वाली प्रारंभिक रिपोर्ट मिलने की पुष्टि की है। एयर इंडिया ने एक्स हैंडल पर कहा, ” एयर इंडिया (एआई 171) दुर्घटना से प्रभावित परिवारों और अन्य लोगों के साथ एकजुटता से खड़ी है। हम इस क्षति पर शोक व्यक्त करते हैं और इस कठिन समय में सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।” विमानन कंपनी ने कहा, ”हमें विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की 12 जुलाई को जारी प्रारंभिक रिपोर्ट प्राप्त…

Read More

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज सपत्नीक राजस्थान के कोटा के प्रवास पर रहेंगे। वह भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने 11 जुलाई को जारी विज्ञप्ति में दी। पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, जगदीप धनखड़ एवं डॉ. सुदेश धनखड़ आज कोटा का दौरा करेंगे। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति आईआईआईटी कोटा के चौथे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे।

Read More

ताइपे (ताइवान)। चीन ने एकबार फिर ताइवान के आसपास सैन्य गतिविधियां तेज कर दी हैं। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने शनिवार सुबह 6 बजे (स्थानीय समय) तक ताइवान के आसपास चीन के 14 सैन्य विमानों, नौ नौसैनिक जहाजों और एक आधिकारिक जहाज की गतिविधियों का पता लगाया। इन 14 सैन्य विमानों में से नौ तो मध्य रेखा को पार कर ताइवान के उत्तरी और पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में प्रवेश भी किया। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने एक्स पोस्ट पर यह विवरण साझा किया है। मंत्रालय ने कहा कि ताइवान के सशस्त्र बल…

Read More

लॉस एंजिल्स। संघीय न्यायाधीश मामे इवुसी-मेन्सा फ्रिम्पोंग ने शुक्रवार को अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन (एसीएलयू) के नागरिक अधिकार मुकदमे के पक्ष में फैसला सुनाया। संघीय न्यायाधीश ने ट्रंप प्रशासन को तत्काल लॉस एंजिल्स और कैलिफोर्निया के कई अन्य काउंटियों में आव्रजन छापों को अस्थायी रूप से रोकने का आदेश दिया। छापे की यह कार्रवाई कई दिनों से संयुक्त राज्य अमेरिका आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) कर रहा है। न्यायाधीश ने कहा कि इन छापों को तत्काल रोका जाए। सीबीएस न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, जिला न्यायाधीश फ्रिम्पोंग ने फैसले में लिखा, ” आईसीई संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान…

Read More

ब्रासीलिया/वाशिंगटन। ब्राजील का राष्ट्रपति कार्यालय अमेरिका से भौतक रूप से आने वाले डोनाल्ड ट्रंप के 50 प्रतिशत वाले पत्र ‘बोल्सोनारो इफैक्ट टैरिफ’ को रिसीव नहीं करेगा। ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा ने अपने राजनयिकों को इस आशय का आदेश दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस कदम से ब्राजील के राष्ट्रपति भड़के हुए हैं। अमेरिका के सीबीएस न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा ने आरोप लगाया कि ट्रंप की ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो से मित्रता है। इसलिए वह जेयर के खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खत्म करने का दबाव बनाने…

Read More

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। इस एक्शन-कॉमेडी ड्रामा में अजय के साथ मृणाल ठाकुर और रवि किशन जैसे शानदार कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अजय देवगन मीडिया से सामने आये और सिर्फ फिल्म के बारे में ही नहीं, बल्कि कई समसामयिक और विवादित मुद्दों पर भी बेझिझक अपनी राय रखी। उनका बेबाक अंदाज़ एक बार फिर दर्शकों और प्रशंसकों को प्रभावित कर गया। जब मीडिया ने अजय देवगन से दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ और उससे जुड़े विवादों को लेकर…

Read More

पटना। केंद्रीयमंत्री और लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को एक इंस्टाग्राम अकाउंट से 20 जुलाई तक बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जमुई सांसद और चिराग पासवान के जीजा ने एक्स पोस्ट में इसके लिए राजद पर आरोप लगाया है। पटना के साइबर थाने में लोजपा (रा) के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने इस पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। चिराग को धमकी मिलने के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया है। भट्ट ने बताया कि यू-ट्यूबर दक्षाप्रिया के इंस्टाग्राम अकाउंट के कमेंट्स सेक्शन में टाइगर मेराज इदिसी ने चिराग पासवान को बम से उड़ाकर जान से…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। दक्षिण पूर्व रेलवे के अद्रा मंडल में विकासात्मक कार्यों के चलते टाटानगर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे के अनुसार, इन कार्यों के कारण टाटानगर के यात्रियों को भी अगले सप्ताह काफी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार 14 जुलाई से 20 जुलाई 2025 तक आसनसोल-अद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर पूरी तरह रद्द रहेगी। वहीं झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम एक्सप्रेस 14 और 16 जुलाई को रद्द रहेगी। टाटानगर से चलने वाली टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू पैसेंजर 14, 17 और 20 जुलाई को अद्रा में ही शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट…

Read More

पलामू। पूर्व मंत्री सह पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे की अंतिम यात्रा शनिवार सुबह पलामू से होकर गुजरी। रांची से सड़क मार्ग द्वारा मेदिनीनगर पार्थिव शरीर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों की भारी भीड़ उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। चंद्रशेखर आजाद चौक, रेड़मा में पार्थिव शरीर पहुँचने पर फूल माला अर्पित कर ददई बाबा अमर रहें, जब तक सूरज चांद रहेगा, ददई दुबे आपका नाम रहेगा सरीखे नारे लगाए । इसके बाद पार्थिव शव पलामू कांग्रेस भवन लाया गया, जहां पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं…

Read More

रांची। बारिश में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) ने रांची को पीछे छोड़ दिया है। पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है, जबकि रांची दूसरे स्थान पर रहा। एक जून से 11 जुलाई तक हुई बारिश के आंकड़ों के अनुसार पूर्वी सिंहभूम में 336.6 मिमी के मुकाबले 863.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। यह सामान्य बारिश से 157 प्रतिशत अधिक है। वहीं दूसरे स्थान पर रहे रांची में 308.3 मिमी की तुलना में 770.8 मिमी बारिश हुई। यह सामान्य से 150 प्रतिशत अधिक है। वहीं तीसरे स्थान पर सरायकेला-खरसावां रहा, जहां 299.1 मिमी की तुलना में 689 मिमी बारिश…

Read More

पटना। पूर्व मुख्यमंत्री स्व सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की जयंती के अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रीकृष्णापुरी में आयोजित राजकीय समारोह में स्व सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पुलिस महानिरीक्षक पटना, जितेन्द्र राणा, जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन…

Read More