Author: shivam kumar

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी आठ दिवसीय विदेश यात्रा के दूसरे चरण में गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक और भव्य स्वागत किया गया। इस स्वागत के लिए केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने खुशी जताई है। सोनोवाल ने एक्स पोस्ट में इस क्षण को भारत और त्रिनिदाद एवं टोबैगो के संबंधों में एक सचमुच ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर और वहां के पूरे मंत्रिमंडल द्वारा किया गया, जिसमें 38 मंत्री और 4 सांसद…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का महत्वाकांक्षी ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ अब कानून बन जाएगा। रिपब्लिकन बहुमत वाली प्रतिनिधि सभा ने गुरुवार को इसे मामूली अंतर से पास कर दिया। इसी के साथ प्रतिनिधि सभा ने कर कटौती को बढ़ाकर और सामाजिक सुरक्षा जाल कार्यक्रमों में कटौती करके राष्ट्रपति ट्रंप के घरेलू एजेंडे को पूरा करने का मार्ग प्रशस्त कर दिया। इस बिल पर दोनों सदनों की मुहर को ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी के लिए बड़ी जीत माना जा रहा है। द न्यूयॉर्क टाइम्स और अन्य अमेरिकी अखबारों की खबर के अनुसार, बिल का दोनों सदनों में पास…

Read More

लॉस एंजिल्स। हॉलीवुड अभिनेता माइकल मैडसेन का 67 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार सुबह निधन हो गया। उन्हें मालिबू स्थित उनके घर में बेहोश पाया गया। उन्होंने फिल्म निर्देशक क्वेंटिन टारनटिनो की कई फिल्मों में यादगार अभिनय किया है। उनकी प्रवक्ता लिज रोड्रिगेज ने यह जानकारी दी। सीएनएन की खबर के अनुसार, इस संबंध में बोहेमिया एंटरटेनमेंट के सुसान फेरिस और रॉन स्मिथ और प्रवक्ता लिज रोड्रिगेज ने संयुक्त बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि माइकल मैडसेन हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अभिनेताओं में से एक थे। उन्हें बहुत से लोग याद करेंगे।…

Read More

बॉलीवुड के चर्चित फिल्म निर्माता और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म द बंगाल फाइल्स को लेकर खूब चर्चा में हैं। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हाल ही में फिल्म का एक दमदार प्रोमो वीडियो जारी किया गया, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। विवेक अग्निहोत्री की पिछली फिल्मों की तरह द बंगाल फाइल्स भी एक गंभीर और विचारोत्तेजक विषय पर आधारित है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का प्रीमियर भारत से पहले संयुक्त राज्य अमेरिका में किया जा रहा है। यह फिल्म अमेरिका के 10…

Read More

नई दिल्ली। मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने अमेरिकी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जेन स्ट्रीट और इससे जुड़ी एंटिटीज के भारतीय शेयर बाजार में एंट्री करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। सेबी के अंतरिम आदेश में कहा गया है कि वो जेन स्ट्रीट से 48.4 अरब रुपये यानी लगभग 570 मिलियन डॉलर की राशि जब्त करेगा। सेबी का कहना है कि ये राशि जेन स्ट्रीट ने अवैध रूप से अर्जित की गई की है। जेन स्ट्रीट को ये पैसा एक एस्क्रो एकाउंट में जमा करना होगा। मार्केट रेगुलेटर के फैसले से अमेरिकी ट्रेडिंग फर्म को…

Read More

नई दिल्ली। दो दिन की तेजी के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 550 रुपये से लेकर 600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी के भाव में भी आज 1 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की कमजोरी दर्ज की गई है। भाव में गिरावट आने की वजह से आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 98,730 रुपये से लेकर 98,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 90,500 रुपये से लेकर 90,650 रुपये प्रति…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में थोड़ी तेजी भी आई। इसके बाद बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण शेयर बाजार की चाल में भी गिरावट आ गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.02 प्रतिशत और निफ्टी 0.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार उत्साह बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। अच्छे जॉब डेटा आने की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक एक प्रतिशत…

Read More

-तमाम चुनौतियों के बावजूद तकनीक का उपयोग कर आम के बागवानों ने किया शानदार प्रदर्शन- सीएम योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम, अवध विहार योजना, सेक्टर 9, में तीन दिवसीय ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2025’ का शुभारंभ किया। इस महोत्सव में देशभर के बागानों से चुनकर लाए गए 800 से अधिक किस्मों के आमों की प्रदर्शनी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारे बागवानों ने जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियों के बावजूद तकनीक का उपयोग कर शानदार प्रदर्शन किया है। ढाई से तीन किलो…

Read More

संगठित गिरोह के सदस्यों ने पीड़ित का दस लाख रुपये किया हजम प्रयागराज। जार्जटाउन थाने में कालेज में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के नौ सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। यह जानकारी शुक्रवार को अपर पुलिस उपायुक्त नगर अभिजीत कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि शहर के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के काला डांडा हिम्मतगंज निवासी कुलदीप कुशवाहा पुत्र एस.एल.कुशवाहा की तहरीर पर 2 जुलाई की रात 8 बजे थरवई थाना क्षेत्र…

Read More

मुर्शिदाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की वसूली का आरोप। जब घर नहीं मिला, तो मुर्शिदाबाद के डोमकल इलाके में लगभग 50 परिवारों ने तृणमूल कांग्रेस छोड़कर आज माकपा में शामिल हो गए। एक साथ इतने परिवारों के पार्टी बदलने से इलाके में माकपा की ताकत बढ़ी है। ग्रामीण तृणमूल पार्टी कार्यालय पर अब माकपा ने कब्जा कर लिया है। मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल नगरपालिका के 16 नंबर वार्ड, 144 नंबर बूथ के ये लगभग 50 परिवार पहले तृणमूल समर्थक थे। उनका आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर…

Read More