Author: shivam kumar

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के अवसर पर झारखंड सरकार पर तीखा प्रहार किया। चाईबासा स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रेस वार्ता में उन्होंने पेसा कानून के क्रियान्वयन में देरी, पंचायतों की उपेक्षा और नई शराब नीति को लेकर राज्य सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े किए। अर्जुन मुंडा ने कहा कि उनके कार्यकाल में राज्य में पंचायत चुनाव सफलतापूर्वक कराए गए थे ताकि ग्राम सभा और पंचायतें सशक्त हों, लेकिन मौजूदा सरकार ने अब तक पंचायतों को वास्तविक…

Read More

डा मुखर्जी की जयंती पर महानगर के चारों मंडलों में आयोजित हुई संगोष्ठी अयोध्या। जनसंघ के संस्थापक और राष्ट्रनायक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की। रोडवेज स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नेताओं ने उनके राष्ट्रहित में दिए योगदान को याद किया। इस अवसर पर महानगर के करियप्पा, देवकाली, अयोध्या और पूरा मंडलों में संगोष्ठियों का आयोजन कर डॉ. मुखर्जी के विचारों और बलिदान पर चर्चा की गई। करियप्पा मंडल की संगोष्ठी पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में हुई, जहां पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा, डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और…

Read More

कानपुर। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक दूरदर्शी नेता, विचारक और राष्ट्रभक्त थे। उन्होंने देश की पहली औद्योगिक नीति का निर्माण किया, जिसे तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू भी सराहते थे। यह बातें रविवार को भारतीय जनता पार्टी कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मुख्यालय (कानपुर) में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कही। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि जब नेहरू की नीतियां राष्ट्रहित के विरुद्ध जाने लगीं, तो डॉ मुखर्जी ने सिद्दांतों से समझौता न करते हुए अपने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनसंघ की स्थापना की, जो आगे…

Read More

लखनऊ। छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं। आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई स्टूडेंट एक्शन प्लेटफार्म (एएसएपी) का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को जनसरोकार की राजनीति से जोड़कर शिक्षा, रोजगार और लोकतंत्र को सशक्त करना है। यह बातें रविवार को मुख्य प्रवक्ता एवं एएसएपी के प्रदेश प्रभारी वंशराज दुबे ने कही। वे राजधानी लखनऊ स्थित आप प्रदेश कार्यालय पर छात्र इकाई की संगठन विस्तार बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एएसएपी जल्द ही प्रदेश के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और ज़िलों में इकाइयों का गठन कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत…

Read More

कानपुर। डिजिटल शिक्षा के इस युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा। जिससे वे अपनी पढ़ाई को और अधिक प्रभावी एवं सुगम बना सकेंगे। यह बातें रविवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अधीन कृषि वानिकी एवं गृह विज्ञान महाविद्यालय के 47 छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित करते हुए सीएसए विश्वविद्यालय के कुलपति डा. आनंद कुमार सिंह ने कही। कुलपति डा. आनंद कुमार सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए छात्रों को तकनीकी साधनों का सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉक्टर…

Read More

भागलपुर। भागलपुर के निखिल आनंद ने सीए की परीक्षा में जिले का नाम रौशन किया है। उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के जारी सीए फाइनल परीक्षा के परिणाम में पूरे देश में ऑल इंडिया रैंक 20 हासिल कर एक नया कीर्तिमान रचा है। निखिल भागलपुर के खरमनचक मोहल्ले का रहने वाला हैं और कोलकाता में रहकर सीए की पढ़ाई कर रहा था। निखिल की सफलता सिर्फ एक रैंक नहीं बल्कि उसकी लगन, मेहनत और अनुशासन की कहानी है। छुट्टियों में घर आने पर भी वह सेल्फ स्टडी में डबल टाइम लगाता था। रिजल्ट आते ही निखिल के घर…

Read More

भागलपुर। जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र स्थित उस्तू गांव में रविवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद की वजह अखाड़ा घुमाने का रास्ता बना। बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने अपने घर के बगल से जुलूस ले जाने का विरोध किया,जबकि दूसरे पक्ष का कहना था कि अखाड़ा घुमाने का यही एकमात्र रास्ता है। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठियां चलने लगीं। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और फायरिंग भी हो गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों पांच मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड मैं हैं। दोनों टीमों के बीच पहले टी20 सीरीज खेली जा रही है, जिसमें भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है। दोनों टीम के बीच चौथा टी20 मैच 9 जुलाई को खेला जाएगा। इस बीच हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम का लंदन के इंडिया हाउस में एक समारोह में भव्य स्वागत किया गया। मुख्य कोच अमोल मजूमदार के नेतृत्व में भारतीय टीम और सहयोगी स्टाफ शनिवार शाम को भारतीय उच्चायोग के प्रांगण में आयोजित समारोह में…

Read More

ग्रेनेडा। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में सात विकेट खोकर 221 रन बना लिए हैं। एलेक्स केरी 26 और कप्तान पैट कमिंस 4 बना कर क्रीज पर हैं। टीम की बढ़त 254 रन की हो गई है। दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट पर 12 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। दिन की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया को नाथन लियोन के रूप में पहला छटका लगा। लियोन…

Read More

धर्मशाला। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा रविवार को 90 साल के हो गए। धर्मगुरु के जन्मदिवस पर मिनी ल्हासा के नाम से विख्यात मैक्लोडगंज के मुख्य बौद्ध मठ चुगलाखंग में भव्य समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर दलाई लामा ने केक भी काटा और समारोह में मौजूद अनुयायियों के प्रति अपना आभार जताया। इस दौरान कई प्रमुख हस्तियों सहित सैकड़ों की संख्या में तिब्बती समुदाय और अन्य अनुयायी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, सिक्किम के धार्मिक मंत्री सोनम, हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे, आदि…

Read More

जबलपुर। रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए इस सीजन में पहली बार रविवार दोपहर करीब 12 बजे इसके 21 में से 9 स्पिल-वे गेट औसतन 1.33 मीटर की ऊंचाई तक खोल दिये गये हैं और इनसे 52,195 क्यूसेक (घनफुट पानी प्रति सेकंड) पानी छोड़ा जा रहा है। कार्यपालन यंत्री बरगी बांध राजेश सिंह गौंड के अनुसार खोले गये 9 गेट में से गेट नम्बर 10, 11 और 12 को दो-दो मीटर, गेट नम्बर 9 और 13 को डेढ़-डेढ़ मीटर, गेट नम्बर 8 और 14 को एक-एक मीटर तथा गेट नम्बर 7…

Read More