Author: shivam kumar

वाशिंगटन। पिछले साल जुलाई में डोनाल्ड ट्रंप पर की गई गोलीबारी की घटना के संबंध में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने अपने छह एजेंटों को निलंबित कर दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई पिछले साल 13 जुलाई को पेंसिलवेनिया के बटलर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास से जुड़ी विफलताओं के सिलसिले में की गई है। एबीसी न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, 13 जुलाई, 2024 को हुई गोलीबारी की घटना की बरसी से चार दिन पहले ही इन कर्मियों के निलंबन की पुष्टि की गई है। इस गोलीबारी में ट्रंप का कान…

Read More

नई दिल्ली। हाई क्वालिटी फिल्टरेशन इक्वीपमेंट बनाने वाली कंपनी क्रायोजेनिक ओजीएस के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 47 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर 90 प्रतिशत प्रीमियम के साथ इसकी लिस्टिंग 89.30 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के बाद लिवाली शुरू हो जाने के कारण कुछ ही देर में कंपनी के शेयर उछल कर 93.76 रुपये के अपर सर्किट लेवल पर पहुंच गए। इस तरह पहले दिन के कारोबार में ही कंपनी के आईपीओ…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट का रुख नजर आ रहा है। भाव में गिरावट आने की वजह से आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 98,170 रुपये से लेकर 98,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 89,990 रुपये से लेकर 90,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी मामूली कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,09,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। दिल्ली में 24 कैरेट…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में कुछ तेजी भी आई, लेकिन इसके तुरंत बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया। लगातार हो रही बिकवाली की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिर कर लाल निशान में पहुंच गए। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.21 प्रतिशत और निफ्टी 0.24 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में आज कमजोरी बनी हुई है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। एशियाई बाजारों में भी आज खरीदारी का माहौल बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का जोर बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.61 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,263.26…

Read More

पटना। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने आज सुबह राजधानी पटना, सहरसा और सीतामढ़ी में छापा मारा है। यह कार्रवाई बिहार सरकार के एक अधिकारी के आवास और अन्य स्थानों पर की गई है। अधिकारियों के अनुसार, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बीएसइआईडीसी) के कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार के ठिकानों पर दबिश दी गई है। ईओयू की एक टीम सीतामढ़ी, तीन टीमें सहरसा और दो टीमें पटना में कार्रवाई कर रही हैं। टीमों में आर्थिक अपराध इकाई के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हैं। तीनों जगह सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं। ईओयू की प्रारंभिक जांच में…

Read More

रांची। प्रदेश की राजधानी रांची के होटल रेडिसन ब्लू में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक गुरुवार को शुरू हाे गई । इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं। बैठक में झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रमुख नेता शामिल हुए हैं। बैठक शुरू हाेने के पूर्व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गुलदस्ता और प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, उपमुख्यमंत्री पार्वती परीदा,…

Read More

रांची। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति की ओर से बाल कांवड़ यात्रा 27 जुलाई को निकाली जाएगी। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के अध्यक्ष राजेश साहू के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री शिव बारात आयोजन महा समिति पहाड़ी मंदिर भव्य और विशाल बाल कांवर यात्रा 27 जुलाई को नक्षत्र वन, राज्यभवन के समीप से रातू रोड होते हुए पहाड़ी मंदिर में महाकाल बाबा पर जलाभिषेक करेंगे । सभी छोटे-छोटे बच्चे गेरुआ वस्त्र धारण किये पैदल जल लेकर पहाड़ी मंदिर में जलाभिषेक…

Read More

लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत टोरी रेलवे साइडिंग के पास अपराधियों ने बुधवार की देर रात एक हाइवा में आग लगा दी। अपराधियों ने इस दौरान हवाई फायरिंग भी की। घटना की जिम्मेवारी राहुल दुबे गिरोह ने ली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। डीएसपी अरविंद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 1:00 बजे 6 से 8 की संख्या में अपराधी कोयला साइडिंग के पास पहुंचे थे।…

Read More

रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार हो रही बारिश के चलते हैं गरीबों की शामत आ गई है। दिहाड़ी मजदूरी करनेवाले, ठेला खोमचेवाले, सड़क पर सब्जियां बेचनेवाले लोगों के जीवन खासा प्रभावित हुआ है। वहीं विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही लोगों को रोजमर्रा के काम करने भी परेशानी हुई। इधर, रांची में लगातार बारिश से नदी-नाले और डैम उफान पर हैं। रांची के गेतलसूद डैम, रुक्का और धुर्वा डैम लबालब भर गए हैं। वहीं भारी बारिश के कारण…

Read More

पलामू। पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के बंशीखुर्द में बुधवार की रात वन की जमीन पर अवैध कब्जा रोकने गई। वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। प्रभारी वनपाल सहित सात वन कर्मियों की जमकर पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से जख्मी ड्राइवर को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। सूचना मिलने पर मनातू पुलिस ने सभी वन कर्मियों को बाहर निकाला, जबकि हमला करने वाले ग्रामीण ट्रैक्टर को छुड़ा ले गए हैं। वन विभाग के अनुसार मनातू के प्रभारी वनपाल संजय लकड़ा को बुधवार रात गुप्त सूचना मिली थी…

Read More