ईस्ट रदरफोर्ड। ब्राज़ीलियाई स्ट्राइकर जोआओ पेड्रो के दो शानदार गोलों की बदौलत चेल्सी ने फ्लूमिनेंस को 2-0 से हराकर फीफा क्लब विश्व कप 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। यह मुकाबला मंगलवार को मेट लाइफ स्टेडियम, न्यू जर्सी में खेला गया। ब्राइटन से करीब £60 मिलियन (करीब 650 करोड़ रुपये) में हाल ही में चेल्सी से जुड़े 23 वर्षीय जोआओ पेड्रो ने पहली बार चेल्सी के लिए शुरुआती एकादश में खेलते हुए यह कमाल किया। उन्होंने 18वें मिनट में पहला गोल किया और फिर 56वें मिनट में दूसरा गोल दागा। गौरतलब है कि जोआओ पेड्रो ने अपने करियर…
Author: shivam kumar
मेक्सिको सिटी। मैक्सिको और कोलंबिया की राष्ट्रीय फुटबॉल टीमें अक्टूबर में एक अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच में आमने-सामने होंगी। मैक्सिकन फुटबॉल महासंघ ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। यह मुकाबला 11 अक्टूबर को अमेरिका के टेक्सास राज्य के आर्लिंगटन स्थित एटी एंड टी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह तारीख आधिकारिक फीफा अंतरराष्ट्रीय विंडो के अंतर्गत आती है। यह मुकाबला 2026 फीफा वर्ल्ड कप की तैयारियों का हिस्सा होगा, जिसकी मेज़बानी मैक्सिको, अमेरिका और कनाडा मिलकर कर रहे हैं। फीफा नियमों के अनुसार, इन तीनों देशों की टीमें टूर्नामेंट में सीधे हिस्सा लेंगी। कोलंबिया के लिए यह एक उच्च स्तरीय परीक्षा होगी,…
नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना दिवस पर केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए इसको राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि ‘ज्ञान-शील-एकता’ के मंत्र के साथ एबीवीपी ने विद्यार्थियों के अंतस में राष्ट्रीयता की ज्योति प्रज्वलित की है और यह संगठन निरंतर राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के पावन कार्य में जुटा हुआ है। एबीवीपी न केवल एक छात्र संगठन है, बल्कि यह युवाओं में नेतृत्व, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व की चेतना जागृत करने वाला एक सशक्त मंच है। सोनोवाल ने एबीवीपी के…
नई दिल्ली। भारत और ब्राजील के बीच छह महत्वपूर्ण समझौतों और सहमति-पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। ये समझौते आतंकवाद और संगठित अपराध से मुकाबले, नवीकरणीय ऊर्जा, जन-स्तर पर लागू डिजिटल समाधान साझा करने, बौद्धिक संपदा सहयोग, कृषि अनुसंधान और गोपनीय सूचना की सुरक्षा से संबंधित हैं। इन समझौतों से दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को नई गति मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के बीच मंगलवार को हुई द्विपक्षीय वार्ता में अगले पांच वर्षों में दोनों देशों के व्यापार को 20 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया। दोनों नेताओं के…
पटना। बिहार में मतदाता पुनरीक्षण के मुद्दे और ट्रेड यूनियन के हड़ताल के समर्थन में आईएनडीआई गठबंधन के आज बिहार बंद का असर रेल और सड़क यातायात पर पड़ा है। बंद समर्थकों ने राजधानी पटना समेत राज्यभर में रेल और सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर विरोध जताया। महात्मा गांधी सेतु में आवाजाही बाधित है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पटना में आयकर गोलमंबर से वीरचंद पटेल पथ और शहीद स्मारक होते हुए चुनाव आयोग कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे। इस बीच खबर है कि राजद नेताओ ने दरभंगा जंक्शन पर नमो भारत ट्रेन को रोक दिया है। रेल…
पटना। बिहार में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ महागठबंधन के आज आहूत बंद का असर पटना सहित राज्य के विभिन्न जिलाें में सुबह से दिख रहा है। महागठबंधन के इस बंद काे और प्रभावशाली बनाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली से पटना पहुंच गए हैं। पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया । थोड़ी देर बाद वह बंद में शामिल होंगे। राहुल तेजस्वी यादव के साथ चुनाव आयाेग कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे। विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ महागठबंधन ने बिहार बंद का आह्वान किया है। इस आंदोलन का नेतृत्व…
जम्मू। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 7579 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था आज सुबह भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से अमरनाथ गुफा की तीर्थयात्रा के लिए कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू से आठवां जत्था आज सुबह 302 वाहनों से रवाना हुआ। जत्थे में 5719 पुरुष, 1577 महिलाएं, 40 बच्चे, 167 साधु और 76 साध्वियां शामिल हैं। इनमें से 3031 तीर्थयात्री सुबह 3ः25 बजे बालटाल आधार शिविर के लिए और 4548 तीर्थयात्री सुबह 3ः40 बजे पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए। वहां से वह पवित्र गुफा की अपनी आगे की यात्रा के लिए…
आणंद। गुजरात के आणंद जिले में वर्षों पुराना गंभीर ब्रिज बड़े हादसे का गवाह बना। इस ब्रिज के टूट जाने से गुजर रहे दो ट्रक, एक बोलेरो समेत चार वाहन महिसागर नदी में समा गए। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई , जबकि तीन अन्य लोगों को स्थानीय नागरिकों और बचाव टीम ने रेस्क्यू कर बचा लिया है। पादरा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पहुंची। स्थानीय तैराकों की मदद से वाहन सवार लोगों की तलाश की गई। इस दौरान समीपवर्ती मुजपुर आदि गांवों के लोग पहुंच गए। बताया जा रहा है कि 1981 में इस ब्रिज…
काठमांडू। लगातार बारिश के कारण देश के सभी प्रमुख नदियों में आई बाढ़ और भूस्खलन ने देश भर के दस राष्ट्रीय राजमार्गों को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया है। बीती रात से नेपाल के अधिकांश स्थानों पर लगातार बारिश हो रही है। नेपाल पुलिस मुख्यालय के अनुसार, अवरुद्ध सड़कों में संखुवासभा में कोशी राजमार्ग, पंचथर में मेची राजमार्ग, रसुवा में पासंग ल्हामु राजमार्ग, मकवानपुर में कांति लोकपथ, म्याग्दी में दरबांग रोड, नवलपरासी में पूर्व-पश्चिम महेन्द्र राजमार्ग, डोल्पा में भेरी कॉरिडोर, पश्चिमी रुकुम में जाजरकोट-डोल्पा कॉरिडोर और बझांग में जय पृथ्वी राजमार्ग शामिल हैं। इस बीच, अन्य कुछ राजमार्ग और…
वाशिंगटन। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हाथ खोल दिए हैं। शीर्ष अदालत ने मंगलवार को संघीय कार्यबल में कटौती करने और संघीय एजेंसियों को खत्म करने की उनकी योजना पर निचली अदालत के प्रतिबंध के फैसले को पलट दिया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ट्रंप के रास्ते में आई बड़ी कानूनी अड़चन खत्म हो गई। वह अब संघीय कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी कर सकते हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार और सीबीएस न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय से आवास और शहरी विकास, राज्य और राजकोष विभागों सहित अन्य एजेंसियों के…
ब्रासीलिया (ब्राजील)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में विमान से अफ्रीकी देश नामीबिया के लिए रवाना हो गए। इससे पहले प्रधानमंत्री की ब्राजील की यादगार यात्रा रियो डी जेनेरियो में सफल 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और ब्रासीलिया की राजकीय यात्रा के साथ पूरी हुई। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पोस्ट पर यह जानकारी साझा की। भारत और ब्राजील आतंकवाद से निपटेंगे विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) पी कुमारन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ब्राजील की यात्रा पर पत्रकारों को बताया कि प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद सहमति पत्रों और…
