Author: shivam kumar

-कुछ लाेग तिरंगा पर चांद चाहते हैं लेकिन हम तिरंगा को चांद पर लहराता देखना चाहते हैं : बाबा धीरेन्द्र शास्त्री पटना। राजधानी पटना में रविवार को सनातन महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस मौके पर रामभद्राचार्य ने कहा कि हिन्दुओं को जो बांटेगा वो खुद कट जाएगा। इस सनातन महाकुंभ में देश भर के संत शामिल हो रहे हैं। जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि पटना के गांधी मैदान में मुझे और धीरेंद्र शास्त्री को आने से रोका गया। उन्होंने कहा कि सत्ता अब हिंदू विरोधी के हाथ में कभी नहीं जाएगी। हिंदू को जो बांटना चाहेगा वो खुद…

Read More

विशेष केशव महतो कमलेश से खुश नहीं हैं पार्टी के कई दिग्गज, लॉबी एक्टिव! किसी आदिवासी नेता को कमान सौैंपने के मिल रहे हैं पुख्ता संकेत नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले पिछले साल अगस्त में झारखंड कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया था और पुराने नेता केशव महतो कमलेश को कमान सौंपी गयी थी। लेकिन 10 महीने के बाद एक बार फिर झारखंड कांग्रेस में बदलाव की आहट सुनी जा रही है। इस आहट के बाद कांग्रेस की अंदरूनी सियासत गर्म हो गयी है। कहा जा रहा…

Read More

अररिया। सावन के महीने में इस क्षेत्र से हजारों की संख्या मे सुल्तानगंज-देवघर जाने वाले शिव भक्तों की सुविधा के लिए रेलवे ने पांच ट्रिप वाली स्पेशल ट्रेन के परिचालन की घोषणा की है।जिस शिव भक्तों में हर्ष है।सांसद प्रदीप कुमार सिंह के पहल पर श्रावणी स्पेशल ट्रेन परिचालन की स्वीकृति मिली है। इस बात की जानकारी सांसद प्रदीप कुमार सिंह के रेल प्रतिनिधि सह इंडो-नेपाल ऑर्गेनाइजेशन आफ रेल यूजर्स के सदस्य विनोद सरावगी ने बताया कि इस ट्रेन के परिचालन के लिए सांसद ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल एवं पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर डिविजन के डीआरएम…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। बिरसानगर जोन एक में रविवार तड़के सुबह चोरी की बड़ी घटना सामने आई। चोरों ने इलाके के निवासी स्वरूप कुमार विश्वास के घर से ऑल्टो कार, नकद रुपये और सोने का एक जोड़ा कान का बाली चुरा लिया। घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। स्वरूप कुमार विश्वास ने बताया कि शनिवार रात उनके बड़े भाई को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वे उन्हें लेकर अस्पताल चले गए थे। रविवार सुबह 5 बजे जब वे घर लौटे तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ था, दरवाजा खुला था और सामान बिखरा पड़ा था। घर…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उन्हें प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन के चिरस्थायी प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि उनके संदेश ने सभी धर्मों के लोगों में सम्मान और प्रशंसा की भावना पैदा की है। एक्स पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं 1.4 अरब भारतीयों के साथ मिलकर परम श्रद्धेय दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। वे प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन के चिरस्थायी प्रतीक रहे हैं। उनके संदेश ने सभी धर्मों के लोगों में…

Read More

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में नौ जुलाई तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है। विभाग के अनुसार सात जुलाई को राज्य के दक्षिणी-पश्चिमी जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही राज्य के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश सरायकेला में…

Read More

लातेहार। जिले के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलबसिया रेलवे कोयला साइडिंग के पास खड़ी हाइवा में अपराधियों ने आग लगा दी। इस दौरान अपराधियों ने गोलीबारी भी की और पर्चा फेक कर घटना की जिम्मेदारी भी ली है। घटना शनिवार की देर रात की है। घटना स्थल पर पर्चा राहुल दुबे के नाम पर छोड़ा गया है। पर्चा में कोयला के कारोबार से जुड़े लोगों को रंगदारी देने के लिए धमकी दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात कुछ अपराधी रेलवे साइडिंग के पास पहुंचे और वहां पास में खड़े एक गाड़ी में आग लगा दी। अपराधियों…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। चालुनिया पंचायत के जयनगर गांव स्थित कन्हाईश्वर पहाड़ की पूजा कर लौट रहे दो युवकों की बाइक को शनिवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गालूडीह निवासी नीलू सदन(27) की मौत हो गई, जबकि पाटमहुलिया निवासी शिवम मंडल(30) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार नीलू सदन (गालूडीह) और शिवम मंडल (पाटमहुलिया) बाइक ( जेएच 05 डीके 3004) से पूजा कर अपने घर लौट रहे थे। तभी चाकुलिया-शीशाखून मुख्य सड़क पर जोड़ाम गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया।…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। मुहर्रम की नौवीं तारीख को शनिवार की देर रात साकची स्थित हुसैनी मिशन इमामबाड़ा से अलम का जुलूस निकाला गया। इससे पूर्व इमामबाड़े में मजलिस का आयोजन हुआ, जिसमें मौलाना सैयद सादिक अली ने करबला की दर्दनाक दास्तान सुनाई। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने इंसाफ और हक के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। मौलाना ने बयान किया कि जब कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन अकेले रह गए थे, तो वह अपने बीमार बेटे सैयद-ए-सज्जाद से आखिरी बार मिलने खैमे में पहुंचे। तेज बुखार में तप रहे सज्जाद ने अपने बाबा को पहचान नहीं पाया…

Read More

खूंटी। भाजपा के जिला कार्यालय में शनिवार को संगठन के प्रणेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जब देश आजाद हुआ, तो अंतरिम सरकार में उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में शामिल हुए। नेहरू और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री लियाकत अली के बीच हुए समझौते के पश्चात छह अप्रैल 1950 को उन्होंने मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया। उस समय देश में पूंजीवाद और सामंतवाद दो ही विचारधारा चलती थी। डॉ मुखर्जी को लगा…

Read More

पश्चिम सिंहभूम। जिले में गृह रक्षक नव नामांकन की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त सह अध्यक्ष, गृह रक्षक नामांकन समिति चंदन कुमार के निर्देश पर शारीरिक जांच एवं लिखित परीक्षा का आयोजन 20 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन जिला स्कूल मैदान, चाईबासा (रेलवे स्टेशन के निकट) में हर दिन सुबह 6 बजे से होगा। इस परीक्षा के लिए प्रखंडवार तिथि निर्धारित की गई है। 20 जुलाई को तांतनगर, 21 जुलाई को खुंटपानी, 22 जुलाई को नोआमुंडी एवं झींकपानी, 23 जुलाई को कुमारडुंगी एवं मंझारी, 24 जुलाई को…

Read More