Author: shivam kumar

लातेहार। जिले के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलबसिया रेलवे कोयला साइडिंग के पास खड़ी हाइवा में अपराधियों ने आग लगा दी। इस दौरान अपराधियों ने गोलीबारी भी की और पर्चा फेक कर घटना की जिम्मेदारी भी ली है। घटना शनिवार की देर रात की है। घटना स्थल पर पर्चा राहुल दुबे के नाम पर छोड़ा गया है। पर्चा में कोयला के कारोबार से जुड़े लोगों को रंगदारी देने के लिए धमकी दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात कुछ अपराधी रेलवे साइडिंग के पास पहुंचे और वहां पास में खड़े एक गाड़ी में आग लगा दी। अपराधियों…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। चालुनिया पंचायत के जयनगर गांव स्थित कन्हाईश्वर पहाड़ की पूजा कर लौट रहे दो युवकों की बाइक को शनिवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गालूडीह निवासी नीलू सदन(27) की मौत हो गई, जबकि पाटमहुलिया निवासी शिवम मंडल(30) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार नीलू सदन (गालूडीह) और शिवम मंडल (पाटमहुलिया) बाइक ( जेएच 05 डीके 3004) से पूजा कर अपने घर लौट रहे थे। तभी चाकुलिया-शीशाखून मुख्य सड़क पर जोड़ाम गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया।…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। मुहर्रम की नौवीं तारीख को शनिवार की देर रात साकची स्थित हुसैनी मिशन इमामबाड़ा से अलम का जुलूस निकाला गया। इससे पूर्व इमामबाड़े में मजलिस का आयोजन हुआ, जिसमें मौलाना सैयद सादिक अली ने करबला की दर्दनाक दास्तान सुनाई। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने इंसाफ और हक के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। मौलाना ने बयान किया कि जब कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन अकेले रह गए थे, तो वह अपने बीमार बेटे सैयद-ए-सज्जाद से आखिरी बार मिलने खैमे में पहुंचे। तेज बुखार में तप रहे सज्जाद ने अपने बाबा को पहचान नहीं पाया…

Read More

खूंटी। भाजपा के जिला कार्यालय में शनिवार को संगठन के प्रणेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जब देश आजाद हुआ, तो अंतरिम सरकार में उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में शामिल हुए। नेहरू और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री लियाकत अली के बीच हुए समझौते के पश्चात छह अप्रैल 1950 को उन्होंने मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया। उस समय देश में पूंजीवाद और सामंतवाद दो ही विचारधारा चलती थी। डॉ मुखर्जी को लगा…

Read More

पश्चिम सिंहभूम। जिले में गृह रक्षक नव नामांकन की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त सह अध्यक्ष, गृह रक्षक नामांकन समिति चंदन कुमार के निर्देश पर शारीरिक जांच एवं लिखित परीक्षा का आयोजन 20 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन जिला स्कूल मैदान, चाईबासा (रेलवे स्टेशन के निकट) में हर दिन सुबह 6 बजे से होगा। इस परीक्षा के लिए प्रखंडवार तिथि निर्धारित की गई है। 20 जुलाई को तांतनगर, 21 जुलाई को खुंटपानी, 22 जुलाई को नोआमुंडी एवं झींकपानी, 23 जुलाई को कुमारडुंगी एवं मंझारी, 24 जुलाई को…

Read More

पश्चिम सिंहभूम। जिले के सारंडा जंगल में दस दिन पूर्व हुए कथित आईईडी ब्लास्ट में घायल हाथी के बच्चे की शनिवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल हाथी बच्चे का इलाज करने के लिए वन विभाग और वनतारा की मेडिकल टीम कल देर शाम दीघा पहुंची थी। टीम ने हाथी को ट्रेंकुलाइज कर उसका उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी हालत पहले से ही काफी गंभीर थी। बताया जाता है कि आईईडी ब्लास्ट में हाथी का पिछला हिस्सा बुरी तरह जख्मी हो गया था और लगातार खून बह रहा था। घायल हाथी बच्चे को देर रात सारंडा…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारत की चिकित्सा व्यवस्था आज विश्व में अपनी गुणवत्ता, सुलभता और विश्वसनीयता के कारण नई पहचान बना रही है। वे शनिवार को नई दिल्ली में इनोवेटिव फिजिशियन फोरम (आईपीएफ) द्वारा आयोजित 7वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईपीएफ मेडिकॉन-2025 के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। बिरला ने कहा कि “यह विज्ञान, तकनीक और नवाचार का युग है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ऑटोमेशन और नैनो साइंस जैसे क्षेत्रों में हो रहे तीव्र विकास ने न केवल चिकित्सा अनुसंधान बल्कि उपचार की पद्धतियों को भी अधिक सटीक, प्रभावशाली और कुशल बना दिया है।” उन्होंने…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रांची पीएमएलए कोर्ट में 730 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में चार लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। इन आरोपितों में घोटाले का मास्टर माइंड शिव कुमार देवड़ा उसका बेटा मोहित देवड़ा के अलावा अमित गुप्ता और अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भालोटिया शामिल है। इन पर 135 कागजी कंपनियों के सहारे फर्जी 5000 करोड़ का फर्जी व्यापार दिखा कर 730 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लेने और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया गया है। ईडी ने आठ मई को जीएसटी घोटाले से जुड़े लोगों के रांची, जमशेदपुर और कोलकाता स्थिति ठिकानों पर…

Read More

रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के स्थाई आमंत्रित सदस्य और झारखंड प्रभारी के. राजू दो दिवसीय प्रवास पर नौ जुलाई को यहां आएंगे। वे सीधे देवघर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे यहां से अपने गंतव्य को रवाना हो जाएंगे। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने शनिवार को बताया कि इसके बाद के. राजू सड़क मार्ग से गोड्डा के लिए प्रस्थान करेंगे जहां वे झारखंड प्रदेश कांग्रेस की ओर से आयोजित गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ जिले के प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड पर्यवेक्षक मंडल अध्यक्ष के अलावा जिला अध्यक्ष और जिला पर्यवेक्षक और जिला…

Read More

रांची। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा अपनी जिम्मेदारियों से भागती है । वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही। प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने शनिवार को अपने बयान में कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि रामगढ़ जिले के करमा प्रोजेक्ट में हुए दर्दनाक हादसे पर बाबूलाल मरांडी को यह हादसा नहीं हत्या लग रही है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी के अनुसार केंद्रीय कोयला मंत्री पर…

Read More

रांची। कांग्रेस विधायकों की बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में 10 जुलाई को होगी। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आहूत बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। बैठक में संगठन सृजन के तहत विधायकों की ओर से किए गए दौरे, कार्यकर्ताओं की समस्याओं और उसके निराकरण की दिशा में उठाए गए कदमों, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय बनाने और उसे मजबूत करने की दिशा में भविष्य की योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया…

Read More