Author: shivam kumar

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का रुख बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.55 प्रतिशत की तेजी के…

Read More

पूर्वी चंपारण। जून महीना खरीफ फसलों की तैयारी के लिए सबसे उपयुक्त समय होता है। इस माह में किसान धान की नर्सरी की तैयारी में जुटे है। ऐसे में किसान भाई नर्सरी लगाने के पूर्व कुछ आवश्यक बातों का ध्यान अवश्य रखे।ताकि धान का बेहतर उपज उन्हे मिल सके। उक्त बाते विकसित कृषि संकल्प अभियान के दौरान पूर्वी चंपारण जिले के परसौनी कृषि विज्ञान केंद्र के मृदा विशेषज्ञ डाॅ आशीष राय ने किसानो संबोधित करते कही। डॉ आशीष ने कहा कि धाान की नर्सरी के लिए मृदा (मिट्टी) का चयन बेहद जरूरी है। धान की नर्सरी के लिए अच्छी जलधारण…

Read More

रांची। श्री गुरु नानक सत्संग सभा और उसके अनुषांगिक संगठनों गुरु नानक भवन कमेटी और गुरु नानक बाल मंदिर स्कूल कमेटी की कार्यकारिणी का चुनाव 22 जून को होगा। चुनाव प्रभारी देवराज खत्री ने बुधवार को बताया कि गुरु नानक सत्संग सभा और उसकी सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारी का चुनाव 22 जून को कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरु नानक भवन में सुबह 10 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा। उसके बाद मतगणना शुरू होगी और देर रात तक तीनों कमेटियों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Read More

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में 16 जून तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी है। विभाग के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाक़ों में और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड के विभिन्न इलाकों में बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में 38.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं राज्य में…

Read More

गिरिडीह। गिरिडीह जिले के बगोदर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है, जहां सऊदी अरब से कमाकर लौटे इस्लाम अंसारी पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले की साजिश उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। बताया जा रहा है कि इस्लाम की पत्नी सोनिया का कुछ महीने पहले गांव के ही सब्बीर अंसारी से प्रेम संबंध हो गया था और दोनों ने मिलकर इस्लाम को रास्ते से हटाने की योजना बना ली थी। जानकारी के अनुसार, 9 जून की रात करीब 10:30 बजे बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव को सूचना मिली कि थाना…

Read More

रांची। राज्यपाल-सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को राज भवन में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने भेंट किया और उन्हें विभिन्न विषयों से संबंधित एक ज्ञापन समर्पित किया। ज्ञापन के माध्यम से शिष्टमंडल ने राज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों के अधीनस्थ अंगीभूत महाविद्यालयों में इंटरमीडिएट कक्षा में छात्र/छात्राओं के नामांकन पर पुनर्विचार का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल द्वारा राज्य में उच्च शिक्षा में सुधार के लिये किये जा रहे व्यापक संवाद व प्रयास सराहनीय हैं। शिष्टमंडल ने राज्यपाल से जनजातीय समाज के शिक्षाविदों के साथ पृथक बैठक कर उच्च शिक्षा में सुधार संबंधी…

Read More

हजारीबाग। डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिकों को हजारीबाग पुलिस के द्वारा डिटेन कर लिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने तीनों के पकड़े जाने की पुष्टि की है। तीनों फरार नागरिकों को पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया है। दोपहर तक सभी फरार बांग्लादेशी को हजारीबाग लाया जा सकता है। बिना पासपोर्ट के अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले 3 बांग्लादेशी नागरिक, हजारीबाग डिटेंशन सेंटर से सोमवार की सुबह फरार हो गए थे। जिसे हजारीबाग पुलिस ने पकड़ लिया है। तीनों को दोपहर तक हजारीबाग लाने की तैयारी चल रही है। इस बात की पुष्टि पुलिस मुख्यालय ने की…

Read More

अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म ‘हाउसफुल-5’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही जबरदस्त शुरुआत की है। फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी है, और इसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी यह कॉमेडी एंटरटेनर 6 जून को रिलीज हुई थी और महज चार दिनों में ही इसने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अब सबकी निगाह इस बात पर है कि ‘हाउसफुल-5’ ने अपने चौथे दिन यानी रविवार को कितनी कमाई की। भले ही चौथे दिन ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की…

Read More

कमल हासन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म ‘ठग लाइफ’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म अब दर्शकों के बीच पहुंच चुकी है और इसे समीक्षकों व दर्शकों से मिश्रित प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। हर बीतते दिन के साथ फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी होती जा रही है। अब फिल्म के पांचवें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिनमें साफ तौर पर गिरावट दर्ज की गई है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ ने अपनी…

Read More

नई दिल्ली। भारत ए ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरा अनौपचारिक टेस्ट सकारात्मक अंदाज में समाप्त किया। मुकाबला ड्रॉ रहा, लेकिन अंतिम दिन भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया। अंतिम दिन भारत ए ने सिर्फ तीन विकेट खोकर 254 रन बनाए और कुल स्कोर 417/7 तक पहुँचते ही पारी घोषित कर दी। मैच का सबसे बड़ा आकर्षण रहा तनीष कोटियन (नाबाद 90) और अंशुल कंबोज (नाबाद 51) के बीच आठवें विकेट के लिए हुई 149 रनों की बेमिसाल साझेदारी। इस जोड़ी ने इंग्लैंड लायंस के गेंदबाजों को पूरी तरह थका दिया और भारत की पकड़…

Read More

-अभिषेक ने 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए किया गोल एम्स्टलवीन (नीदरलैंड्स)। वाघनेर हॉकी स्टेडियम में खेले गए एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024/25 के एक रोमांचक मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को मेजबान नीदरलैंड्स के हाथों 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारत की ओर से अभिषेक (20′) और जुगराज सिंह (54′) ने गोल किए, जबकि नीदरलैंड्स के लिए थाइस वान डैम (24′), टजेप होडेमेकर (33′) और जिप जैनसेन (57′) ने स्कोर किया। भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में तेज और नियंत्रित खेल दिखाया। फारवर्ड अभिषेक ने छठे मिनट में गोल का शानदार प्रयास किया, लेकिन गेंद गोल के…

Read More