-चुनावी जीत के बाद दिल्ली इकाई के नेताओं के साथ पहला संवाद नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अपने आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर दिल्ली के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी सांसदों और विधायकों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री आवास पर उनकी यह बैठक करीब साढ़े तीन घंटे तक चली। लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्ली की सभी सात सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत और विधानसभा चुनाव 2025 में निर्णायक बहुमत हासिल करने के बाद यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री ने पार्टी के दिल्ली इकाई के नेताओं के साथ सीधे संवाद किया। यह मुलाकात ऐसे…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (आईपी यूनिवर्सिटी) में बीएस (पैकेजिंग टेक्नोलॉजी) और एमएस (पैकेजिंग टेक्नोलॉजी) प्रोग्राम के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। यूनिवर्सिटी ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि बीएस (पैकेजिंग टेक्नोलॉजी) की काउंसलिंग 23 जून को और एमएस (पैकेजिंग टेक्नोलॉजी) की काउंसलिंग 24 जून को द्वारका कैंपस में आयोजित की जाएगी। आवेदकों को काउंसलिंग के दिन आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे, जिनमें यूनिवर्सिटी कुलसचिव के नाम से निर्गत 96,000 रुपये का बैंक ड्राफ्ट, चार पासपोर्ट आकार के फोटो, सीईटी रैंक कार्ड, सीईटी एडमिट कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र आदि शामिल हैं। दोनों प्रोग्राम यूनिवर्सिटी से संबद्ध…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि प्रौद्योगिकी गरीबों को सशक्त बनाने का बड़ा माध्यम है। इसकी ताकत के प्रयोग से अनगिनत लाभ हुए हैं। जन सामान्य से जुड़ी सेवाओं में अभूतपूर्व पारदर्शिता आई है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज एक्स हैंडल पर यह टिप्पणी डिजिटल इंडिया के 11वर्ष के अवसर पर माय गवर्नमेंट इंडिया (MyGovIndia) के पोस्ट पर की है। उन्होंने लिखा, ” प्रौद्योगिकी की शक्ति का लाभ उठाने से लोगों को अनगिनत लाभ हुए हैं। सेवा वितरण और पारदर्शिता में बहुत वृद्धि हुई है। इसके अलावा, प्रौद्योगिकी सबसे गरीब लोगों के जीवन को सशक्त बनाने का एक साधन…
काठमांडू। उत्तरी पड़ोसी चीन की दस दिवसीय यात्रा से लौटने के कुछ दिनों बाद पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय हो गई हैं। राजनीति में अपनी सक्रियता के लिए अभियान शुरू करने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और नेकपा एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली के गृह जिला को चुना, जिससे ओली ने अपनी नाराजगी सार्वजनिक रूप से जाहिर की है। पूर्व राष्ट्रपति भंडारी ने सीपीएन-यूएमएल की नेता के रूप में अपनी उत्तर की यात्रा पूरी करने के बाद तुरंत झापा की यात्रा की। उनकी सक्रियता से नाराज ओली ने पार्टी कैडर और नेताओं को सख्त हिदायत दी है।…
काठमांडू। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और नेपाली अधिकारियों ने विस्तारित ऋण सुविधा (ईसीएफ) के तहत नेपाल के आर्थिक सुधार कार्यक्रम की छठी समीक्षा पर कर्मचारी स्तर के समझौते पर पहुंच गए हैं, जिससे 42.7 मिलियन डॉलर आर्थिक सहयोग देने की सहमति हुई है। आईएमएफ कार्यकारी बोर्ड की मंजूरी लंबित समझौते का उद्देश्य नेपाल के विकास और वित्तीय स्थिरता को बढ़ावा देना है। निजी निवेश और बुनियादी ढांचे के खर्च को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत उपायों द्वारा समर्थित वित्त वर्ष 2022-26 में नेपाल की अर्थव्यवस्था के मजबूत होने का अनुमान है। हालांकि, बढ़ते गैर-निष्पादित ऋणों और वैश्विक अनिश्चितताओं जैसी चुनौतियों…
काठमांडू। नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा ने इस बात पर जोर दिया कि नेपाल और भारत गहरी कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी के माध्यम से साझा समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। काठमांडू में गुरुवार को नेपाल-भारत रणनीतिक वार्ता में उन्होंने मजबूत आर्थिक और बुनियादी ढांचे के संबंधों के माध्यम से व्यापार, पारगमन और निवेश संबंधों को बढ़ाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। डॉ. राणा ने एक ऐसे भविष्य की कल्पना की, जहां अदरक जैसे नेपाली उत्पाद 24 घंटों के भीतर भारतीय बाजारों तक पहुंच जाएं और भारतीय पर्यटक एक दिन में दिल्ली से पोखरा के लिए उड़ान भर सकें।…
न्यूयॉर्क/तेहरान। ईरान ने परमाणु मुद्दे पर यूरोपीय देशों ( ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी) को चेताया है। उसने चेतावनी दी है कि यदि 2015 के परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले इन देशों ने उसके खिलाफ संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों को बहाल किया तो वह कानूनी रूप से परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) से हट सकता है। बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को एक औपचारिक पत्र में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि सईद इरावानी ने पिछली चेतावनी को दोहराया। ईरान की सरकारी संवाद समिति इरना की खबर के अनुसार, ईरान के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि सईद…
वाशिंगटन। अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) के 178 साल के इतिहास में पहली बार संगठन की कमान एक भारतीय मूल के व्यक्ति ने संभाल ली। डॉ. श्रीनिवास मुक्कमाला को अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। उन्हें लोग प्यार से बॉबी मुक्कमाला कहते हैं। वो एमडी होने के साथ बेहतरीन ओटोलरींगोलॉजिस्ट हैं। अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार, हयात रीजेंसी शिकागो में 10 जून की रात समारोहपूर्वक समारोह में श्रीनिवास मुक्कमाला ने 180वें अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए भावुक क्षण हैं। वह इसे व्यक्त नहीं कर सकते। बस यह दिल को छू…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार चार दिन तक गिरावट का सामना करने के बाद आज सोने के भाव में तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 770 रुपये से लेकर 840 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। कीमत में आए उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 98,410 रुपये से लेकर 98,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 90,210 रुपये से लेकर 90,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोना के विपरीत चांदी के…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार की चाल में थोड़ी और तेजी आई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण शेयर बाजार ने लाल निशान में गोता लगा दिया। हालांकि इसके बाद एक बार फिर लिवालों ने जोर लगाने की कोशिश की, लेकिन बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि शेयर बाजार की स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं हो सका। पहले…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिका में उम्मीद से बेहतर खुदरा महंगाई के आंकड़ों के कारण बाजार में आई तेजी के बाद पिछले सत्र के दौरान ऊपरी स्तर से मुनाफा वसूली होती नजर आई, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक लाल…
