Author: shivam kumar

रांची। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी 17 जून को जनता दरबार लगाएंगे। जनता दरबार कांग्रेस भवन में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। इस दौरान मंत्री संबंधित विभाग और जनहित से जुड़ी समस्याओं एवं शिकायतों को सुनेंगे। इस संबंध में शनिवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने यह जानकारी दी।

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला के पटमदा और बोड़ाम प्रखंडों में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। दिघी गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में में कुत्ते के काटने से 20 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। दहशत में जी रहे ग्रामीण अब लाठी-डंडों से पहरा दे रहे हैं और बिना हथियार के घर से निकलना बंद कर दिया है। पटमदा प्रखंड के दिघी गांव में शुक्रवार की रात एक बार फिर आवारा कुत्ते ने हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। शाम करीब 8 बजे हुए हमले में 60 वर्षीय सतीश महतो, 25 वर्षीय महिला…

Read More

लोहरदगा। पुलिस ने बगडू थाना क्षेत्र के अरेया और लोहरदगा शहर के छत्तर बागीचा से लगभग 50 लाख रुपए का अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में अरेया गांव निवासी संदीप साहू को गिरफ्तार किया गया है,जबकि दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा। एसपी सादिक अनवर रिजवी ने शनिवार को बताया कि पुलिस लगातार नशे के विरुद्ध अभियान चला रही है। इंटर स्टेट नशीले पदार्थों की तस्करी करने का पुलिस को शक है। ओडिशा से गांजा लाने की बात सामने आई है। छत्तर बागीचा निवासी राजा साहू के घर भी छापेमारी में करीब साढ़े तीन किलो गांजा मिला है।…

Read More

रांची। झारखंड के विभिन जिलों में गर्मी से अधिक परेशानी बढ़े हुए उमस से हो रही है। राजधानी रांची सहित अधिकांश जिलों में उमस काफी बढ़ गया है। इससे लोगों को बेचैनी हो रही है। राज्य के अन्य शहरों के मुकाबले शनिवार को रांची में सबसे अधिक उमस दर्ज किया गया। रांची में शनिवार को जहां उमस 90 प्रतिशत रहा। वहीं शुक्रवार को यह 92 प्रतिशत था। वहीं जमशेदपुर में शनिवार को उमस 86 प्रतिशत, डालटेनगंज में 68,बोकारो में 73 और चाईबासा में उमस 80 प्रतिशत दर्ज किया गया। इधर, मौसम विभाग ने 18 जून तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों…

Read More

नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। यहां पर सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एअर इंडिया का एक विमान हादसे का शिकार हो गया। एअर इंडिया के विमान AI 171 में कुल 242 लोग सवार थे। इस हादसे की जांच शुरू हो गई है। विमान का ब्लैक बॉक्स और डीवीआर बरामद कर लिया गया है। अब घटना के पीछे की मुख्य वजह तक पहुंचने में आसानी हो सकेगी। इस बीच डीजीसीए ने एयर इंडिया के बोइंग 787-8 और 787-9 बेड़े के गहन सुरक्षा निरीक्षण के निर्देश दिए…

Read More

नई दिल्ली। थाईलैंड के फुकेट से भारत की राजधानी नई दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के विमान AI-379 में शुक्रवार को बम की धमकी मिली, जिसके बाद विमान को आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। इस विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षि‍त हैं। विदेशी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बम की धमकी मिलने के बाद एअर इंडिया के विमान की थाईलैंड में आपात लैंडिंग हुई है। थाईलैंड एयरपोर्ट के एक अधिकारी के मुताबिक आपातकालीन योजना के अनुरूप एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 379 के सभी 156 यात्रियों को विमान से बाहर निकाल लिया गया है। प्रारंभिक तलाशी के बाद अधिकारियों को…

Read More

नई दिल्ली। देश के दिग्‍गज उद्योगपति एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को एयर इंडिया विमान दुर्घटना के पीड़ितों के लिए राहत कार्यों में पूर्ण सहयोग की पेशकश की। आरआईएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर जारी बयान में कहा कि वह और उनकी पत्नी नीता अहमदाबाद में विमान हादसे में हुई जानमाल की हानि से अत्यंत दुखी एवं व्यथित हैं। हम इस दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। मुकेश अंबानी ने आगे लिखा है, ‘’दुख की इस घड़ी…

Read More

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और कमजोर वैश्विक बाजार रुझानों के बीच हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। शेयर बाजार के दोनों सूचकांक सेंसेक्‍स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव जारी है। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का 769.20 अंक यानी 0.94 फीसदी लुढ़ककर 80,922.77 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज एनएसई का निफ्टी भी 233.30 अंक यानी 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 24,654.90 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में शामिल सभी 30 कंपनियों के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।…

Read More

रांची। झारखंड सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया है। अब राजधानी रांची में अगर कोई व्यक्ति सड़क किनारे, शराब दुकान के पास, पार्क में या किसी अन्य खुले सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करता पाया गया, तो उसे भारी जुर्माना देना होगा। राज्य कैबिनेट के इस फैसले को राष्ट्रपति की मंजूरी भी मिल गई है। रांची पुलिस और उत्पाद विभाग ने इस नियम के लागू होने के बाद संयुक्त अभियान शुरू कर दिया है। सदर थाना क्षेत्र में अब तक 25 से अधिक लोगों को सार्वजनिक जगहों पर शराब पीते पकड़ा…

Read More

रांची। असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवार की नियुक्ति के मामले में हाई कोर्ट की एकल पीठ के आदेश के खिलाफ दाखिल जेपीएससी की अपील (एलपीए) पर झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने एकल पीठ के आदेश को बरकरार रखते हुए जेपीएससी की अपील खारिज कर उस पर एक लाख का जुर्माना लगाया है। बीते दिनों मामले में सभी पक्षों को की सुनवाई पूर्ण होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। प्रतिवादी मनोज कुमार कच्छप की ओर से अधिवक्ता सब्यसाची…

Read More

रांची। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण घोटाले में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की ओर से निचली अदालत की ओर से आरोप गठित किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में हुई। हाई कोर्ट ने चौथी बार फिर से मधु कोड़ा की ओर से उनके अधिवक्ता की ओर से समय मांगे जाने पर 8 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मामले की अगली सुनवाई आठ सप्ताह बाद होगी। सीबीआई की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव ने पक्ष रखा। इससे पहले तीसरी बार समय मांगे जाने पर मधु कोड़ा पर 4000 रुपए का जुर्माना लगा था…

Read More